- Hindi News »
- Travel »
- Explore These Places Of Munnar On Long Weekend Of August
अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर बनाएं मुन्नार घूमने का प्लान, इन जगहों को करें एक्सप्लोर
Munnar Tourist Places: केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार मानसून के समय बहुत सुंदर और आकर्षक लगता है। अगस्त के लॉन्ग वीकेंड पर यहां की बेहतरीन जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं जो हमेशा याद रहेगा।
- Written By: प्रीति शर्मा

मुन्नार में घूमने की जगह (सौ. सोशल मीडिया)
Places to Visit in Munnar: मानसून में प्राकृतिक सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। बारिश की बूंदे और ठंडी हवा इस मौसम में घूमने का मजा दोगुना कर देती है। मानसून और अगस्त का लॉन्ग वीकेंड ट्रिप को मजेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। अगर आप इस बार कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो मुन्नार की कुछ बेहतरीन जगहों पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
केरल का खूबसूरत हिल स्टेशन मुन्नार हरियाली, चाय के बागान और झरनों से घिरा हुआ है। यहां पर बारिश के दिनों में बहुत ही सुंदर नजारा रहता है। यादगार ट्रिप के लिए इस जगह को अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। यहां पर आप कई एक्टिविटीज भी कर सकते हैं।
एराविकुलम नेशनल पार्क
मुन्नार का नेशनल पार्क यूनेस्को के वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल है। यहां पर आपको नीलगिरी तहर देखने को मिलेंगे। मानसून के समय चारों तरफ हरियाली और बादलों से घिरे नजारे स्वर्ग जैसा दृश्य पेश करते हैं। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह स्वर्ग से कम नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
केरलम में UDF सरकार का आगाज, वीडी सतीशन ने 20 कैबिनेट मंत्रियों के साथ ली शपथ, इन 14 नए चेहरों को मिली जगह
VD Satheesan Oath: केरलम के नए सीएम बने वीडी सतीशन, 20 सदस्यीय कैबिनेट के साथ ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
केरल में 2 हफ्तों का सस्पेंस खत्म, कल सीएम पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन; राज्यपाल को सौंपी 20 नामों की लिस्ट
चाय के बागान
मुन्नार में मौजूद चाय के बड़े बड़े बागान फिल्मों जैसा नजारा पेश करते हैं। बागान के बीच संकरे रास्ते बहुत रोमांच लगते हैं। शांति और खूबसूरती का अनोखा संगम देखने के लिए यहां पर घूमने का प्लान कर सकते हैं। यहां पर चाय का ताजा स्वाद चख सकते हैं।
अट्टुकल वॉटर फॉल
मुन्नार से कुछ ही दूरी पर स्थित यह झरना मानसून में बहुत खूबसूरत लगता है। यहां पर प्राकृतिक सुंदरता अपने चरम पर होती है। शांत वातावरण के बीच यहां पर लंबी ट्रेकिंग भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- मुंबई में पार्टनर के साथ रात को निकल जाएं इन जगहों पर घूमने, आएगा खूब मजा
दोस्तों या पार्टनर के साथ मुन्नार घूमने का प्लान है तो यहां ट्रेकिंग, नेचर वॉक,कैंपिंग और बोनफायर जैसे मजेदार चीजें कर सकते हैं। इसके अलावा यहां पर स्पाइस प्लांटेशन विजिट कर सकते हैं। यहां पर तरह तरह के मसाले बनाए जाते हैं जिसको आप करीब से देख सकते हैं।
मुन्नार घूमने का सबसे सही समय जुलाई से सितंबर के बीच का माना जाता है। इस समय यहां की सुंदरता काफी ज्यादा बढ़ जाती है। अगर यहां घूमने का प्लान है तो पूरी बाजू के कपड़े, वॉटरप्रूफ जूते, रेनकोट आदि साथ में रखें। ट्रेकिंग के लिए हमेशा लोकल गाइड की मदद लें।
Explore these places of munnar on long weekend of august
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Morning Dreams:सुबह के इन सपनों को न करें इग्नोर, स्वप्न शास्त्र में माना गया है बेहद शुभ
May 18, 2026 | 11:34 PMबायोमाइनिंग प्रोजेक्ट में 67 करोड़ का घोटाला? भाजपा नगरसेवक राज गौरव वानखेड़े ने प्रशासन और एजेंसी को घेरा
May 18, 2026 | 11:17 PMMP News: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में MP सरकार का बड़ा एक्शन, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे न्यायिक जांच
May 18, 2026 | 11:17 PMमतीन पटेल की संपत्तियों पर चले बुलडोजर का मामला, हाईकोर्ट ने दी याचिका में संशोधन की अनुमति, 15 जून को सुनवाई
May 18, 2026 | 11:04 PMबाबरी बना जैन मंदिर, कृष्ण नगर के नाम से जाना जाएगा इस्लामपुरा, जानें क्यों सड़कों से मुस्लिम नाम हटा रहा पाक
May 18, 2026 | 11:04 PMईंधन बचत के लिए संभाजीनगर मनपा का नो डीजल डेए महापौर ई-स्कूटर पर, तो आयुक्त साइकिल चलाकर पहुँचे ऑफिस
May 18, 2026 | 10:54 PMMP News: गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड, 12 लाख से ज्यादा किसानों से खरीदा गया गेहूं; इतने करोड़ का हुआ भुगतान
May 18, 2026 | 10:50 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













