- Hindi News »
- Travel »
- Holiday Special Train Started For Tourists On World Heritage Kalka Shimla Track From Today Know Its Schedule And Fare
वर्ल्ड हेरिटेज कालका-शिमला ट्रैक पर आज से पर्यटकों के लिए दौड़ी हॉलीडे स्पेशल ट्रेन, जानें शेड्यूल और इसका किराया
उत्तर रेलवे ने आज संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व धरोहर 'शिमला-कालका नैरो गेज रेलवे लाइन' पर नववर्ष और शीतकालीन सत्र के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की।
- Written By: राहुल गोस्वामी

कालका-शिमला रेलवे ट्रैक
शिमला: उत्तर रेलवे ने आज यानी शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (UNESCO) की विश्व धरोहर ‘शिमला-कालका नैरो गेज रेलवे लाइन’ पर नववर्ष और शीतकालीन सत्र के लिए विशेष ट्रेन सेवा शुरू की। जानकारी दें कि, शिमला रेलवे स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक संजय घेरा ने बताया कि छुट्टियों के मौसम में शिमला आने वाले पर्यटकों के लिए ये ट्रेनें 28 फरवरी, 2025 तक चलेंगी।
जानकारी दें कि, क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए सैलानियों का भी कालका से शिमला के लिए आवागमन शुरू हो चुका है। ऐसे में सैलानियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखकर ही इस स्पेशल ट्रेन का संचालन हो रहा है। पता हो कि, हर साल हजारों की संख्या में सैलानी क्रिसमस और नए साल पर शिमला घुमने पहुंचते हैं। ऐसे में सड़क मार्ग की अपेक्षा यह टॉय ट्रेन सैलानियों की पहली पसंद होती है, क्योंकि घुमावदार पहाड़ों के बीच से जब टॉय ट्रेन गुजरती है तो यहां का नजारा देखने लायक होता है।
देश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
सम्बंधित ख़बरें
शिमला-मनाली घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया है अब तक का सबसे सस्ता टूर पैकेज
शिमला-मनाली नहीं इस बार नए साल पर करें कुछ नया, घूमें आएं देश की सबसे खूबसूरत जगहें
शिमला के पास छुपा है विंटर पैराडाइज, बर्फीली वादियों में बनेगी यादगार ट्रिप
जुमे की नमाज पर शिमला का सियासी पारा चढ़ा, संजौली मस्जिद पर हिंदू संगठनों का क्यों तल्ख तेवर?
वहीं आज यानी शुक्रवार को पहले दिन 81 यात्री ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन की समय सारणी के अनुसार, ट्रेन 52443 (केएलके-एसएमएल) सुबह 8:05 बजे कालका से रवाना होगी और दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर शिमला पहुंचेगी। इसी तरह, दूसरी ट्रेन 52444 शिमला से शाम चार बजकर 50 मिनट पर रवाना होगी और रात पौने नौ बजे कालका पहुंचेगी। ये विशेष ट्रेन न केवल पर्यटन को बढ़ावा देने में सहायक होंगी, बल्कि रेलवे के लिए राजस्व भी उत्पन्न करेंगी। इस खास ट्रेन में लगभग 156 यात्री बैठ सकते हैं।
कितना होगा किराया
इस खास ट्रेन के दो जनरल डिब्बे में किराया 75 रुपये तय किया गया है। इसी तरह पर्यटक के दो डिब्बों में किराया 945, फर्स्ट क्लास के दो डिब्बों में 790 रुपये किराया निर्धारित किया गया है।
उत्तर प्रदेश की ख़बरों के लिए यहां क्लिक करें
जानकारी दें कि, अंग्रेजों ने साल 1903 में शिमला को जोड़ने के लिए पहली रेल लाइन बिछाई थी। वहीं साल 2009 में, इस कालका-शिमला रेल ट्रैक को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था। साल 96.6 किलोमीटर लंबे नैरो गेज रेलवे ट्रैक पर 103 सुरंगें हैं, इसके अलावा 800 पुल, 919 मोड़ और 18 रेलवे स्टेशन हैं। शिमला-कालका बीते 11 दिसंबर, 2018 को विस्टाडोम कोच चलाने वाला देश का पहला नैरो गेज ट्रैक बन गया। (एजेंसी इनपुट के साथ)
Holiday special train started for tourists on world heritage kalka shimla track from today know its schedule and fare
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CSK के खिलाफ RCB की बड़ी जीत के ‘सूत्रधार’ बने टिम डेविड, 19वें ओवर में कूट डाले 30 रन, देखें ये वायरल VIDEO
Apr 06, 2026 | 12:05 AMAaj Ka Rashifal 6 April: मेष को संतान सुख और सिंह का होगा भाग्योदय! सोमवार को इन राशियों की खुलेगी किस्मत
Apr 06, 2026 | 12:05 AMट्रेन में अब सीट पर मिलेगा मनपसंद खाना: IRCTC E-Pantry सर्विस का ऐसे करें इस्तेमाल
Apr 05, 2026 | 11:29 PMचिन्नास्वामी में RCB के शेरों की दहाड़, रजत पाटीदार-टिम डेविड ने उड़ाई CSK की धज्जियां, 43 रन से जीता मुकाबला
Apr 05, 2026 | 11:16 PMगोल्ड लोन लेने से पहले सावधान: आसान दिखने वाला लोन बन सकता है महंगा सौदा
Apr 05, 2026 | 11:05 PMUP में शादी के लिए 1 लाख की मदद: जानें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का पूरा लाभ और आवेदन प्रक्रिया
Apr 05, 2026 | 10:51 PM‘साबित करो या लोगों को भ्रमित करना बंद करो…’, CM Sarma ने राहुल गांधी के आरोपों पर कही बड़ी बात
Apr 05, 2026 | 10:44 PMवीडियो गैलरी

‘मुझ पर लगाए गए आरोप सफेद झूठ, मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं’, राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
MP में फिर ‘दूषित पानी’ का कहर…कटनी में नल से निकले कीड़े, दहशत में लोग
Apr 05, 2026 | 10:33 PM
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
इंदौर में क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन, लाखों की एमडी ड्रग्स के साथ इवेंट ऑर्गेनाइजर समेत 4 गिरफ्तार- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:27 PM
‘जेल के डर से रात भर सो नहीं पाते हिमंता बिस्वा सरमा, जल्द होगी कानूनी कार्रवाई’, राहुल गांधी की सीधी चेतावनी
Apr 05, 2026 | 10:22 PM
मेरठ के पिता ने पेश की मिसाल, तलाक लेकर घर लौटी बेटी का ढोल-नगाड़ों से स्वागत; जश्न में बदला दुख- VIDEO
Apr 05, 2026 | 10:14 PM














