वीजा फ्री देशों में मनाए नए साल का जश्न (सौ. सोशल मीडिया)
Year Ender 2024: किसी भी देश में घूमने के लिए पासपोर्ट और वीजा की जरूरत होती है। भारत सहित कई ऐसे देश हैं जहां लोगों को दूसरे देश में घूमने के लिए वीजा की जरूरत होती है। हालांकि कई ऐसे देश हैं जहां पर बिना वीजा के भी एंट्री मिलने लगी है। यहां पर यात्रियों को वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल जाती है। साल 2024 में कुछ देशों ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वीजा फ्री एंट्री की सुविधा प्रदान की है। जिसमें भारत का नाम भी शामिल है। इसका मतलब है कि भारत के लोग इन देशों में बिना वीजा के यात्रा का आनंद ले सकते हैं। इस जगहों पर आप बिना वीजा की चिंता के नए साल का जश्न मना सकते हैं।
भारत सहित 35 देशों में श्रीलंका ने वीजा फ्री यात्रा की सुविधा 1 अक्टूबर 2024 से शुरू की है। इस सेवा का लाभ यात्री करीब छह महीने तक ले सकते हैं। भारत के अलावा यूके, अमेरिका, चीन, स्पेन, थाईलैंड, मलेशिया और जापान जैसे कई देशों के नाम इसमें शामिल हैं। इस खूबसूरत जगह पर आप नए साल का जश्न मनाने के लिए पार्टनर के साथ आ सकते हैं।
बिना वीजा के थाईलैंड घूमने का प्लान किया जा सकता है। यहां पर भारतीयों को वीजा मुक्त सुविधा मिलेगी। इसके जरिए अब थाईलैंड घूमने जाने वाले लोग 60 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। यह दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां पर नए साल का जश्न बहुत ही खास होगा। प्राचीन समुद्र तटों और हरे भरे पहाड़ों से भरी यह जगह घूमने के लिए परफेक्ट रहेगी। यहां पर नागा खाड़ी, फुकेत में लोग खाड़ी कयाकिंग, नाव यात्रा, छिपी हुई गुफाओं और लैगून की खोज के लिए लोग जाते हैं।
पर्यटन के शौकीन लोगों के लिए केन्या जाने की सुविधा बिना वीजा के मिलेगी। यहां पर यह सुविधा 1 जनवरी 2024 से शुरू की गई थी। यहां पर आने वाले विदेशी नागरिकों को 90 दिनों तक के लिए वीजा फ्री एंट्री मिलेगी। यह फैसला केन्या में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए लिया गया है। यहां पर आप मसाई मारा नेशनल पार्क घूमने का प्लान कर सकते हैं। नए साल पर यहां पूरे परिवार के साथ घूमने का प्लान किया जा सकता है।
भारतीय पर्यटकों के लिए ईरान की यात्रा बिना वीजा के की जा सकती है। यहां पर यह सुविधा हवाई मार्ग से जाने वाले यात्रियों को ही मिलती है। 4 फरवरी 2024 से भारतीयों के लिए यहां वीजा फ्री सुविधा दी गई थी। लेकिन यहां पर आप 15 दिन तक ही बिना वीजा के घूम सकते हैं। भारत के अलावा ईरान ने 33 देशों में यह सुविधा दी थी। इस जगह घूमने के लिए बहुत सारी जगहें हैं। यहां मौजूद इस्फ़हान शहर, तेहरान घूमने का प्लान किया जा सकता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!