-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Devendra Fadnavis Should Lead Country Dattatray Bharane
देवेंद्र फडणवीस संभालें देश की कमान, अजित पवार गुट के मंत्री दत्तात्रय भरणे की पांडुरंग से गुहार
- Written By: गोरक्ष पोफली
Dattatray Bharane On Fadnavis: मंत्री दत्तात्रय भरणे ने देवेंद्र फडणवीस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आषाढ़ी एकादशी पर भगवान पांडुरंग से फडणवीस को देश की कमान सौंपने की मन्नत मांगने की बात कही।

दत्तात्रय भरणे और देवेंद्र फडणवीस (सोर्स: सोशल मीडिया)
Devendra Fadnavis Should Lead Country: महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों बयानों का दौर काफी दिलचस्प होता जा रहा है। महायुति सरकार के भीतर से एक ऐसी मांग उठी है जिसने राजनीतिक हलकों में हलचल पैदा कर दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजित पवार गुट के नेता और राज्य के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने एक सार्वजनिक मंच से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि देवेंद्र फडणवीस को अब देश का नेतृत्व करना चाहिए और इसके लिए वे साक्षात भगवान विठ्ठल से प्रार्थना करेंगे।
पांडुरंग के चरणों में साकड़ा: देवभाऊ बनें देश के नेता
एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए दत्तात्रय भरणे ने फडणवीस की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि आगामी 25 जुलाई को आषाढ़ी एकादशी का पावन पर्व है। इस अवसर पर वे पंढरपुर जाकर भगवान पांडुरंग के चरणों में यह विशेष प्रार्थना डालेंगे कि योग्य समय आने पर देवेंद्र फडणवीस को देश का नेतृत्व करने का अवसर मिले। भरणे ने भावुक होते हुए कहा, अच्छे लोगों को महाराष्ट्र में ही रहना चाहिए, हमारे भविष्य के लिए उनका यहां रहना जरूरी है। लेकिन कुटे साहब, हमें सिर्फ अपना ही स्वार्थ नहीं देखना चाहिए। उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।
किसानों के मसीहा के रूप में फडणवीस की ब्रांडिंग
यह बयान उस समय आया जब बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से देवेंद्र फडणवीस का सत्कार समारोह आयोजित किया गया था। यह सत्कार सरकार द्वारा किसानों की कर्जमाफी और बिजली बिल माफी जैसे बड़े फैसलों के लिए किया जा रहा था। भरणे ने फडणवीस को ‘किसानों का रक्षक’ बताते हुए कहा कि जब पिछले साल अतिवृष्टि के कारण फसलें बर्बाद हो गईं, तब मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और सुनेत्रा पवार ने आगे बढ़कर किसानों की मदद की।
सम्बंधित ख़बरें
मोशी कचरा डिपो हादसा: PCMC कमिश्नर का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियंता समेत 2 बड़े अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Buldhana News: खामगांव की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 101 में से सिर्फ 8 सीसीटीवी कैमरे चालू
शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
भंडारा में धान फसल संकट: आंबाडी-टेकेपार लिफ्ट सिंचाई योजना से पानी छोड़ने की मांग
आंकड़ों की जुबानी: सरकार के बड़े फैसले
दत्तात्रय भरणे ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए बताया कि महायुति सरकार ने राज्य के 56 लाख किसानों का कुल 40,585 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया है। इसके अलावा, किसानों के बिजली बिल पूरी तरह माफ कर दीए गए है। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार हर साल किसानों के कृषि पंपों के लिए 25,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी दे रही है। भरणे ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे सरकार के इन फैसलों को जनता तक पहुंचाएं, क्योंकि नमो शेतकरी और पीएम किसान योजना के माध्यम से अब तक किसानों के खातों में 57,000 करोड़ रुपये भेजे जा चुके हैं।
यह भी पढ़ें: शरद पवार की एक चाल, मोदी-शाह चारों खाने चित, NDA को भी खुश किया और पार्टी को टूट से भी बचाया
राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
दत्तात्रय भरणे के इस बयान ने राजनीतिक जानकारों की भौहें चढ़ा दी हैं। महायुति में शामिल एक सहयोगी दल के मंत्री द्वारा भाजपा नेता को सीधे ‘देश के नेतृत्व’ के लिए प्रस्तावित करना कई संकेत देता है। हालांकि, भरणे ने यह भी स्पष्ट किया कि महाराष्ट्र की राजनीति फिलहाल दिल्ली के तख्त से दूर है, लेकिन भविष्य में फडणवीस के लिए वे बड़ी भूमिका देखते हैं।
यह खबर ऐसे समय में आई है जब महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और गठबंधन के भीतर नेतृत्व और प्रभाव को लेकर अंदरूनी खींचतान की खबरें आती रहती हैं। ऐसे में भरणे का यह ‘पांडुरंग प्रेम’ और फडणवीस की प्रशंसा गठबंधन की एकजुटता दिखाने की कोशिश है या भविष्य की किसी बड़ी राजनीतिक बिसात का हिस्सा, यह तो वक्त ही बताएगा।
Devendra fadnavis should lead country dattatray bharane
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
25 लाख की नेमप्लेट, 300 करोड़ का बंगला… जानिए शाहरुख खान के ‘मन्नत’ की लग्जरी कहानी
Jul 15, 2026 | 06:17 PMकेरल मॉडल पर बनेगी यूपी की आयुष नीति; आयुर्वेद अस्पताल और मेडिकल कॉलेज खोलने वालों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन
Jul 15, 2026 | 06:14 PMFacebook पर सस्ते सामान का ऑफर देख रहे हैं? एक गलती से खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट, पुलिस का बड़ा अलर्ट
Jul 15, 2026 | 06:06 PMअहमदाबाद प्लेन क्रैश: कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डिंग सार्वजनिक नहीं कर सकते, सुप्रीम कोर्ट में AAIB ने किया विरोध
Jul 15, 2026 | 06:03 PMअंतरात्मा के साथ धोखा… कांग्रेस की सुप्रिया सुले और स्टालिन से बड़ी अपील, बोली- BJP के निशाने पर NCP-DMK
Jul 15, 2026 | 06:02 PMमोशी कचरा डिपो हादसा: PCMC कमिश्नर का बड़ा एक्शन, मुख्य अभियंता समेत 2 बड़े अधिकारी तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
Jul 15, 2026 | 05:58 PMJennifer Winget Wedding: जेनिफर विंगेट की दूसरी शादी की चर्चा तेज, दूल्हे को लेकर सामने आई नई जानकारी
Jul 15, 2026 | 05:56 PMवीडियो गैलरी

माता वैष्णो देवी मंदिर में 500 करोड़ का ‘नकली चांदी’ घोटाला: अदालत का कड़ा रुख, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 04:56 PM
बांकीपुर की जनता के बीच पहुंचे नितिन नबीन, BJP उम्मीदवार के समर्थन में किया चुनाव प्रचार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:33 PM
कोलकाता एयरपोर्ट की 136 साल पुरानी मस्जिद पर विवाद, सुरक्षा बनाम आस्था की बहस तेज-VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:28 PM
‘हाफ एनकाउंटर’ पर भड़के पप्पू यादव, बोले- कानून से नहीं चलेगा बिहार- VIDEO
Jul 15, 2026 | 02:09 PM
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप- VIDEO
Jul 15, 2026 | 01:44 PM
नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM













