सर्दियों में सोलो ट्रिप प्लान कर रहे हैं? भारत के ये 4 शहर नहीं देखे तो पछताएंगे
Best Cities for Solo Travelers: सोलो ट्रिप पर जाना एक यादगार अनुभव होता है जब आप खुद को जान पाते हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाली जगह नहीं बल्कि किसी शांत और अंडररेटेड जगह पर जाने का प्लान कर सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
सोलो ट्रिप (सौ. फ्रीपिक)
Offbeat Travel Destinations: अक्सर अकेले सफर करना बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि ऐसे में आप खुद को अच्छे से समझ पाते हैं। अगर आप रोज की जिंदगी से परेशान हो गए हैं तो एक सोलो ट्रिप के जरिए अपने दिमाग को रिफ्रेश कर सकते हैं। आजकल सोलो ट्रैवल का चलन काफी तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। लेकिन हर जगह भीड़भाड़ उस रोमांच को कम कर देती है।
लेकिन आज हम आपको भारत की कुछ अंडररेटेड जगहों के बारे में बताएंगे जहां पर ज्यादा पर्यटक नहीं आते हैं। इन जगहों पर सोलो ट्रिप का मजा बहुत ही अलग और यादगार होगा। शांति से समय बिताने के लिए इन जगहों को ट्रैवल लिस्ट में शामिल करें।
ग्वालियर
इतिहास से समृद्ध शहर ग्वालियर मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध शहरों में आता है। इस जगह की शांति और खुला वातावरण इसे घूमने के लिए आदर्श बनाता है। यहां पर मौजूद विशाल किला, प्राचीन मंदिर और संगीत परंपराएं शहर की पहचान है। खास बात यह है कि उसका आनंद लेने के लिए आपको भीड़ का सामना नहीं करना होगा। यहां पर आप आसानी से सोलो ट्रिप कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
माजुली
असम में स्थित माजुली दुनिया के सबसे बड़े नदी द्वीपों में शामिल है। यह किसी रहस्य से कम नहीं है। बांस की झोपड़ियां, हाथ से मुखौटे बनाने वाला गांव और प्राचीन मठ इस जगह को जादुई जगह बनाते हैं। अगर आप हटके किसी जगह की तलाश कर रहे हैं तो इसे ट्रैवल लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- सर्दियों में साउथ इंडिया की इन जगहों को करें विजिट, जिन्हें कभी नहीं भूल पाएंगे खूबसूरती
पुडुचेरी
भारत की सबसे सुकून भरी जगह पुडुचेरी बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर आपको फ्रांसीसी शैली की गलियां, रंगीन कैफे, समुद्र की नमकीन हवा हर जगह महसूस होगी। यह शहर पैदल घूमने के लिए बहुत ही अच्छा है। साइकिल चलाना और समुद्र तट के किनारे बैठकर किताब पढ़ना यहां मन को आनंद देता है।
मैसूर
शांत और व्यवस्थित जगह की तलाश कर रहे हैं तो मैसूर जा सकते हैं। यहां पर आपको हर तरह महल, बाजार और योग केंद्र नजर आएंगे। शांति का अहसास करने के लिए यह जगह परफेक्ट है। सुकून के पल बिताने आप यहां किसी भी समय आ सकते हैं।
