दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
Delhi Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर इंदौर जा रही बस की ट्रक से टक्कर के बाद उसमें आग लग गई, जिससे 8 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हो गए। ASP ने बचाव कार्य की पुष्टि की।
- Written By: प्रिया जैस
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बस हादसा (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Dausa Bus Truck Collision Accident: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक भीषण सड़क हादसे से हड़कंप मच गया। यहां ट्रक और बस में जोरदार टक्कर हो गई। भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई और 32 यात्री घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि कई और लोगों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भीषण हादसा राजस्थान दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुआ। कोलवा पुलिस स्टेशन इलाके में हरिद्वार से इंदौर जा रही एक बस का कंट्रोल बिगड़ गया और वह एक ट्रेलर से टकराकर आग की चपेट में आ गई, जिससे 4 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही दौसा और बांदीकुई से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया, जबकि पुलिस ने बचाव और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की जांच चल रही है।
सम्बंधित ख़बरें
ओवरटेक के दौरान हादसा, भंडारा में टाटा एस और बाइक की भीषण टक्कर, दोनों चालक गंभीर घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
Yamuna Expressway Accident: मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-ट्रक की भीषण टक्कर, 4 यात्रियों की मौत
दर्यापूर सड़क हादसा: ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो घायलों को किया अमरावती रेफर
दौसा में बस और ट्रक की टक्कर
दौसा जिले के कोलवा पुलिस स्टेशन इलाके में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक बस और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में सड़क हादसा हो गया।
Dausa, Rajasthan: A road accident took place in Dausa after a tourist bus carrying around 37 pilgrims from Haridwar to Indore collided with a truck on the Delhi–Mumbai Expressway in the early hours today. Following the collision, both vehicles caught fire. The passengers managed… pic.twitter.com/wp5zGGi96W — IANS (@ians_india) July 1, 2026
एडिशनल SP योगेंद्र फौजदार ने दी जानकारी
प्रारंभिक जानकारी में एडिशनल SP योगेंद्र फौजदार ने बताया, “इंदौर से हरिद्वार जा रही एक बस दिल्ली हाईवे पर एक रेस्ट एरिया के पास भीषण हादसे का शिकार हो गई, जिसमें 2 यात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। SP और अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। बस में आग लग गई थी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं।”
#WATCH | Rajasthan | 2 dead and several injured after a bus traveling from Haridwar to Indore lost control and caught fire after colliding with a trailer in the Kolwa police station jurisdiction on the Delhi-Mumbai Expressway in Dausa Additional SP Yogendra Faujdar says, “A bus… pic.twitter.com/z6npdu34lN — ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 1, 2026
यह भी पढ़ें – अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
6 लोगों की जलकर हुई मौत
SP पीयूष दीक्षित ने बताया, “यह हंस ट्रैवल्स इंदौर की स्लीपर बस थी। दूसरी गाड़ी एक खाली ट्रक था। दोनों गाड़ियां सड़क के सीधे हिस्से पर चल रही थीं। छह लोगों की मौत जलने से हुई, जबकि दो अन्य की मौत सिर में चोट लगने से हुई। बाकी घायलों की हालत स्थिर है।”
Dausa, Rajasthan: A road accident took place on the Delhi–Mumbai Expressway under the Kolwa Police Station limits in Dausa district after a bus and a truck collided head-on SP Piyush Dixit says, “It was a sleeper bus belonging to Hans Travels Indore…The other vehicle involved… pic.twitter.com/qruNZdfOtn — IANS (@ians_india) July 1, 2026
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा में बस और ट्रक की टक्कर की सूचना मिलते ही कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा, “मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन लोगों की आत्माओं को शांति दें जिन्होंने अपनी जान गंवाई है और उनके परिवारों को हिम्मत दें। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, आठ लोगों की मौत हो गई है, कई अन्य घायल हुए हैं और कई लोगों का दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए, सरकार को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर होने वाली दुर्घटनाओं के कारणों का अध्ययन करने के लिए एक समिति बनानी चाहिए।”
