पहाड़, हरियाली और शानदार व्यू…India की ये 5 जन्नत जैसी सड़कें, बाइक राइडिंग के लिए हैं बेस्ट
Travel Destinations India: अगर आपको भी खूबसूरत नज़ारों, हसीन वादियों का शौक है। तो भारत की खूबसूरत सड़कें आपका दिल जीत लेंगी। कहीं बर्फ से ढके पहाड़, सुन्दर वादियां, अद्भुत नज़ारें तो कहीं समुद्र किनारे चलती सड़कें आपका दिल जरूर जीत लेंगीं। अगर आप भी रोड ट्रिप का प्लान बना रहे हैं, तो भारत की ये 5 सड़कें अपने प्लान में शामिल कर लीजिए।
- Written By: यति सिंह
गुवाहाटी-तंवाग राजमार्ग: अरुणाचल प्रदेश और असम के बीच का रास्ता प्रकृति प्रेमियों के लिए वरदान है। यह रास्ता असम के मैदानी इलाकों से शुरू होकर अरुणाचल प्रदेश के ऊंचे हिमालयी पहाड़ों, बर्फ से ढके सेला पास और नूरानंग फॉल्स जैसे नज़ारों से होते हुए गुजरता है।
मनाली लेह मार्ग: यह राजमार्ग बर्फ से ढकी चोटियों, ऊंचें दर्रे और लाहुल स्पीति की ठंडी ज़मीन के अद्भुत नज़ारों से घिरा हुआ है। एडवेंचर प्रेमियों के लिए किसी सपने से कम नहीं है, यहां से गुजरते हुए आप प्रकृति के मनोरम दृश्यों का आनंद ले सकते है।
सफारी जिप्सी पर उठे सवाल: जंगल के बीचों-बीच खराब हुई गाड़ी, पर्यटकों ने पूछा-अनहोनी हुई तो जिम्मेदार कौन?
अकोला में जगन्नाथपुरी जैसी आस्था, ईसापुर में निकाली जाएगी भव्य रथयात्रा, महाराष्ट्रभर से जुटेंगे श्रद्धालु
चिखलदरा में टला बड़ा हादसा: तीखे मोड़ पर अनंत्रित होकर खाई के किनारे लटकी पर्यटकों की कार, सभी सुरक्षित बचे
घोडबंदर शिवसृष्टि परियोजना को मिली रफ्तार; 50 करोड़ का पूरा खर्च अब MTDC उठाएगा, प्रताप सरनाईक की जानकारी
मुंबई-गोवा कोस्टल हाइवे: पश्चिमी घाट से गुजरती ये सड़क हरियाली और अरब सागर के लुभावने दृश्यों से घिरा हुआ है। यह सड़क आपको घने जंगलों, नारियल के पेड़ों और नदियों के पुलों से होकर गुजरता है। कोडाली घाट का शांत माहौल आपको सुंदर अनुभव देगा।
रोड टू हेवन, कच्छ: गुजरात के कच्छ में स्थित 'रोड टू हेवन' खावड़ा से धोलावीरा के बीच का एक 30 से 31 किमी. लंबा रोड है। एक तरफ समुद्री नमक और एक तरफ पानी के बीच का ये रास्ता बादलों के ऊपर चलने जैसा लगता है।
चेन्नई-पॉन्डिचेरी ईस्ट कोस्ट रोड: बंगाल की खाड़ी के समानांतर चलती यह सड़क समुद्र के नजारों के साथ-साथ एक शांत ड्राइव है। यह एक मेंटेन किया गया हाईवे है। जो सुगम ड्राइविंग के लिए जाना जाता है।
