Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Navabharat Nishanebaaz: पासपोर्ट पर छपी ट्रंप की तस्वीर शान से चमकाते अपनी तकदीर

Trump Limited Passport: लेख में दावा किया गया है कि अमेरिकी स्वतंत्रता दिवस की 250वीं वर्षगांठ के अवसर पर ट्रंप की तस्वीर वाला लिमिटेड एडिशन पासपोर्ट जारी किया गया।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: Jun 30, 2026 | 07:43 AM

(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Trump Passport Controversy: पड़ोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने देश की स्वाधीनता की 250 वीं सालगिरह मनाने के लिए नए लिमिटेड एडीशन अमेरिकी पासपोर्ट पर अपनी तस्वीर छपवाई है। इसे टूथ सोशल प्लेटफार्म पर उन्होंने पोस्ट किया है। 4 जुलाई अमेरिका का स्वाधीनता दिवस है। 1776 में इसी तारीख को अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वाशिंगटन ने ब्रिटेन के कब्जे से अपने देश की आजादी घोषित की थी।

अंग्रेजों की फौज से उनकी अंतिम और निर्णायक लड़ाई न्यूजर्सी के स्कैंटन में हुई थी। इस नए पासपोर्ट में ट्रंप कठोर मुखमुद्रा में नजर आ रहे हैं। उनकी यह तस्वीर व्हाइट हाउस के फोटोग्राफर डैनियल टोरोक ने खींची है। आजादी के घोषणापत्र के बैकग्राउंड में यह तस्वीर छपी है। उस पर ट्रंप के हस्ताक्षर हैं और छपा है- वेलकम, बट बी गुड ! इसका मतलब है आपका स्वागत है मगर शराफत से रहो। क्या यह शेखीखोर ट्रंप का आत्मविज्ञापन नहीं है?’

हमने कहा, ‘यह प्रचारतंत्र की दुनिया है। ट्रंप के चित्र वाला पासपोर्ट विश्व के देशों में उनकी धाक जमाएगा। यह रूस के पुतिन और चीन के शी जिनपिंग के लिए भी चुनौती होगी कि वह अपने देशों के पासपोर्ट पर खुद का चित्र छपवाएं,’

सम्बंधित ख़बरें

Doha Talks: डोनाल्ड ट्रंप के दावे को ईरान ने किया खारिज, अमेरिका के साथ दोहा वार्ता अभी टली

नवभारत विशेष: ट्रंप ने फेक डाटा के आधार पर लगाया था टैरिफ, मनमाने दावे करने की आदत

Navabharat Nishanebaaz: डिजिटल अरेस्ट का बोलबाला, ठगों से न पड़ जाए पाला

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में आर-पार! अमेरिका ने 24 घंटे में दूसरी बार ढाया ईरान पर कहर, ड्रोन सेंटर और रडार तबाह

पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ट्रंप को चाहने वाले भारत में भी हैं। पुणे में ट्रंप टावर है। हैदराबाद में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास से सटी हुई सड़क का नाम डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू रखा गया है। तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर तथा अमेरिका की कांसुल जनरल लॉरा विलियम्स ने इस सड़क के नामकरण की स्मारक पट्टिका का अनावरण किया। हैदराबाद में अपने नाम की सड़क के बारे में जानकर ट्रंप प्रसन्न हो गए। वह अमरीश पुरी की स्टाइल में बोल सकते थे मोगैम्बो खुश हुआ!’

यह भी पढ़ें:-नागपुर मनपा बजट पर हंगामा, आखिर बढ़ा नगरसेवकों का वार्ड फंड; सदन ने दी मंजूरी

हमने कहा, ‘विदेशियों और मुगल शासकों के नाम देश की सड़कों व स्मारकों से हटाने वाली केंद्र की मोदी सरकार की ट्रंप एवेन्यू पर क्या प्रतिक्रिया रहेगी?’ पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, ट्रंप को गणतंत्र दिवस समारोह का अतिथि बनाकर और भी ज्यादा सम्मानित किया जा सकता है। मोदी-ट्रंप दोस्ती की कड़ियां फिर से मजबूत करना जरूरी है।’

लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा

Trump limited edition us passport independence day claim navabharat nishanebaaz

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 07:43 AM

Topics:  

  • Donald Trump
  • Independence Day
  • Navabharat Nishanebaaz

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.