भारतीयों में बढ़ा विदेश यात्राओं का शौक, इस साल सबसे अधिक इन देशों की कर सकते हैं यात्रा
Asia Travel For Indians: भारत के लोगों में विदेश यात्रा का चलन बढ़ा है। जापान, दक्षिण कोरिया, ऑस्ट्रेलिया में 2026 तक पर्यटकों की भारी वृद्धि की उम्मीद कर रहे हैं। वे उन्हें आकर्षित कर रहे हैं।
- Written By: रंजन कुमार
भारतीयों की विदेश यात्रा। इमेज-एआई
Indian Tourists: भारतीयों में विदेश यात्राओं का शौक बढ़ता जा रहा है। जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर, थाईलैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में इस साल तक भारतीय पर्यटकों की भारी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। ये देश नई योजनाओं और यात्रा सुविधाओं के साथ भारतीयों का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
जनवरी से नवंबर 2025 तक दक्षिण कोरिया में 1.87 लाख भारतीय पहुंचे। कोरिया टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन के रीजनल डायरेक्टर म्योंग किल युन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि साल अंत तक यह संख्या 2 लाख पार की। 2026 में कोरिया का लक्ष्य 2.5 लाख भारतीय पर्यटकों को बुलाना है। अब भारतीय घूमने-फिरने के अलावा अलग-अलग अनुभवों, खाने-पीने और स्थानीय यात्राओं को महत्व दे रहे हैं।
बर्फबारी वाला जापान
जापान नेशनल टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन की योजना है कि भारतीयों को जापान की मशहूर जगहों के अलावा सेंदाई, निक्को, मात्सुमोतो, कानाजावा जैसी अनछुई जगहों से भी परिचित कराया जाए। अधिकारियों के अनुसार भारत में बर्फबारी का आनंद लेने वाली जगहों और गोल्फ टूरिज्म की काफी संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
PHOTOS: कम खर्च में लग्जरी मजा…इस देश में भारत के 1 लाख रुपये की वैल्यू सुन उड़ जाएंगे होश
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
ऑस्ट्रेलिया में बढ़ जाएगी भीड़
अनुमान के अनुसार इस वर्ष 4.92 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं। पिछले साल से यह 6.4% अधिक होगा। ऑस्ट्रेलियन ओपन और फॉर्मूला वन आदि खेल पर्यटकों को आकर्षित करेंगे। थाईलैंड इस साल 25.5 लाख भारतीय पर्यटकों की उम्मीद कर रहा। इसके लिए भारतीय शहरों में रोड शो जैसे कार्यक्रम प्लान किए जा रहे हैं।
सिंगापुर
भारतीय पर्यटकों की बदलती पसंद के हिसाब से सिंगापुर भी रणनीति बदल रहा है। सिंगापुर टूरिज्म बोर्ड बॉलीवुड और कंटेंट क्रिएटरों के साथ मिलकर अधिक से अधिक पर्यटकों को बुलाने की कोशिश कर रहा।
यह भी पढ़ें: भारत से भी सस्ती है विदेशों की ये 3 जगह, ट्रैवलर्स के लिए है परफेक्ट लोकेशन
आसान वीजा और नई उड़ानें
जुलाई-सितंबर 2025 के दौरान 83.9 लाख भारतीयों ने विदेश यात्रा की। यूएई, सऊदी अरब, थाईलैंड, अमेरिका, यूके इनके पसंदीदा डेस्टिनेशन थे। चीन के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। सीधी उड़ानों के शुरू होने से ग्रीस और अपनी वाइन के लिए मशहूर जॉर्जिया भी भारतीयों की पसंद बन रहे। वीजा-मुक्त यात्रा की सुविधा फिलीपींस को आकर्षक बनाती है।
