Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

फुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक

Ronaldo vs Modric: यूरोप फुटबॉल के अंतिम-32 में आज पुर्तगाल और क्रोएशिया के बीच महामुकाबला होगा, जहां रोनाल्डो-मोड्रिक रंग जमाएंगे। वहीं स्पेन की टीम ऑस्ट्रिया के खिलाफ अपना दबदबा बरकरार रखने उतरेगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 02, 2026 | 11:40 AM

लुका मोड्रिक और क्रिस्टियानो रोनाल्डो (सौजन्य-IANS)

Follow Us
Follow Us:

Cristiano Ronaldo vs Luka Modric Match: यूरोप फुटबॉल टूर्नामेंट में आज फैंस को एक बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिलने वाला है। टूर्नामेंट के अंतिम-32 के पड़ाव में फुटबॉल जगत की दो सबसे मजबूत टीमें पुर्तगाल और क्रोएशिया आमने-सामने होंगी। इस बड़े मैच पर पूरी दुनिया के फुटबॉल प्रेमियों की निगाहें टिकी हुई हैं। पुर्तगाल की टीम को हालांकि ग्रुप चरण में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा है, लेकिन उनके स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो अब पूरी तरह फॉर्म में लौट चुके हैं।

मैदान पर आज रचेगा नया इतिहास

इस मुकाबले के साथ ही फुटबॉल वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार एक अनोखा रिकॉर्ड बनने जा रहा है। खेल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब मैदान (आउटफील्ड) पर 40 साल से ज्यादा उम्र के दो दिग्गज खिलाड़ी एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। पुर्तगाल के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो जहां 41 वर्ष के हो चुके हैं, वहीं क्रोएशिया के कप्तान लुका मोड्रिक की उम्र 40 साल है। इससे पहले सिर्फ रोजर मिल्स ही अकेले ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 40 साल की उम्र पार करने के बाद विश्व कप खेला था।

पुराने साथी अब होंगे आमने-सामने

रोनाल्डो और लुका मोड्रिक का यह मुकाबला इसलिए भी खास है क्योंकि ये दोनों दिग्गज छह सत्र तक एक साथ रियल मैड्रिड क्लब के लिए खेल चुके हैं। एक साथ खेलते हुए इन दोनों ने अपनी पुरानी टीम को चार चैंपियंस लीग खिताब जिताने में बड़ी भूमिका निभाई थी। आज वही पुराने साथी एक-दूसरे को मात देने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे। क्रोएशियाई टीम बड़े टूर्नामेंटों में अपने शानदार अनुभव और जुझारूपन के लिए जानी जाती है, जो किसी भी वक्त उलटफेर कर सकती है।

सम्बंधित ख़बरें

FIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा

FIFA: स्वीडन को रौंदकर अंतिम-16 में पहुंचा फ्रांस, एमबाप्पे ने रचा इतिहास, क्या टूट जाएगा मेसी का ये रिकॉर्ड?

FIFA 2026: कनाडा ने रचा इतिहास, 75वें मिनट में इस स्टार खिलाड़ी ने पलटा पूरा मैच, पहली बार टॉप 16 में बनाई जगह

FIFA 2026: डेब्यू वर्ल्ड कप में केप वर्डे का ऐतिहासिक ‘ड्रीम रन’, नॉकआउट में मेसी की अर्जेंटीना से होगी भिड़ंत

स्पेन के सामने ऑस्ट्रिया की चुनौती

इसी टूर्नामेंट के एक अन्य बड़े मुकाबले में स्पेन की टीम ऑस्ट्रिया के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। अब तक इस टूर्नामेंट में एक भी गोल नहीं गंवाने वाली स्पेन की टीम अपना पुराना दबदबा बरकरार रखने की कोशिश करेगी। वर्ष 2010 की चैंपियन टीम स्पेन लगातार तीसरी बार अंतिम-16 में जगह बनाने के इरादे से उतरेगी। हालांकि, स्पेन को ऑस्ट्रियाई टीम से बचकर रहना होगा जो उलटफेर करने में माहिर मानी जाती है।

यह भी पढ़ें – FIFA 2026: मेक्सिको की जीत की खुशी गम में तब्दील, जश्न के दौरान 3 लोगों की मौत, हजारों की भीड़ में हुआ हादसा

युवा स्टार यामाल पर टिकी उम्मीदें

स्पेन के लिए उनके युवा खिलाड़ी लैमिने यामाल सबसे बड़ी उम्मीद बनकर उभरे हैं। उनकी बेहतरीन गति, ड्रिबलिंग और गोल बनाने की लाजवाब क्षमता स्पेन के आक्रमण को बहुत मजबूत बनाती है। यदि निको विलियम्स इस मैच में नहीं भी खेल पाते हैं, तो भी यामाल टीम को आक्रामक शुरुआत दिलाने का दम रखते हैं।

मिकेल भी स्पेनिश टीम के संकटमोचक बने हुए हैं। स्पेन ने अब तक टूर्नामेंट में पांच गोल किए हैं, जिनमें से तीन में यामाल का सीधा योगदान रहा है। वहीं, 28 साल बाद विश्व में लौटी ऑस्ट्रियाई टीम अपना स्वर्णिम सफर जारी रखने को बेताब है और उनकी टीम का पूरा दारोमदार मार्सेल साबिट्जर पर टिका है।

Ronaldo vs modric portugal croatia match spain austria football

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 11:40 AM

Topics:  

  • Cristiano Ronaldo
  • Football
  • Football News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.