Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
Brother’s Day Trip Ideas: ब्रदर्स डे को खास बनाने के लिए क्या आप भी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं। तो हम ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे है, जो कम बजट में आप अपने भाई-बहन के साथ घूमने जा सकते है।
- Written By: यति सिंह
स्पीति वैली: एक ऐसी जगह जो भारत में छोटे तिब्बत के नाम से जानी जाती है। इस जगह पर आप अपने भाई-बहनों के साथ सुंदर पहाड़ों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। साथ ही बर्फ से ढके पहाड़ों से लेकर मठों के पास लहराते हुए झंड़ों के नजारों के साथ एक यादगार पल अपने कैमरे में कैद कर सकते हैं।
रणथंभौर: अगर आप अपने भाई-बहनों के साथ जंगल सफारी का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो रणथंभौर की वाइल्डलाइफ आपका वेलकम करती है। ये वाइल्डलाइफ सेंचुरी उन लोगों के लिए है, जो वाइल्ड लाइफ में अच्छी खासी रुचि रखते हो।
नेपाल की इन 10 खूबसूरत जगहों को देख कर दिल कहेगा – एक बार तो यहां जाना बनता है
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
जैसलमेर: जैसलमेर ना सिर्फ पारंपरिक राजस्थानी माहौल के लिए प्रसिद्ध है। बल्कि यहां पर कई रोमांचक एक्टिविटी का मजा भी आप उठा सकते है। जिसमें ऊंट की सवारी शामिल है। अगर आप अपने मूड को रिलैक्स करना चाहते है, तो जैसलमेर जरूर आइये।
औली: अगर आप अपने भाई-बहनों के साथ रोमांचक एक्टिविटी का मजा लेना चाहते है, तो स्कीइंग के सेंटर औली जाइये। गढ़वाल के पहाड़ों का मजा, रोपवे की सवारी और वनदेवी के मंदिर में माथा टेकने का मजा आप एक ही ट्रिप में कर सकते है।
धर्मशाला: आप अपने सिबलिंग को इस खास दिन पर सरप्राइज देना चाहते हैं, तो धर्मशाला जरूर जाइये। धर्मशाला के हरे-भरे पहाड़ों की सैर, तिब्बती संस्कृति को नजदीक से एक्सप्लोर कर सकते हैं।
