- Hindi News »
- Punjab »
- Jagjit Singh Dallewal Wrote A Letter To Sc Made This Special Request Farmer Leader On Hunger Strike For 25 Days
जगजीत सिंह डल्लेवाल ने SC को लिखा पत्र; किया ये खास उनुरोध, 25 दिनों से आमरण अनशन पर हैं किसान नेता
किसान नेता ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि शीर्ष अदालत उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। डल्लेवाल ने लिखा कि मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहते हैं कि...
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय

जगजीत सिंह डल्लेवाल, फोटो - एक्स
चंडीगढ़ : पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने सुप्रीम कोर्ट को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह केंद्र को फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी समेत किसानों की मांगों को स्वीकार करने का निर्देश दे। डल्लेवाल का आमरण अनशन शुक्रवार को 25वें दिन में प्रवेश कर गया।
कैंसर रोगी डल्लेवाल (70) आंदोलनरत किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए केंद्र पर दबाव बनाने के वास्ते पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे हैं। सुप्रीम कोर्ट को लिखे पत्र में डल्लेवाल ने लिखा कि किसानों की मांगों के समर्थन में उनकी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुक्रवार को 25वें दिन में प्रवेश कर चुकी है।
किसान नेता ने क्या कहा?
किसान नेता ने कहा कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि शीर्ष अदालत उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। डल्लेवाल ने लिखा, ‘‘मैं आपकी भावनाओं का सम्मान करता हूं।” उन्होंने कहा कि वह विनम्रतापूर्वक अनुरोध करना चाहते हैं कि सरकारों की ‘‘गलत नीतियों” के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों का जीवन उनके जीवन से अधिक महत्वपूर्ण था। उन्होंने कहा कि एक संसदीय समिति ने सरकार को कृषि उपज के लिए कानूनी रूप से बाध्यकारी एमएसपी लागू करने की सिफारिश की है और तर्क दिया है कि इस तरह के उपाय से ग्रामीण अर्थव्यवस्था, किसानों और देश को फायदा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
शिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन
संभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू
लाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा
क्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएसपी गारंटी कानून से किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी
डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून से किसानों की क्रय शक्ति बढ़ेगी। डल्लेवाल ने संसदीय समिति का जिक्र करते हुए लिखा, ‘‘यह संसद की एक सर्वदलीय समिति है, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के 31 सांसद शामिल हैं।” उन्होंने पत्र में लिखा है, ‘‘मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि संसदीय समिति की रिपोर्ट और किसानों की भावनाओं का सम्मान करते हुए एमएसपी गारंटी कानून बनाने के लिए केंद्र सरकार को आवश्यक निर्देश दें ताकि किसानों की आत्महत्याएं रोकी जा सकें।”
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं आपके संज्ञान में यह भी लाना चाहता हूं कि जिन मुद्दों पर हम विरोध कर रहे हैं, वे सिर्फ हमारी मांगें नहीं हैं, बल्कि विभिन्न सरकारों द्वारा हमसे किए गए वादे हैं।” इस बीच, डल्लेवाल का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने शुक्रवार को कहा कि वह काफी कमजोर हो गए हैं और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। डॉक्टरों ने पहले बताया था कि डल्लेवाल ने अपने अनशन के दौरान कुछ भी नहीं खाया है और वह सिर्फ पानी पी रहे हैं।
किसान नेता ने चिकित्सा सहायता लेने से किया है इनकार
किसान नेता ने हालांकि कोई भी चिकित्सा सहायता लेने से इनकार कर दिया है। इस बीच, किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि डल्लेवाल किसी भी कीमत पर धरना स्थल नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘वह वहीं रहेंगे जहां अभी हैं।” डल्लेवाल पंजाब और हरियाणा के बीच खनौरी बॉर्डर पर 26 नवंबर से अनशन पर हैं ताकि केंद्र पर फसलों के एमएसपी की कानूनी गारंटी समेत आंदोलनकारी किसानों की मांगों को स्वीकार करने के लिए दबाव बनाया जा सके।
देश की ताजा खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…
Jagjit singh dallewal wrote a letter to sc made this special request farmer leader on hunger strike for 25 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिक्षा विभाग सख्त, मानक न पूरे करने वाले स्कूल होंगे सेल्फ-फाइनेंस; 30 अप्रैल डेडलाइन
Apr 05, 2026 | 09:16 AMसंभाजीनगर में राहत की तैयारी, आवारा कुत्तों को पहनाए जाएंगे कॉलर; नई योजना लागू
Apr 05, 2026 | 09:04 AMलाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक स्टेज पर पहुंचा युवक, डर के मारे परफॉर्मेंस छोड़कर भागीं सुनंदा शर्मा
Apr 05, 2026 | 09:03 AMक्या आपका बच्चा भी हो गया है चिड़चिड़ा? गैजेट रेडिएशन से बढ़ रहा है मानसिक खतरा; आज ही बदलें ये 3 आदतें
Apr 05, 2026 | 08:55 AMइधर Trump ने दिया अल्टीमेटम..उधर इजरायल ने Iran के सबसे बड़े पेट्रोकेमिकल प्लांट पर बोला हमला, 5 की मौत
Apr 05, 2026 | 08:50 AMछत्रपति संभाजीनगर के गांव में इनोवेशन सेंटर, शिक्षा में नया प्रयोग; STEM लैब से बढ़ेगी सृजनशीलता
Apr 05, 2026 | 08:48 AMशूटिंग के बीच लीक हुआ प्रभास की फिल्म का कंटेंट, टीम ने दी चेतावनी, बोले- कार्रवाई होगी
Apr 05, 2026 | 08:38 AMवीडियो गैलरी

शर्मनाक! पटना स्टेशन पर नॉर्थ-ईस्ट की लड़कियों को कहा ‘चाइनीज’ और ‘मोमो’, महिला की बदतमीजी का VIDEO वायरल
Apr 04, 2026 | 10:36 PM
इंदौर में ‘गर्ल गैंग’ का तांडव! तमाशबीन बनी रही भीड़; युवती को घेरकर बेरहमी से पीटा, VIDEO हुआ वायरल।
Apr 04, 2026 | 10:23 PM
Saharanpur के मदरसा में ‘तालिबानी’ सजा! मासूम को डंडों से बेरहमी से पीटा, VIDEO देख दहल जाएगा दिल
Apr 04, 2026 | 10:13 PM
मस्जिद के वजू खाने की छत पर चढ़कर लहराया भगवा, शोभा यात्रा के दौरान तुगलकाबाद में मचा बवाल
Apr 03, 2026 | 10:27 PM
AAP में छिड़ा गृहयुद्ध! आतिशी ने राघव चड्ढा को घेरा, बोलीं- क्या आप मोदी से डरकर लंदन भाग गए थे- VIDEO
Apr 03, 2026 | 10:24 PM
दिल्ली AIIMS में VIP कल्चर! 3 साल से धक्के खा रही महिला का वीडियो वायरल, बोली- यह गरीबों के लिए नहीं
Apr 03, 2026 | 10:20 PM










