-
शुक्र, 17 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Make A Plan To Visit These Famous Temples Of Up During Chaitra Navratri
Chaitra Navratri 2025: नवरात्र में पाना चाहते है माता दुर्गा का आशीर्वाद, तो यूपी के इन प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन का बनाएं प्लान
आने वाली 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। इस नवरात्रि के दौरान नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस दौरान लोग अपने आसपास स्थित देवी माता मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं।
- Written By: दीपिका पाल
उत्तरप्रदेश के इन मंदिरों में करें माता दुर्गा के दर्शन (सौ. सोशल मीडिया)

Chaitra Navratri 2025 : हिंदू धर्म में नवरात्रि का महत्व होता है जिसमें शारदीय और चैत्र नवरात्रि दो प्रकार की सबसे ज्यादा महत्व रखती है। आने वाली 30 मार्च को चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होने जा रहा है। इस नवरात्रि के दौरान नौ दिन देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना की जाती है। इस दौरान लोग अपने आसपास स्थित देवी माता मंदिरों के दर्शन के लिए जाते हैं। अगर आप भी नवरात्रि में घूमने का प्लान कर रहे है तो उत्तरप्रदेश के इन मंदिरों में दर्शन कर सकते है।

1- मां विंध्यवासिनी मंदिर- यह मंदिर उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित है जिसे विंध्याचल पर्वत पर स्थित होने के कारण विंध्यवासिनी धाम के नाम से भी जाना जाता है।मान्यता है कि राक्षस महिसासुर का वध करने के बाद देवी ने विंध्याचल के पर्वत पर निवास किया था। मंदिर को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में आस्था है। यहां देवी के महामाया रूप की पूजा की जाती है।
Body Detox: बॉडी को नेचुरली डिटॉक्स करना है? अपनाएं ये 10 स्मार्ट टिप्स, शरीर रहेगा फिट और फ्रेश
Earphone Side Effects: ईयरफोन कब हो जाता है खतरनाक? पढ़िए और हो जाइए सावधान
घर पर बनाना हो रेस्टोरेंट जैसा जायकेदार वेज फ्राइड राइस, तो इस रेसिपी को करें ट्राई, चौंक जाएंगे खाने वाले
Rajma Side Effects: किसके लिए राजमा खाना पड़ सकता है बड़ा भारी?तुरंत पढ़ें और गांठ बांध लीजिए

माता ललिता देवी मंदिर- यहां पर उत्तरप्रदेश में सीतापुर जिले के मिश्रिख में स्थित नैमिष धाम को सबसे खास माना जाता है। इस धाम में माता ललिता देवी का प्रसिद्ध मंदिर है जिसे 52 शक्तिपीठों में से गिना जाता है। कहते हैं कि, यहां माता सती का हृदय गिरा था। दूर दराज से भक्त यहां पहुंचते हैं। नवरात्रि पर यहां मेले जैसा आयोजन होता है।

देवीपाटन मंदिर- माता दुर्गा के 52 सिद्ध शक्तिपीठों में इस मंदिर का नाम आता है जो उत्तरप्रदेश के बलरामपुर जिले में स्थित है। तुलसीपुर में स्थित इस शक्तिपीठ में माता सती का वाम स्कंध के साथ पट गिरा था। इसलिए इस स्थान को पाटन कहा गया। यहां माता मातेश्वरी स्वरूप की पूजा होती है। यहां पर दर्शन करने के लिए केवल राज्य ही नहीं अन्य राज्यों से भी लोग पहुंचते है।

मां तरकुलहा मंदिर- उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में यह मंदिर स्थित है कहते हैं कि, स्वतंत्रता संग्राम के दौरान जब अंग्रेज मंदिर के पास से गुजरते थे तो क्रांतिकारी बंधू सिंह उनका सिर काटकर देवी को समर्पित करता था। अंग्रेजों ने बंधू सिंह को पकड़कर फांसी की सजा सुनाई। जब जल्लाद बंधू सिंह को फांसी देने लगा तो 6 बार फांसी का फंदा टूट गया। जिस पर जल्लाद ने बंधू सिंह से गिड़गड़ाकर कहा कि फांसी नहीं दी तो अंग्रेज उसे मार देंगे। इस पर बंधू सिंह ने देवी का स्मरण किया तो सातवीं बार उसे फांसी हो गई।
Make a plan to visit these famous temples of up during chaitra navratri
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नवभारत संपादकीय: त्रिभाषा फार्मूले पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, रोक लगाने से किया इनकार
Jul 17, 2026 | 10:50 AMGold-Silver Rate Today: सोने में तेजी और चांदी में गिरावट, जानें आज का ताजा भाव
Jul 17, 2026 | 10:49 AMमुर्शिदाबाद में दर्दनाक हादसा! ट्रेन ने स्कूल वैन को मारी टक्कर, 2 बच्चों समेत 3 लोगों की मौत, चकनाचूर हुई वैन
Jul 17, 2026 | 10:44 AMNavbharat Nishanebaaz: न्यायपालिका लोकतंत्र का पिलर, जज निकला LPG डीलर
Jul 17, 2026 | 10:43 AMनेताओं के गिरेबान तक पहुंचे हैकर्स, शाइना एनसी का व्हाट्सऐप हुआ हैक, पुलिस की सुस्ती पर उठाया सवाल
Jul 17, 2026 | 10:36 AMकनाडा में 850 जगहों पर धधक रही आग, हजारों घर जलकर खाक; अमेरिका तक पहुंचा जहरीला धुआं
Jul 17, 2026 | 10:35 AMसागर की बंजर जमीन बनी कमाई का जरिया! मिट्टी से निकल रहे ‘कीमती माला के दाने’, 25 हजार तक मिल रही कीमत
Jul 17, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

दिल्ली से लौटते ही बदले नरोत्तम मिश्रा के तेवर, प्रचार में विरोधियों और SP को दी खुली चेतावनी; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 11:01 PM
ना खाना मिला ना रिफंड, Swiggy पर भड़कीं सांसद महुआ मोइत्रा; बोलीं- बिना वजह काटा ₹1457 का चार्ज, VIDEO वायरल
Jul 16, 2026 | 10:44 PM
वर्दी वालों की गुंडागर्दी पड़ी भारी, आगरा कैंट विवाद पर उच्च स्तरीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:28 PM
चलती ट्रेन से पटरी पर गिरा बुजुर्ग! रेलवे कर्मचारी ने फरिश्ता बनकर बचाई जान, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 10:02 PM
स्टेशन मास्टर पर आरपीएफ का जानलेवा हमला! भड़के रेलवे कर्मचारी, कमांडेंट पर भी गिरेगी गाज? देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 09:12 PM
19 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक! जानिए जान देने वाले महान नेताओं की कहानी, देखें VIDEO
Jul 16, 2026 | 08:52 PM


















