- Hindi News »
- Technology »
- Youtube Silver Button 1 Lakh Views Or Subscribers Is Enough
YouTube Silver Play Button: सिर्फ 1 लाख व्यू से नहीं, जानिए असली नियम
YouTube का Silver Play Button Creator Award है, जो यूट्यूब अपने उन कंटेंट क्रिएटर्स को देता है जिन्होंने 1 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया हो। लेकिन उसके लिए क्या करना होगा।
- Written By: सिमरन सिंह

YouTube पर कैसे पाए Silver play Button (सौ. Freepik)
YouTube का Silver Play Button एक खास Creator Award है, जो यूट्यूब अपने उन कंटेंट क्रिएटर्स को देता है जिन्होंने 1 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार कर लिया हो। यह अवॉर्ड क्रिएटर की मेहनत, निरंतरता और क्वालिटी कंटेंट की पहचान के तौर पर दिया जाता है। बहुत से लोग सोचते हैं कि 1 लाख व्यूज होने पर ये अवॉर्ड मिलता है, लेकिन सच्चाई यह है कि यह अवॉर्ड केवल सब्सक्राइबर काउंट पर आधारित होता है।
सिल्वर बटन के लिए योग्यता क्या है?
अगर आप भी सिल्वर प्ले बटन पाने का सपना देख रहे हैं, तो आपको नीचे दी गई शर्तें जरूर पूरी करनी होंगी:
- कम से कम 1 लाख सब्सक्राइबर होना जरूरी है।
- चैनल पर YouTube की कम्युनिटी गाइडलाइंस और मोनेटाइजेशन पॉलिसी का पालन होना चाहिए।
- चैनल पर कोई कॉपीराइट स्ट्राइक या कम्युनिटी स्ट्राइक नहीं होनी चाहिए।
- कंटेंट ऑरिजिनल और एक्टिव रूप से अपडेट होता होना चाहिए।
सिल्वर बटन कैसे क्लेम करें?
जब आपके चैनल पर 1 लाख सब्सक्राइबर हो जाते हैं, तो YouTube आपकी प्रोफाइल की मैन्युअल समीक्षा करता है। सब कुछ ठीक रहने पर आपको एक अप्रूवल कोड और लिंक भेजा जाता है। उस लिंक पर जाकर आप अपने नाम, पता और अवॉर्ड पर छपने वाले नाम को दर्ज करते हैं। कुछ ही हफ्तों में आपको YouTube की तरफ से आपका Silver Play Button डिलीवर कर दिया जाता है।
Meta के Threads ऐप में मिलेगा डायरेक्ट मैसेजिंग फीचर, जानिए पूरी डिटेल
सम्बंधित ख़बरें
सस्ता इंटरनेट चाहने वालों के लिए बड़ी खबर: BSNL ने Airtel-Jio को पछाड़ा, स्पीड देख हो जाएगे हैरान
Gmail यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अब ईमेल होगा पूरी तरह लॉक, डेटा लीक की टेंशन खत्म
सस्ता गेमिंग फोन कैसे चुनें? ये ट्रिक जान ली तो बिना खर्चे मिलेगा प्रो जैसा गेमिंग एक्सपीरियंस
मोबाइल नंबर से बदल सकता है आपका भाग्य, जानिए कौन सा नंबर लकी है और कौन पड़ सकता है भारी
क्या 1 लाख व्यूज पर कोई इनाम नहीं?
सिर्फ व्यूज की संख्या से कोई अवॉर्ड नहीं मिलता, लेकिन व्यूज आपकी ग्रोथ, रिच और कमाई को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ज्यादा व्यूज मिलने से चैनल की पॉपुलैरिटी बढ़ती है और नए सब्सक्राइबर जुड़ते हैं, जो अंततः सिल्वर बटन की ओर ले जाते हैं।
सिल्वर के बाद क्या?
YouTube अपने क्रिएटर्स को उनकी ग्रोथ के आधार पर अलग-अलग Creator Awards देता है:
- Silver Button: 1 लाख सब्सक्राइबर पर
- Gold Button: 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर पर
- Diamond Button: 1 करोड़ (10 मिलियन)
- Red Diamond: 10 करोड़ (100 मिलियन) सब्सक्राइबर पर
Youtube silver button 1 lakh views or subscribers is enough
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल चुनाव में वोटर लिस्ट वाला बड़ा खेल! नई लिस्ट ने बढ़ाई ममता बनर्जी की मुसीबत, SIR बदल देगा चुनावी समीकरण?
Apr 11, 2026 | 02:30 PMPimpri Chichwad मेट्रो प्रोजेक्ट पर सख्ती: खराब सड़कों पर भड़की स्थायी समिति, महामेट्रो को भुगतान पर लगाई रोक
Apr 11, 2026 | 02:19 PM‘मैं गेंदबाज नहीं…’, बुमराह और हेजलवुड की धुनाई करने के बाद Vaibhav Sooryavanshi ने किया बड़ा खुलासा
Apr 11, 2026 | 02:18 PMकिशोरियों की सेहत के लिए जरूरी HPV टीका, वर्धा में जागरूकता की कमी से धीमी रफ्तार
Apr 11, 2026 | 02:17 PMमहाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल के साथ बड़ा हादसा, हेलीकॉप्टर हेलीपैड की जगह कार पार्किंग में उतरा, देखें VIDEO
Apr 11, 2026 | 02:14 PMजमीन भी गई और घर भी नहीं मिला! मौदा के कुंभारी गांव में विकास की भेंट चढ़ा ग्रामीणों का भविष्य
Apr 11, 2026 | 02:14 PMपवन कल्याण की ‘उस्ताद भगत सिंह’ की डिजिटल रिलीज डेट आई सामने, जानें कब और कहां देखें फिल्म
Apr 11, 2026 | 02:14 PMवीडियो गैलरी

‘धुरंधर 2’ की सफलता के बाद बाबा महाकाल की शरण में सारा अर्जुन! भस्म आरती में भक्ति देख फैंस हुए मुग्ध
Apr 11, 2026 | 01:52 PM
Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM














