6 नागा नागरिकों के शव मिलते ही मणिपुर में भारी बवाल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले; छावनी में बदला इंफाल
Manipur Tension JNIMS Imphal: मणिपुर के कांगपोकपी से अगवा किए गए नागा समुदाय के 6 लोगों के शव मिलने के बाद, इंफाल के JNIMS में सुरक्षा बलों और भीड़ के बीच झड़प हुई। पुलिस ने लोगों पर आंसू गैस छोड़े।
- Written By: प्रिया जैस
मणिपुर में हिंसा (सौजन्य-एक्स)
Manipur Police Tear Gas Fired Imphal East: मणिपुर में तनाव का माहौल बना हुआ है। 13 मई को विभिन्न आदिवासी समुदायों से संबंधित सशस्त्र समूहों द्वारा अगवा किए गए 6 नागा समुदाय के सदस्यों के शव बरामद कर लिए गए है। बुधवार को मणिपुर के कांगपोकपी जिले के एक वन क्षेत्र से सभी 6 नागा समुदाय के नागरिकों के शव बरामद किए गए। शव मिलते ही क्षेत्र में तनाव का माहौल पसर गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।
इंफाल ईस्ट के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में सैकड़ों लोग जमा हुए। वे उन छह नागा लोगों के शव लेने आए थे, जिन्हें कथित तौर पर 13 मई, 2026 को मणिपुर के लेइलोन वाइफेई गांव से ग्रामीणों ने अगवा कर लिया था।
छावनी में तब्दील हुआ इम्फाल
JNIMS परिसर के अंदर और आसपास भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए, लेकिन लोगों पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था।
सम्बंधित ख़बरें
मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल
मणिपुर बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, 88.74 प्रतिशत छात्र पास, आधिकारिक वेबसाइट पर तुरंत करें चेक
असम में फिर हिमंता राज! 12 मई को होगा शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में NDA रचेगा इतिहास
झूठ कितना भी भयानक हो, सत्य की ही जीत होती है, अग्रिम जमानत मिलने के बाद सामने आया पवन खेड़ा का बयान
#WATCH | Manipur: Hundreds of people gathered at the Jawaharlal Institute of Medical Sciences (JNIMS), Imphal East mortuary, to receive the bodies of six Naga individuals who were allegedly abducted by villagers on May 13, 2026, from Leilon Vaiphei village in Manipur. Security… https://t.co/MXtza5bCcp pic.twitter.com/gx2CuByhuc — ANI (@ANI) June 10, 2026
मणिपुर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े
इम्फाल ईस्ट के जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (JNIMS) की मोर्चरी में जमा लोगों को हटाने के लिए आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई और तनाव बढ़ गया। इसके बाद किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए JNIMS परिसर के अंदर और आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए थे।
#WATCH | Manipur: Tear gas was used to disperse the people gathered at the Jawaharlal Institute of Medical Sciences (JNIMS), Imphal East mortuary, to receive the bodies of six Naga individuals who were allegedly abducted by villagers on May 13, 2026, from Leilon Vaiphei village… pic.twitter.com/DClY1UISaM — ANI (@ANI) June 11, 2026
यह भी पढ़ें – मणिपुर में फिर सुलगी हिंसा की आग! अगवा किए गए 6 नागा ग्रामीणों के शव बरामद, इलाके में तनाव का माहौल
मणिपुर पुलिस के अनुसार, मणिपुर पुलिस, CRPF और असम राइफल्स के लगभग 450 जवानों ने स्निफर डॉग्स और फोरेंसिक एक्सपर्ट टीमों की मदद से करीब 24 घंटे तक लगातार तलाशी अभियान चलाया, जिसके बाद आज दोपहर छह लोगों के शव बरामद किए गए।
