चंडीगढ़ के पास इन जगहों पर मनाएं 15 अगस्त और जन्माष्टमी की छुट्टियां, मिलेगा सुकून
Offbeat Places Near Chandigarh: चंडीगढ़ के आसपास घूमने के लिए कई खूबसूरत और आकर्षक जगहें मौजूद हैं जिन्हें आप दो या तीन दिन की छुट्टियों में एक्सप्लोर कर सकते हैं। अगस्त का महीना इसके लिए परफेक्ट है।
- Written By: प्रीति शर्मा
चंड़ीगढ़ के पास घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Places To Visit Near Chandigarh: घर के काम हो या ऑफिस के हर जगह व्यक्ति को छुट्टियां कभी कबार ही मिलती है। इस बार लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है जिसमें आप किसी अच्छी जगह घूमने का प्लान कर सकते हैं। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को है, जन्माष्टमी 16 अगस्त को है और इसके बाद 17 अगस्त को रविवार पड़ रहा है। ऐसे में किसी भी जगह को अच्छे से एक्सप्लोर करने में तीन दिन काफी है। अगर आप भी किसी बेहतरीन जगह की तलाश में है तो आज हम आपको उन जगहों के रुबरू करवाने वाले हैं।
दरअसल अगस्त में तीन दिन का हॉलिडे पड़ रहा है जिसमें आप चंडीगढ़ के आसपास किसी ऑफबीट जगह पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। प्लानिंग करने से पहले जगह डिसाइड करना अहम होता है। आज हम आपकी इसमें मदद करने वाले हैं। शायद आपने इन जगहों के बारे में नहीं सुना होगा।
थियोग
हिमचल प्रदेश के खूबसूरत हिल स्टेशन में से एक थियोग बहुत शानदार है। यह जगह ऊंचे-ऊंचे हिमालय पर्वत से घिरी हुई है। यहां सैलानी कैंपिंग करने और नेचर को करीब से देखने के लिए आते हैं। वीकेंड के लिए यह एक परफेक्ट जगह है। दोस्तों के साथ इस खूबसूरत जगह पर रहने का प्लान कर सकते हैं। यहां का एक्सपीरियंस काफी हटके होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर
चंडीगढ़ में दिनदहाड़े फायरिंग: मेडिकल स्टोर में घुसे नकाबपोश बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, एक की मौत
पंचकुला में दिनदहाड़े गोलियों की बौछार! क्लब संचालक रतन लुबाना पर ताबड़तोड़ फायरिंग, हमलावरों की तलाश जारी
सिरमौर
हिमाचल प्रदेश में स्थित सिरमौर में आडू की खेती बहुत होती है। इसे पीच बाउल ऑफ इंडिया भी कहा जाता है। यहां के खूबसूरत नजारे, ट्रेकिंग के रास्ते, झीलें आदि काफी खूबसूरत लगते हैं। चंडीगढ़ से यह जगह करीब 22 किमी दूर है जो ट्रेन से भी तय की जा सकती है।
यह भी पढ़ें:- स्वतंत्रता दिवस पर इस बार कुछ अलग करने के लिए घूम आएं भारत की ये जगहे
तत्तापानी
यह जगह सतलुज नदी के किनारे बसी है जो शिमला से करीब 60 किमी दूर है। हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ के पास घूमने की जगह बहुत ही शानदार है। प्राकृतिक सुंदरता से भरी जगह स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर घूमने का समय अक्तूबर से जून के बीच का है।
आसन बैराज
चंडीगढ़ के पास घूमने के लिए ऑफबीट जगह देख रहे हैं, तो आसन बैराज जा सकते हैं जो उत्तराखंड में स्थित है। यह जगह प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है। यहां प्राकृतिक प्रेमियों के लिए बहुत ही शानदार नजारे हैं। यह जगह चंडीगढ़ से कुछ ही घंटों की दूरी पर है। यहां जाने के लिए आपको कार या बस करनी होगी। चार घंटे के सफर में आप इस खूबसूरत जगह पर पहुंच जाएंगे।
भीड़भाड़ से दूर चंडीगढ़ के पास यह जगह बहुत ही शानदार है जहां आप वीकेंड पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। तीन दिन की छुट्टी में यहां दोस्तों के साथ ट्रेकिंग, कैंपिंग का मजा लिया जा सकता है।
