-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Experience Beauty Of Rajasthan With Irctc Tour Package 2025
राजस्थान की खूबसूरती का अनुभव करने का सुनहरा मौका, इस टूर पैकेज में मिलेगी सारी सुविधाएं
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC Tour Package Rajasthan: राजस्थान भारत की उन खूबसूरत जगहों में से एक है जो अपने इतिहास और संस्कृति के लिए जाना जाता है। आईआरसीटीसी के टूर पैकेज के जरिए आप इस खास जगह का लुत्फ उठा सकते हैं।

राजस्थान टूर पैकेज (सौ. सोशल मीडिया)
IRCTC Tour Package: राजस्थान अपनी अनोखी परंपराओं, रेत, हवेलियों, राजसी ठाठ और किलों की वजह से पहचाना जाता है। यह जगह भारत की अन्य जगहों से बिल्कुल अलग और खूबसूरत है। अगर आप भी राजस्थानी संस्कृति को अनुभव करना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल आईआरसीटीसी जोधपुर जैसलमेर एक्स जोधपुर नाम से किफायती टूर पैकेज लेकर आया है। इस टूर पैकेज के जरिए जोधपुर और जैसलमेर घूमने का अवसर मिलेगा।
राजस्थान को करीब से अनुभव करना चाहते हैं तो आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज आपके लिए एकदम परफेक्ट है। जहां जोधपुर में आपको मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, घंटाघर मार्केट, उम्मैद भवन पैलेस और जैसलमेर में जैसलमेर किला, पटवों की हवेली, सम सैंड ड्यून्स जैसी जगहों का अनुभव मिलेगा। घूमने के लिए ये जगहें बहुत ही शानदार हैं।
मिलेगी रहने खाने की सुविधा
बता दें कि आईआरसीटीसी का यह टूर पैकेज 4 दिन और 3 रातों का है जो 13 नवंबर 2025 को जोधपुर रेलवे स्टेशन/बस स्टैंड/ हवाई अड्डे से आपको पिकअप करेगा। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से किसी भी जगह आ सकते हैं। अगर आप 13 नवंबर के अलावा किसी और दिन जाना चाहते हैं तो किसी भी दिन पैकेज की बुकिंग की जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा! बस और ट्रक की जोरदार टक्कर के बाद लगी आग, जिंदा जले 8 यात्री, कई घायल
PM मोदी का मास्क पहनकर चोरी करने पहुंचे चोर, उड़ा ले गए लाखों के स्मार्टफोन, VIDEO हो रहा वायरल
30 साल पुराने विवाद का अंत! हरियाणा-राजस्थान के बीच यमुना जल पर हुआ ऐतिहासिक समझौता
भैंस, घोड़े और गधों की तरह बिक रहे MP-MLA… अशोक गहलोत ने BJP पर कसा तंज, बोले- लोकतंत्र के लिए खतरनाक
यह भी पढ़ें:- दिसंबर की आखिरी रात इन जगहों पर बिताने का बनाएं प्लान, हमेशा रहेगी याद
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर दोनों का खर्चा अलग से नहीं करना पड़ेगा। यात्रियों को रहने से लेकर खाने तक की पूरी सुविधा मिलेगी। रुकने के लिए शानदार होटल में पहले से ही व्यवस्था कर दी गई है। ऐसे में राजस्थान की अलग-अलग जगहों को एक्सप्लोर करने में और भी ज्यादा मजा आएगा।
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
अगर आप इस टूर पैकेज में सिंगल शेयरिंग पर टिकट बुक करते हैं तो आपको 31920 रुपए किराया देना होगा। वहीं डबल शेयरिंग पर यह किराया 16280 रुपए होगा और ट्रिपल शेयरिंग पर 12890 रुपए किराया रहेगा। इसके अलावा आप बच्चों के साथ भी ट्रैवल कर सकते हैं। इसके लिए 5 से 11 साल तक के बच्चों का किराया 4130 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विजिट कर सकते हैं। वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए भी पैकेज बुक किया जा सकता है।
Experience beauty of rajasthan with irctc tour package 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शिवांगी जोशी फ्लॉप एक्ट्रेस हैं?’ श्रेया कालरा के बयान पर भड़के राजीव अदातिया, सोशल मीडिया पर दिया करारा जवाब
Jul 02, 2026 | 07:31 PMLord Shiva : जुलाई में कब रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानिए सही तारीख, पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 07:24 PMस्कूल की छत से टपक रहा पानी, पढ़ाई छोड़ बकेट थामने को मजबूर हुए बच्चे; इस ZP स्कूल का VIDEO देख खौल जाएगा खून
Jul 02, 2026 | 07:24 PMपेट्रोल-डीजल होगा सस्ता! पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने दिया बड़ा संकेत, आंकड़ों से समझाया पूरा गणित
Jul 02, 2026 | 07:13 PMशालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














