राजस्थान की इन जगहों पर लें बारिश का असली मजा, दिल हो जाएगा खुश
मानसून का समय हर किसी को पसंद आता है। खासकर जब बात घूमने की आती है, तो ये मौसम सबसे बेस्ट लगता है। ऐसे में आप राजस्थान की कुछ बेहतरीन जगहों को एक्सप्लोर कर बारिश के मजे ले सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
राजस्थान (सौ.सोशल मीडिया)
भारत के खूबसूरत राज्यों की बात होती है तो राजस्थान का नाम भी उनमे शामिल होता है। ये देश की ऐसी जगह है जहां पर आपको रेगिस्तान, झील, ऐतिहासिक किले, भव्य इमारत और शांत वातावरण देखने को मिलता है। मानसून के समय कई जगहों पर लैंडस्लाइड और बाढ़ का खतरा रहता है। ऐसे में राजस्थान की कई बेहतरीन जगहों की सैर की जा सकती है। गर्मी के समय यहां पर काफी तपन होती है। ऐसे में यह एकदम सही समय है राजस्थान की बेहतरीन जगहों को परिवार या दोस्तों के साथ घूमने का।
मानसून की फुहारों में तपते राजस्थान की रेत भी मुस्कुराने लगती है। गर्मी और सूखे इलाकों के लिए जाना जाने वाला राजस्थान बारिश के मौसम में काफी सुंदर लगता है। चारों तरफ यहां हरियाली छा जाती है। रेगिस्तान में भी ठंडी हवाएं चलने लगती है। मानसून में अगर आप कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो इन जगहों को अपनी बकेट लिस्ट में डाल सकते हैं।
राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन
राजस्थान में मानसून का मजा लेना चाहते हैं तो यहां के एकमात्र हिल स्टेशन माउंट आबू की सैर कर सकते हैं। इस समय अरावली पहाड़ियां हरे रंग की चादर में लिपटी होती है। नैक लेक, दिलवाड़ा जैन मंदिर, गुरु शिखर आदि का नजारा देखने लायक होता है। यहां पर आप पार्टनर के साथ झील के किनारे बैठकर सुकून के पल बिता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए खुशखबरी! 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा, रास्ते में मिलेंगे स्वर्ग जैसे नजारें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
झीलों के शहर का मजा
उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है। यहां पर मानसून में इस जगह की खूबसूरती में चार चांद लग जाते हैं। बारिश की गिरती बूंदों से झील एकदम खिल उठती है। इसके साथ ही महलों की दीवारों से टपकती बूंदे, सिटी पैलेस आदि फिल्मी नजारे से कम नहीं लगता है। इस जगह पर आप कैफे में बैठकर बारिश का मजा ले सकते हैं।
जैसलमेर का शानदार नजारा
बारिश में जैसलमेर घूमने का प्लान एक बार जरूर बनाएं। यहां पर मानसून में रेगिस्तान अपना एक अलग रूप दिखाता है। सोनार किला, सम सैंड ड्यून्स और पटवों की हवेली जैसी जगहों पर हल्की बारिश देखने को मजा बहुत ज्यादा आता है। सूर्यास्त और सूर्योदय के समय भी यहां का नजारा काफी आकर्षक होता है।
यह भी पढ़ें:- सावन में परिवार के साथ इन जगहों पर करें भोलेनाथ के दर्शन, भक्तों की लगती है भीड़
इसके अलावा अगर आप वाइल्ड लाइफ एक्सपीरियंस करना चाहते हैं, तो रणथंभौर घूमने जा सकते हैं। यहां पर हरियाली बारिश और जंगल की खूशबू आपके मन में बस जाती है। मानसून में बफर जोन में सफारी का मजा भी लिया जा सकता है।
