Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs AFG 1st ODI: धर्मशाला में पहले वनडे पर बारिश का साया, सुबह से शाम तक की डरावनी है ये मौसम रिपोर्ट!

Dharamshala Weather Update: धर्मशाला में आज भारत और अफगानिस्तान के बीच पहला वनडे खेला जाएगा। मैच से पहले बारिश की आशंका जताई जा रही है। ऐसे में संभावना है कि मौसम मैच में खलल डाल सकता है।

  • Written By: संजय बिष्ट
Updated On: Jun 13, 2026 | 08:38 AM

भारत बनाम अफगानिस्तान (Designed By AI)

Follow Us
Follow Us:

IND vs AFG 1st ODI: भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज की शुरुआत आज यानी 13 जून से हो रही है। इस सीरीज का पहला मुकाबला धर्मशाला के क्रिकेट स्टेडियम में होगा। संभावना है कि इस मुकाबले में बारिश अपना असर डाल सकती है, जिससे फैंस का मुकाबले देखने का रोमांच कम भी हो सकता है।

खबरे है कि आज धर्मशाला में रुक-रुक कर बारिश होगी। इससे पहले अफगानिस्तान और भारत के बीच एकमात्र टेस्ट मुकाबला खेला गया था, जिसमें शुभमन गिल की अगुवाई में टीम ने बड़ी जीत दर्ज की थी। अब ऐसे में भारतीय टीम का हौसला वनडे सीरीज क के लिए बढ़ा हुआ है।

कैसा है धर्मशाला का मौसम?

13 जून को एक्यूवेदर की रिपोर्ट देख कर लग रहा है कि सुबह 7 बजे से लेकर शाम के छह बजे तक यहां बारिश होगी। वहीं, शाम छह बजे के बाद बारिश होने की संभावना कम है। ऐसे में मुकाबले की एक पारी पर बारिस का असर देखने को मिल सकता है।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर का मौसम हुआ सुहाना, झमाझम बारिश से मिली राहत; 3 डिग्री लुढ़का तापमान

Maharashtra Weather: मानसून का रौद्र रूप! आज कोंकण के लिए रेड अलर्ट जारी; जानें आपके शहर का मौसम कैसा होगा?

Explainer: क्या है सुपर अल नीनो? जिससे डरी हुई है सरकार, पीएम मोदी को करनी पड़ गई मीटिंग, कितना है खतरनाक

नागपुर में गर्मी का टॉर्चर; पारा 44 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने 12 और 13 जून को जताई बारिश की संभावना

धर्मशाला की मौसम रिपोर्ट

समय बारिश की संभावना
सुबह 7 बजे 40%
सुबह 8 बजे 34%
सुबह 9 बजे 37%
सुबह 10 बजे 47%
सुबह 11 बजे 51%
दोपहर 12 बजे 47%
दोपहर 1 बजे 49%
दोपहर 2 बजे 70%
दोपहर 3 बजे 67%
शाम 4 बजे 40%
शाम 5 बजे 34%
शाम 6 बजे 22%

क्या कहता है हेड टू हेड रिकॉर्ड का आंकड़ा

भारत अपने पड़ोसी देश की टीम अफगानिस्तान पर वनडे हेड टू हेड रिकॉर्ड पर हावी है। अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान टीम इंडिया ने 3 मैच जीते हैं। वहीं, एक मैच टाई रहा है। इस रिपोर्ट को देखें तो यहां भारत का जीत प्रतिशत ज्यादा है। यदि इस सीरीज में अफगानिस्तान एक भी मैच अपने नाम करती है तो ये उसके लिए ऐतिहासिक पल रहेगा।

ये भी पढ़ें: पहले ही मैच में इंग्लैंड ने रचा इतिहास, अपना ही रिकॉर्ड तोड़कर बनाया सबसे बड़ा स्कोर

भारत और अफगानिस्तान का वनडे स्क्वॉड

भारतीय क्रिकेट टीम: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव।

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांगेयालिया खरोटी, एएम गजनफर, बिलाल सामी, दरविश रसूली, फरीद अहमद मलिक, ज़िया उर रहमान शरीफी।

Dharamsala weather update ind vs afg odi head to head record

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 13, 2026 | 08:38 AM

Topics:  

  • Afghanistan Cricket Team
  • Dharmshala
  • India vs Afghanistan
  • Indian Cricket Team
  • Weather Update

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.