शिमला-मनाली नहीं इस बार नए साल पर करें कुछ नया, घूमें आएं देश की सबसे खूबसूरत जगहें
New Year Travel Places in India: नए साल पर अगर भीड़-भाड़ से दूर कुछ अलग और यादगार घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो देश की ये खूबसूरत जगहें आपको शांति, रोमांच और शानदार अनुभव देंगी।
- Written By: प्रीति शर्मा
धर्मशाला (सौ. फ्रीपिक)
Beautiful Places in India: नए साल का आगाज करने के लिए हर कोई शिमला या मनाली जाने का प्लान करता हैं जहां इस समय बर्फबारी का शानदार नजारा देखने को मिलता है। लेकिन इन जगहों पर जाना सिरदर्द की वजह भी बन जाता है क्योंकि यहां काफी ज्यादा भीड़ होती है। ऐसे में आप नए साल पर किसी शांत और प्राकृतिक जगहों की तलाश कर सकते हैं।
आज हम आपको भारत की सबसे खूबसूरत जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर कम भीड़ भाड़ होती है। यहां पर प्रकृति के सुंदर नजारे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। नए साल का जश्न मनाने के लिए ये जगहें एकदम परफेक्ट रहेंगी।
सेरोलसर झील
यह झील हिमाचल प्रदेश की ऊंची झीलों में से एक है। यहां पर ट्रैकिंग और कैंपिंग का लुत्फ लिया जा सकता है। यह झील देखकर आपके मन को बहुत सुकून मिलेगा। जहां पर आप पार्टनर के साथ समय बिता सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!
Pahadi Food: पहाड़ों की सैर पर जा रहे हैं, तो सिड्डू के साथ इन पारंपरिक व्यंजनों का भी लुत्फ उठाएं
भारत के नक्शे से जम्मू कश्मीर गायब…BCCI के ब्लंडर से सोशल मीडिया पर मचा बवाल! तस्वीरें हो रहीं वायरल
धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश की सुंदर जगहों में से एक धर्मशाला बहुत मजेदार जगह है। यहां पर मचैल देवी मंदिर और तिब्बती मठों की सैर कर सकते हैं। परिवार के साथ यहां पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- रॉयल से लेकर बीच वेडिंग तक, इन 6 लोकेशन्स पर शादी होगी फुल बॉलीवुड स्टाइल
स्पीति घाटी
प्राकृतिक सुंदरता के कारण लोगों के बीच फेमस स्पीति घाटी एक अच्छा विकल्प है। यहां की सुंदरता दिल को छू लेगी। जहां पर आपको जनवरी में सिर्फ बर्फ से ढके बड़े-बड़े पहाड़ देखने को मिलेंगे।
किरगन गोहा
कुल्लू में स्थित करिगन गोहा भारत की अंडररेटेड जगह है जहां पर बहुत ही शानदार नजारा देखने को मिलता है। यहां पर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर खूब मजे किए जा सकते हैं। यहां काएप्पल ऑफ ऑर्चर्ड घूमने के लिए काफी सुंदर जगह है।
कांगड़ा घाटी
हिमाचल की कांगड़ा घाटी का इतिहास काफी रोचक है। जहां पर कांगड़ा किला और बैजनाथ मंदिर स्थित है। यह जगह आध्यात्मिकता से जुड़ी है जो लोगों के लिए खजाने से कम नहीं है।
दिसंबर जनवरी में इन जगहों पर घूमने जाने से पहले एक बार मौसम की जानकारी जरूर लें। जिससे आपको वहां जाकर समस्या न हो। इसके अलावा रात को बाहर निकलने से बचें क्योंकि नई जगहों पर अक्सर चीजें समझ नहीं आती हैं। बिना लोगों की सलाह पर जंगल या अनजान जगहों पर जाने से बचें। इस बार नए साल पर शिमला मनाली नहीं बल्कि इन छिपी हुई जगहों को अपना डेस्टिनेशन बनाएं।
