फिल्मों होने वाला रोमांस और एक्शन लोगों को काफी अच्छा लगता है। उससे जुड़े किरदार, डायलॉग और लोकेशन काफी यूनिक और इंटरेस्टिंग रहती है। इन फिल्मों में हमें कई बेहतरीन जगह दिखाई जाती है जिनको देखकर हमारा मन भी घूमने के लिए करता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर फिल्मों, टीवी सीरियल्स और वेब सीरीज की शूटिंग की जाती है। इन जगहों की खूबसूरती पर्दे पर बहुत ही सुंदर और आकर्षक लगती है। फिल्म के डायरेक्टर इन जगहों की खूबसूरती को कैमरे में उतारे बिना नहीं रह पाते हैं। आइए, जानते हैं इन जगहों के बारे में जहां आप भी घूमने का प्लान कर सकते हैं।