भारत से भी सस्ती है विदेशों की ये 3 जगह, ट्रैवलर्स के लिए है परफेक्ट लोकेशन

Budget Friendly Foreign Countries: भारत से भी कम बजट में घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आसपास के देशों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इन देशों की खूबसूरती सबसे हटके है जहां आप जा सकते हैं।
भारत से भी सस्ती हैं विदेशों की ये 3 जगह, ट्रैवलर्स के लिए है परफेक्ट लोकेशन
विदेश घूमने की बेहतरीन जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Budget Friendly Foreign Destinations: अक्सर विदेश घूमने का सपना बजट की वजह से ठंडे बस्ते में चला जाता है। लेकिन आज हम आपको विदेश की कुछ उन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, वहां पर आपको बजट की चिंता नहीं करनी पडे़गी। भारत घूमने से भी कम खर्च में आप भी इन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।

विदेशी की इन जगहों पर रहना, खाना, घूमना और शॉपिंग जैसी चीजें आपके जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। इन बजट फ्रेंडली जगहों पर आप दोस्तों या परिवार के साथ वेकेशन प्लान कर सकते हैं।

थाईलैंड

बजट में घूमने की बात करें तो सबसे शानदार और किफायती देश थाईलैंड है। जहां पर खूबसूरत बीच, नाइट लाइफ, मार्केट और आइलैंड बहुत ही प्रसिद्ध हैं। यहां की संस्कृति अन्य देशों से काफी अलग है। यहां पर आपको बौद्ध और हिंदू मंदिर देखने को मिल जाएंगे। थाईलैंड थाइल मसाज और वाटर स्पोर्ट्स के लिए जाना जाता है। यहां पर बैंकॉक और पटाया 50 हजार से भी कम रुपए में घूमा जा सकता है। अगर आपको बजट की चिंता नहीं है, तो यहां पर कई सारी चीजों को एक्सप्लोर किया जा सकता है।

श्रीलंका

भारत का पड़ोसी देश श्रीलंका घूमने के लिए बजट फ्रेंडली प्लेस है। यहां की खूबसूरती और प्राकृतिक सुंदरता लोगों को अपनी तरफ खींचती है। यहां समुद्र तट, मंदिर, टी गार्डन, जंगल और पहाड़ के नजारे देखने को मिलेंगे। प्राकृतिक जगहों के शौकीन लोगों के लिए यह जगह परफेक्ट है।

इस देश में 4 से 5 दिन की यात्रा का खर्च 40 से 50 हजार रुपए तक आएगा। सबसे अच्छी बात यह है कि यहां पर हिंदी, अंग्रेजी और तमिल भाषा लोग अच्छे से जानते हैं। इस जगह आप दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए आ सकते हैं।

नेपाल

भारत से विदेश घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो पड़ोसी देश नेपाल जा सकते हैं। नेपाल बहुत ही खूबसूरत जगह है जहां पर पर्यटक बिना बजट की चिंता किए घूम सकते हैं। यहां पर जाने के लिए आपको घरेलू फ्लाइट आसानी से मिल जाएगी।

भारत घूमने के बाद अक्सर लोग विदेश घूमने का प्लान करते हैं और अगर आप इसके लिए बजट फ्रेंडली प्लेस देख रहे हैं, तो ये जगह बेहतरीन रहेंगी। इन देशों में कम खर्च में आपको दोगुना मजा मिलेगा। दोस्तों या परिवार के साथ इस साल इन देशों को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com