मध्य प्रदेश में डेस्टिनेशन वेडिंग (सौ. सोशल मीडिया)
Budget Destination Wedding: शादियों के सीजन में हर कपल्स चाहता है कि उसकी शादी किसी ऐसी जगह पर हो जिसे जीवनभर याद रखा जा सके। अपने इस खास पल को कपल्स यादगार बनाने के लिए पूरी कोशिश करते हैं। पिछले कुछ सालों में दुनियाभर में डेस्टिनेशन वेडिंग का क्रेज बढ़ रहा है। शादी के लिए लोग कोई खूबसूरत और अनोखी जगह प्लान करते हैं जहां पर पूरा इंतजाम किया जाता है। लेकिन कई बार लोग इस वजह से भी रह जाते हैं कि उनके पास बजट कम है। अगर आप भी इस तरह की समस्या से परेशान हैं तो हम आपको मध्य प्रदेश की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर आप अपने सपनों की शादी कर सकते हैं।
नर्मदा और कावेरी नदी पर स्थित ओंकारेश्वर भारत और मध्य प्रदेश के लिए पवित्र स्थल माना जाता है। इस खूबसूरत जगह का नाम भगवान शिव के नाम पर है। जिसकी वजह से इसका महत्व और बढ़ जाता है। इस जगह को डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए चुन सकते हैं। यह बहुत ही बेहतरीन जगह है।
मध्य प्रदेश का खूबसूरत हिल स्टेशन पचमढ़ी दुनियाभर में फेमस है। इस जगह की खूबसूरती किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां पर कई लोग हर साल घूमने के लिए आते हैं। ऐसे में अगर आप बेहतर जगह तलाश कर रहे हैं तो इसे चुन सकते हैं। यहां पर आपको एक से बढ़कर एक रिजॉट मिल जाएंगे।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
मध्य प्रदेश का मांडू शहर अपनी ऐतिहासिकता और खूबसूरती की वजह से जाना जाता है। यहां पर घूमने के लिए लाखों लोग आते हैं। मांडू अपनी वास्तुशिल्प के लिए प्रसिद्ध है। इस जगह पर आप डेस्टिनेशन वेडिंग का प्लान कर सकते हैं। कपल्स के लिए यह जगह बहुत ही शानदार रहेगी।
बजट में डेस्टिनेशन प्लान कर रहे हैं तो शिवपुरी बहुत ही शानदार जगह साबित हो सकती है। इस जगह को मध्य प्रदेश का खजाना भी कहा जाता है। यह समुद्र तल से करीब 400 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह राज्य का सबसे शांतिप्रिय हिल स्टेशन माना जाता है। शादी के लिए यहां पर वेन्य डिसाइड कर सकते हैं।