-
मंगल, 7 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package To Visit Sri Lanka From Bhubaneswar
श्रीलंका घूमना हुआ अब और भी आसान, आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में मिलेगी हर सुविधा
- Written By: प्रीति शर्मा
इस बार वेकेशन पर भारत नहीं बल्कि इंटरनेशल ट्रिप प्लान करनी है तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज बुक कर सकते हैं। जिसके तहत आपको श्रीलंका घूमने का मौका मिल रहा है। यह ट्रिप 6 दिन और 5 रातों की है।

श्रीलंका टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
अगर आप विदेश यात्रा प्लान करना चाहते हैं और किसी तरह की झंझट नहीं चाहते तो आईआरसीटीसी का टूर पैकेज आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। जिसमें आपको रहने से लेकर खाने तक की पूरी सुविधाएं मिलती हैं। जिससे आपको किसी तरह की चिंता करने की जरूरत नहीं पड़ती है। इस बार आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए श्रीलंका का खास टूर पैकेज लेकर आया है। जिसमें आपको ऐतिहासिक मंदिर, खूबसूरत समुद्र तट और हरे भरे पहाड़ देखने को मिलेंगे।
आईआरसीटीसी ने रामायण ट्रेल ऑफ श्रीलंका एक्स भुवनेश्वर नाम से आकर्षक इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको श्रीलंका के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का दीदार करने का मौका मिलेगा। जिसमें कोलंबो, दांबुला, कैंडी, नुवारा एलिया आदि शामिल हैं। जिन पर्यटकों को धार्मिक यात्रा में रूचि है उनके लिए यह पैकेज बहुत स्पेशल होने वाला है।
टूर पैकेज के तहत घूमें ये मंदिर
इस टूर पैकेज में आपको महेश्वरम मंदिर, मनावेरी मंदिर, दांबुला गुफा, श्री लक्ष्मी नारायण पेरुमल मंदिर, श्री बक्त हनुमान मंदिर, राम बोडा, सीता अम्मन मंदिर, सीता एलिया, अशोक वाटिका की यात्रा आदि शामिल हैं। इन जगहों को आप 6 दिनों में एक्सप्लोर कर सकते हैं। बता दें कि यह टूर पैकेज 6 दिन और 5 रात का है। जिसकी शुरुआत 28 जून को ओडिशा के भुवनेश्वर से होगी।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
वैभव सूर्यवंशी से पंगा पड़ा महंगा! श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर एक्शन, बीच-बचाव करने वाले डिकवेला पर भी गिरी गाज
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
टूर पैकेज में मिलेगी पूरी व्यवस्था
आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आपको तीन स्टार होटल में रुकने की व्यवस्था मिलेगी। इसके साथ ही आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्च ही शामिल है। इसके लिए आपको अलग से पैसे देने की जरूरत नहीं है। साथ ही टूर गाइड की व्यवस्था भी इसमें मिलेगी।
यह भी पढ़ें:- दुनिया की सबसे गर्म जगहे जहां पड़ती है भीषण गर्मी, भूलकर भी नहीं जाना चाहेंगे आप
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
श्रीलंका के इस टूर पैकेज का किराया प्रति व्यक्ति का किराया 84922 रुपए तय किया गया है। वहीं डबल शेयरिंग के लिए यह 64530 रुपए है और ट्रिपल शेयरिंग के लिए यह किराया 63920 रुपए तय किया गया है। इसके अलावा 5 से 11 साल के बच्चों के लिए आपको 49260 रुपए किराया देना होगा। इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं।
Irctc tour package to visit sri lanka from bhubaneswar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अकोला में देरी से बरसे बादल; 6 जुलाई तक केवल 37% खरीफ बुआई पूरी, किसानों को अब भी दमदार बारिश का इंतजार
Jul 07, 2026 | 10:57 AMमुंबई विश्वविद्यालय के 30 लॉ कॉलेजों की एफिलिएशन रद्द होने पर बवाल, राकांपा (SP) ने आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 07, 2026 | 10:56 AMGold-Silver Rate Today: आज सोने के दामों में गिरावट और चांदी भी 2800 से अधिक फिसली, जानें आज का ताजा भाव
Jul 07, 2026 | 10:56 AMसागर में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का हल्लाबोल, महाराजपुर थाने पहुंचकर कार्रवाई की मांग, आंदोलन की दी चेतावनी
Jul 07, 2026 | 10:55 AMDalma Recipe: भगवान जगन्नाथ का प्रिय दालमा, जानें दाल और सब्जियों से भरपूर इस पौष्टिक डिश की आसान रेसिपी
Jul 07, 2026 | 10:54 AMनागपुर में शातिर महिला की करतूत: खरीदारी के बहाने सराफा दुकान में 9 बार मारी सेंध, 187 ग्राम सोना पार
Jul 07, 2026 | 10:53 AMवेनेजुएला में भूकंप से भीषण तबाही, अब तक 3500 से अधिक लोगों की मौत; मलबे में अब भी फंसे हजारों लोग!
Jul 07, 2026 | 10:46 AMवीडियो गैलरी

आगरा में बाथरूम हत्याकांड का खौफ! पत्नियों के डर से कॉलोनी के मर्दों ने छोड़ी शराब, देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:12 PM
आगरा में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! 49 बसों के चालान, 17 बसें सीज, मचा हड़कंप। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 11:00 PM
असली वारंटी फरार, बेगुनाह को पुलिस ने दिया थर्ड डिग्री! UP पुलिस की गंभीर लापरवाही पर उठे सवाल- देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:55 PM
हादसा या नशे का मजा? लखनऊ में कार सवार युवतियों ने बाइक को मारी टक्कर, ड्रिंक एंड ड्राइव का आरोप- VIDEO वायरल
Jul 06, 2026 | 09:36 PM
सीहोर में आशा कार्यकर्ताओं का हंगामा! भोपाल-इंदौर रोड जाम, सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन। देखें VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:20 PM
जिस बाथरूम में रोज नहाती रही कातिल पत्नी, उसी के नीचे दफन थी पति की लाश; पुलिस की सूझबूझ से सच आया सामने-VIDEO
Jul 06, 2026 | 09:18 PM














