-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Nainital Tourist People Will Have To Stop Vechicles In Haldwani Due To Parking Issue
नैनीताल में बढ़ती पर्यटकों की संख्या बनी मुसीबत, पार्किंग की समस्या के कारण लोगों को हल्द्वानी में ही छोड़नी होगी गाड़ियां
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड के दो सबसे मशहूर स्थान नैनीताल और कैंची धाम पार्किंग संकट का सामना कर रहे हैं। भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से पार्किंग में समस्याएं हो रही हैं।

नैनीताल में बढ़ती पर्यटकों की संख्या बनी मुसीबत
Nainital: उत्तराखंड के दो सबसे मशहूर स्थान नैनीताल और कैंची धाम पार्किंग संकट का सामना कर रहे हैं। भारत के प्रमुख हिल स्टेशनों में से एक नैनीताल में पर्यटकों की बढ़ती जा रही है जिसकी वजह से पार्किंग में समस्याएं हो रही हैं। उत्तराखंड की ये जगहें पर्यटकों के लिए फेमस डेस्टिनेशन में से एक है। वहीं, पर्यटक वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण इन क्षेत्रों में काफी भीड़ भाड़ हो रही है। पार्किंग की जगह महंगी होने की वजह से ट्रैफिक जाम भी बढ़ता जा रहा है। जिसकी वजह से स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हल्द्वानी में रोकी जाएंगी गाड़ियां
पर्यटन के दौरान हल्द्वानी और कालाढूंगी मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइनों से निपटने के लिए हल्द्वानी के रानी बाग और कोठगोदाम में नई पार्किंग स्थल बनाने की योजना बनाई जा रही है। प्रशासन यहां पर पर्यटक वाहनों को रोकने और शटल सेवा से उन्हें नैनीताल और कैंची धाम पहुंचाने की कोशिश पर विचार कर रहा है।
भविष्य में बढ़ेगी पार्किंग वाहनों की क्षमता
शहर में मौजूदा पार्किंग स्थित को देखते हुए सरकार ने बताया कि नए प्रोजेक्ट्स पूरे होने के बाद पार्किंग और होटल में ढाई हजार वाहनों की क्षमता और बढ़ जाएगी। फिलहाल इसकी क्षमता करीब 4000 वाहनों की है। बता दें कि राज्य में मेट्रोपोल पार्किंग करीब 900 वाहनों की क्षमता के साथ निर्माणाधीन है। रुसी बाईपास पार्किंग में भी 900 वाहनों की क्षमता का विकास कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा हल्द्वानी रोड कोयला टाल पार्किंग को मैकेनाइज्ड पार्किंग बनाने को लेकर प्रस्ताव जारी है। वहीं, मल्लीताल अशोक होटल वाली जगह पर करीब 5.8 करोड़ रुपए की लागत में तीन मंजिला पार्किंग बनेगी जिसके लिए प्रशासन से मंजूरी मिल चुकी है।
सम्बंधित ख़बरें
उत्तराखंड की ये 10 जगहें बना देंगी आपकी ट्रिप यादगार, देखें पूरी लिस्ट
‘अगर भगवान के दरबार में चोरी, तो फिर सुरक्षित क्या’, राम मंदिर चोरी मामले पर चंद्रशेखर आजाद का तंज
आतंकियों के निशाने पर दिल्ली और उत्तराखंड! धमकी भरा ईमेल मिलने से मचा हड़कंप, हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां
तलवार, पत्थरबाजी और बंधक! Nagarasu Gurudwara की छत पर क्यों डटे हैं निहंग?, VIDEO
टूरिस्ट सीजन सबसे खराब होता है क्योंकि इस दौरान क्षमता को आसानी से पार कर लिया जाता है, जिससे बड़े ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है और स्थिति और भी खराब हो जाती है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या, खासकर छुट्टियों और वीकेंड के दौरान, नैनीताल के मौजूदा बुनियादी ढांचे को अपनी सीमा तक धकेल देती है, जिससे पार्किंग की जगह अक्सर संकरी गलियों और आवासीय क्षेत्रों में फैल जाती है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Nainital tourist people will have to stop vechicles in haldwani due to parking issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शराब कम पियो…पेट्रोल में मिलाना है, इथेनॉल को लेकर मनमोहन सरकार ने की थी अपील, संसद का पुराना VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 05:51 PMसाइबर अपराधी पुलिस से ज्यादा तेज! MP हाई कोर्ट ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और असम के DGP को किया तलब
Jul 15, 2026 | 05:47 PMदेवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
Jul 15, 2026 | 05:47 PMनंबर प्लेट से छेड़छाड़ पड़ेगी भारी! अब चालान ही नहीं, वाहन भी होगा सीज, पढ़िए पूरी खबर
Jul 15, 2026 | 05:32 PMMouth Ulcers: मुंह के छालों से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय, दर्द और जलन से जल्द मिल सकती है राहत
Jul 15, 2026 | 05:30 PMशरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
Jul 15, 2026 | 05:30 PMइंदौर: CM मोहन यादव ने जिला चिकित्सालय के नवनिर्मित 300 बिस्तरीय भवन का किया लोकार्पण
Jul 15, 2026 | 05:26 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM














