YouTube Shorts ऐसे करें क्रिएटर्स, हर वीडियो होगी वायरल
YouTube शॉर्ट्स न केवल वायरल होने में तेज हैं, बल्कि इनके व्यूज भी नियमित वीडियो से अधिक होते हैं। यदि आप भी शॉर्ट्स बनाने की योजना बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube Shorts को वायरल करने का खास तरीका। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: शॉर्ट वीडियो फॉर्मेट की बढ़ती लोकप्रियता को ध्यान में रखते हुए, YouTube ने 2020 में YouTube शॉर्ट्स (YouTube Shorts) लॉन्च किया। यह फॉर्मेट कंटेंट क्रिएटर्स के लिए तेजी से एक बड़ा करियर विकल्प बन चुका है। YouTube शॉर्ट्स न केवल वायरल होने में तेज हैं, बल्कि इनके व्यूज भी नियमित वीडियो से अधिक होते हैं। यदि आप भी शॉर्ट्स बनाने की योजना बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए उपयोगी हो सकती है।
नए इफेक्ट्स और स्टिकर्स का करें इस्तेमाल
क्रिएटर्स को अपने शॉर्ट्स को ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए नए इफेक्ट्स और स्टिकर्स का इस्तेमाल करना चाहिए। ये आपके कंटेंट को अनोखा और इंटरैक्टिव बना सकते हैं। उदाहरण के तौर पर, Q&A सेशन वाले शॉर्ट्स बनाकर आप अपने सब्सक्राइबर्स के साथ बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा, पोल आयोजित करके अपने फॉलोअर्स की राय भी जान सकते हैं।
लाइव बातचीत और फीडबैक का महत्व
अपने व्यूअर्स के साथ जुड़े रहने के लिए लाइव बातचीत और फीडबैक लेना बेहद जरूरी है। कमेंट सेक्शन का उपयोग कर आप उनकी राय जान सकते हैं और अपने कंटेंट में सुधार कर सकते हैं। दर्शकों के सवालों का जवाब देने से उनके साथ आपका संबंध और मजबूत होता है।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म
रीमिक्स और क्रिएशन फीचर्स का इस्तेमाल
YouTube शॉर्ट्स का रीमिक्स फीचर आपके कंटेंट को और दिलचस्प बना सकता है। आप किसी शॉर्ट के ऑडियो और इफेक्ट्स का उपयोग कर अपने वीडियो को नया रूप दे सकते हैं। “साउंड का उपयोग करें” विकल्प से ऑडियो और टाइम स्टैम्प ऑटोमेटिक रूप से आपके लिए उपलब्ध होगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्वालिटी और एडिटिंग पर दें ध्यान
शॉर्ट्स की क्वालिटी इसकी सफलता की कुंजी है। बेहतर एडिटिंग और सही इफेक्ट्स का इस्तेमाल आपके वीडियो को अधिक पेशेवर और आकर्षक बनाता है। विषय चयन के बाद, एडिटिंग पर विशेष ध्यान दें और शॉर्ट्स को इंटरैक्टिव बनाने के लिए प्रभावी विजुअल्स का उपयोग करें।
