मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
UP Minister On Congress: ओपी राजभर ने सोनिया गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने शांति के लिए संतुलित प्रयास किए हैं। उन्होंने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप भी लगाया।
- Written By: सजल रघुवंशी
OP Rajbhar On Sonia Gandhi: ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई की मौत पर केंद्र सरकार की नीति को लेकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के सवालों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओपी राजभर ने उनके बयान की आलोचना करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों से बातचीत कर शांति की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और प्रधानमंत्री की सोच में स्पष्ट अंतर है, क्योंकि मोदी संतुलित दृष्टिकोण अपनाते हैं। राजभर ने विपक्ष पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि लोग सच्चाई समझते हैं। इसके अलावा उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी के चुनाव आयोग और एसआईआर वाले सवालों का भी जवाब दिया।