Zomato ने लॉन्च किया District ऐप, यूजर्स को मिलेंगे कई फायदे
Zomato ने अपना नया District ऐप लॉन्च किया है और इस ऐप के जरिए जोमैटो अपने ग्लोबल आउट बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश में लग गया है। इस ऐप के माध्यम से यूजर्स फिल्म टिकट की बुकिंग, इवेंट बुकिंग और रिसॉर्ट में टेबल बुकिंग कर सकते हैं।
- Written By: सिमरन सिंह
District by zomato एक नया ऐप है जो कई शानदार फिचर्स के साथ आथा है। (सौ. X)
नवभारत टेक डेस्क: पापुलर फूड डिलीवरी ऐप Zomato ने अपना नया “District” ऐप लॉन्च किया है और इस ऐप के जरिए जोमैटो अपने ग्लोबल आउट बिजनेस को बढ़ाने की कोशिश में लग गया है। इस ऐप के माध्यम से यूजर्स फिल्म टिकट की बुकिंग, इवेंट बुकिंग और रिसॉर्ट में टेबल बुकिंग कर सकते हैं। यानी कि अगर आप एक ऐप पर सारी सुविधाओं का लाभ लेना चाहते हैं, तो यह ऐप यही रहेगा। जोमैटो का तीसरा कंज्यूमर-फेसिंग बिजनेस यह माना जा रहा है और इससे पहले कंपनी फास्ट डिलीवरी ऐप जोमैटो और क्यूआर कॉमर्स ब्लिंकिट को भी लॉन्च कर चुकी है।
लंबे समय से जोमैटो ग्लोबल आउट सेगमेंट में कदम रखने की रणनीति बना रहा है और इसी मकसद के तहत एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का भी फायदा उठाना चाहता है। कंपनी ने अगस्त 2023 में पेटीएम के इवेंट और टिकटिंग बिजनेस को 2,048 करोड़ में खरीद लिया था और इस सेक्टर में भी मजबूती बनाई थी।
क्या है Zomato District की खासियत?
Zomato के District ऐप की बात करें तो इसमें कई तरह की सर्विसेज ऑफर की जा रही हैं:
सम्बंधित ख़बरें
फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
स्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
अकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
- सबसे पहले, फिल्म टिकट को आप इसके माध्यम से बुक कर सकते हैं। इसमें PVR, Inox और Cinepolis जैसे कई सिनेमा हाउसेस का एक्सेस यूजर्स को मिलेगा।
- इसके अलावा, बड़े इवेंट की बुकिंग और अन्य लाइव इवेंट्स की बुकिंग को भी आप इसमें कर सकते हैं।
- इसी के साथ ही, यूजर जोमैटो के रेस्टोरेंट नेटवर्क का भी लाभ उठा सकते हैं और डाइनिंग रिजर्वेशन भी करवा सकते हैं।
Bookmyshow से सीधा मुकाबला
इसी के साथ साफ तौर पर देखा जा रहा है कि Zomato का सीधा मुकाबला Bookmyshow से हो रहा है, जो कि रिलायंस का ब्रांड है। Bookmyshow के अंदर भी अब टिकट बुकिंग कर सकते हैं और वह एक बहुत बड़ा मार्केट है। हालांकि, Zomato एक मजबूत ब्रांड है और यूजर्स के लिए नई सुविधाएं लेकर आ रहा है। ऐसे में आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि ग्लोबल आउट बिजनेस कितना ज्यादा फैलता है।
