-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Mcleodganj Is Russians Favourite Place To Visit
ये हैं भारत में रशियंस के घूमने की फेवरेट जगह, हसीन वादियों में मिलता है सुकून
- Written By: अपूर्वा नायक
मैक्लोडगंज हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक हैं। ये एक ऐसी जगह है, जहां आपको ना सिर्फ इंडियन बल्कि कई रशियंस भी घूमते हुए मिल सकते हैं। यहां मौजूद तिब्बती मठ सभी का ध्यान आकर्षित करते हैं।

मैक्लोडगंज (सौ. सोशल मीडिया )
हिमाचल प्रदेश भारत के सबसे खूबसूरत राज्यों में से है। इस राज्य के प्राकृतिक नजारे किसी का भी मन मोहने के लिए काफी होते हैं। मैक्लोडगंज जो हिमाचल प्रदेश का सबसे फेमस टूरिस्ट स्पॉट है। ये जगह अपनी तिब्बती संस्कृति, सुंदर ट्रेकिंग रूट्स, ग्रीनरी, पुराने मंदिरों और मठों और साथ ही ब्रिटिशों का भारत में असर देखने के लिए भी जाना जाता है। ये भारत की ऐसी जगह है, जहां ना सिर्फ इंडियन टूरिस्ट बल्कि
मैक्लोडगंज धर्मशाला के पास, कांगड़ा जिले में स्थित है। धौलाधार पर्वत श्रृंखला में 2,082 मीटर की ऊंचाई पर बसा ये छोटा-सा कस्बा तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा और तिब्बती सरकार-इन-एक्साइल का प्रमुख निवास स्थान है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
हिमाचल: आधी रात को गहरी खाई में समाई कार, सुबह जब गांव वालों ने देखा तो उड़ गए होश; चंबा में 4 की मौत
Chamba Accident: हिमाचल के चंबा में बड़ा हादसा! 500 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, 7 लोगों की मौत
रायगढ़ दर्शन यात्रा का दूसरा वर्ष, युवाओं को इतिहास और राष्ट्रभक्ति से जोड़ने का प्रयास
ये हैं भारत में रशियंस के घूमने की फेवरेट जगह, हसीन वादियों में मिलता है सुकून
मैक्लोडगंज वो जगह है, जहां ज्यादातर तिब्बसी लोग बस चुके हैं। बताया जाता है कि ये लोग तिब्बत से भागकर मैक्लोडगंज में बस गए हैं। यही कारण है कि यहां की संस्कृति और माहौल में तिब्बती रंग का गहरा असर देखने के लिए मिलता है। मैक्लोडगंज को लिटिल ल्हासा भी कहा जाता है, क्योंकि तिब्बत की निर्वासित सरकार यहीं से चलती है। यहां भारतीय ही नहीं बल्कि रूसी टूरिस्ट की भी भीड़ देखी जा सकती है। रशियंस तिब्बकी कल्चर और स्पिरिट्यूएलिटी के कारण भी इस जगह से आकर्षित होते हैं।
मैक्लोडगंज घूमने का सबसे अच्छा समय
अगर आप भी मैक्लोडगंज जाना चाहते हैं, तो यहां घूमने का सबसे अच्छा समय मार्च से जून और फिर सितंबर से नवंबर तक का होता है। इस दौरान मौसम काफी सुनहरा और आसमान साफ रहता है, जिसके कारण पहाड़ों के नजारे और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाते हैं। दिसंबर से फरवरी के बीच में यहां ठंड का मौसम होता है, जब स्नोफॉल होती है तो ये जगह और भी ज्यादा खूबसूरत हो जाती है।
ट्रेकिंग के लिए आते हैं टूरिस्ट
हिमाचल प्रदेश की सबसे खूबसूरत जगहों में बसा मैक्लोडगंज ऊंचे पहाड़ों और हरी भरी वादियों के बीचों बीच बसा है और यहां पर सालभर टूरिस्ट आते हैं। यहां के पहाड़ी इलाकों और ओक, बुरांश और देवदार के जंगलों के कारण ये जगह ट्रेकिंग के लिए खास बन जाती है। यहां करेरी लेक ट्रेक, त्रिउंड ट्रेक और थाथराना ट्रेक जैसे मशहूर ट्रेक हैं।
ट्रेकिंग के लिए आते हैं टूरिस्ट
यहां हैं महत्वपूर्ण मठ
भागसू नाग और कांगड़ा, धर्मशाला, धर्मकोट जैसी जगह मैक्लोडगंज के पास के कुछ सबसे नजदीकी और मशहूर डेस्टिनेशन हैं। भारत के कुछ मुख्य और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण मठ यानी मोनास्ट्री यहीं स्थित हैं, जैसे नामग्याल मोनेस्ट्री और त्सुगलाखांग, जो तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का निवास स्थान हैं।
यहां हैं महत्वपूर्ण मठ
रहने की व्यवस्था
यहां रहने के लिए सस्ते हॉस्टल और गेस्टहाउस से लेकर अच्छे होटल और रिजॉर्ट में आप रह सकते हैं। आपको मुख्य शहर में बजट हॉस्टल भी मिल जाएंगे, जबकि धर्मकोट और नड्डी जैसे शांत इलाकों में सुंदर नजारों वाले होटल और रिजॉर्ट मिल सकते हैं।
रहने की व्यवस्था
बैकपैकर्स यानी कम खर्च में घूमने वाले लोग आमतौर पर होमस्टे या हॉस्टल पसंद करते हैं। मैक्लोडगंज से थोड़ी दूरी पर धर्मकोट भी है, जो लंबे समय तक रुकने वाले यात्रियों और योग करने वालों के बीच बहुत पसंदीदा जगह है। यहां कई शांत और सुकून देने वाले रिट्रीट्स भी हैं।
Mcleodganj is russians favourite place to visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘रामायण’ से 11 सेकंड का वीडियो लीक होने का दावा, सोशल मीडिया पर मची हलचल, जानिए क्या है पूरा मामला
Jul 02, 2026 | 08:27 PM‘विशाल’ बनकर दो हिंदू युवतियों से शादी के मामले में गरमाई सियासत, महिला आयोग और हिंदू संगठन ने उठाए सवाल
Jul 02, 2026 | 08:18 PMसंभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
Jul 02, 2026 | 08:17 PMलातूर में दो किसानों ने की खुदकुशी, सरकार चुप क्यों? विजय वडेट्टीवार ने सदन में उठाया कृषि संकट का मुद्दा
Jul 02, 2026 | 08:10 PMअमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
Jul 02, 2026 | 08:06 PMतय हो गई वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की तारीख… इस स्टार खिलाड़ी की जगह मिलेगा मौका, इंग्लैंड खेमे में दहशत!
Jul 02, 2026 | 07:58 PM30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 07:52 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














