भारत की बेस्ट हिडन जगहें जहां 2026 में कर सकते हैं ट्रिप, भीड़ नहीं मिलेगा सुकून
Hidden Places in India: अगर आप साल 2026 में भीड़-भाड़ से दूर सुकून भरी ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो कुछ हिडन जगहों को चुन सकते हैं। यहां पर आपको नेचुरल खूबसूरती, शांति और संस्कृति का अनुभव होगा।
- Written By: प्रीति शर्मा
भारत की छिपी हुई जगहें (सौ. सोशल मीडिया)
Best Tourist Places: सोशल मीडिया वाले इस दौर में अक्सर लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर घूमते हैं। लेकिन अब घूमने का मतलब सिर्फ फोटो खिंचवाना या फेमस जगहों पर जाना नहीं है बल्कि ऐसी जगहों को खोजना है जहां शांति, संस्कृति और निजी जुड़ाव महसूस हो। साल 2026 के लिए स्काईस्कैनर ट्रैवल रिपोर्ट में कुछ ऐसी ही हिडन जगहों के बारे में बताया गया है।
भारतीय टूरिस्ट काफी ज्यादा बढ़ रहा है। जहां इंटरनेशनल ट्रिप से ज्यादा लोग भारत की छिपी हुई जगहों को एक्सप्लोर करना पसंद कर रहे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा जगह नॉर्थ ईस्ट की शामिल हैं। आज हम आपको 2026 में घूमने की कुछ टॉप डेस्टिनेशन बताने जा रहे हैं।
जोरहाट, असम
पूर्वोत्तर भारत का दिल कहा जाने वाला असम सिर्फ एक छोटा सा शहर नहीं बल्कि ट्रैवल ट्रेंड बन चुका है। जोरहाट से कुछ ही दूरी पर माजुली है जो दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां आपको संस्कृति, जनजातीय जीवन और सादगी देखने को मिलेगी। हरियाली चाय बागान सिर्फ देखने के लिए नहीं बल्कि इनमें टोकलाईं जैसे रिसर्च सेंटर भी हैं। यहां आप जान सकते हैं कि कैसे चाय बनाई जाती है।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
वाराणसी, उत्तर प्रदेश
भारत का आध्यात्मिक केंद्र वाराणसी युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। सिर्फ पूजा पाठ के लिए नहीं बल्कि संस्कृति, कला, संगीत और परंपराओं को महसूस करने के लिए यहां लोग अक्सर आते हैं। इस शहर की सुंदरता और शांति लोगों को खूब भाती है। वाराणसी की गलियों में घूमते ही आपको इतिहास जानने की इच्छा होगी।
माजुली द्वीप, असम
असम के माजुली द्वीप पर जोरहाट से नाव के जरिए पहुंचा जा सकताहै। यहां पर आपको एकदम अलग दुनिया देखने को मिलेगी। यहां की जनजातीय परंपराएं, मिट्टी के घर, हाथ से बने मुखौटे और पारंपरिक नृत्य अनोखा अनुभव देता है। यहां की शांत नदियां मन को सुकून देने वाली हैं।
यह भी पढ़ें:- राजस्थान की खूबसूरती का अनुभव करने का सुनहरा मौका, इस टूर पैकेज में मिलेगी सारी सुविधाएं
जीरो वैली, अरुणाचल प्रदेश
किसी शांत और अनोखी जगह पर जाना चाहते हैं अरुणाचल प्रदेश की जीरो वैली एकदम परफेक्ट रहेगी। जहां धुंध से ढकी पहाड़ियां, चावल के खेत और अपातानी जनजाति की अनोखी लाइफस्टाइल देखने को मिलेगी। इस जगह को सच में हिडन जेम इस वजह से भी कहा जाता है। यहां सालों से जीरो म्यूजिक फेस्टिवल होता है जो दुनियाभर में प्रसिद्ध हो रहा है।
चंपारण, बिहार
बिहार का चंपारण गांधी जी की पहली प्रयोग भूमि रही है। यह जगह सिर्फ इतिहास में ही नहीं बल्कि लोगों के भी यात्रा के रूप में उभर रहा है। यहां पर आप जान सकते हैं कि पहला आंदोलन कैसे शुरू हुआ। घूमने के लिए चंपारण बहुत ही बेहतरीन जगह है। अगर आप इतिहास प्रेमी हैं तो इस जगह एक बार जरूर जाएं।
