YouTube का नया शानदार फीचर्स, अब वीडियो की चीजों को कर पाएंगे सर्च
शॉर्ट-फॉर्म वीडियो आज के समय में सभी की पसंदीदा है, जिसका इस्तेमाल पूरी दुनिया में किया जाता है। ऐसे में इस फीचर को और मजेदार बनाने के लिए एक नया सर्च फीचर आ चुका है। आइए जानते हैं कि इस फीचर में क्या है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube का नया फीचर। (सौ. Freepik)
शॉर्ट-फॉर्म वीडियो का क्रेज आज चरम पर है, और यूट्यूब शॉर्ट्स इस ट्रेंड में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स यूट्यूब शॉर्ट्स का आनंद लेते हैं, और इसी लोकप्रियता को देखते हुए यूट्यूब समय-समय पर अपने प्लेटफॉर्म में नए फीचर्स जोड़ता रहता है। अब कंपनी ने यूट्यूब शॉर्ट्स में एक बेहद खास और उपयोगी फीचर जोड़ा है – गूगल लेंस इंटीग्रेशन।
अब शॉर्ट्स से सीधी जानकारी सर्च करें
इस नए फीचर के तहत, अब यूजर्स शॉर्ट्स वीडियो में दिखाई देने वाली किसी भी वस्तु, स्थान या संरचना के बारे में तुरंत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यूट्यूब ने अपने शॉर्ट्स में गूगल लेंस फीचर को शामिल किया है, जिससे अब विजुअल कंटेंट से डायरेक्ट सर्च करना संभव हो गया है।
इसका इस्तेमाल बेहद आसान है – जब आप कोई शॉर्ट वीडियो देख रहे हों, उसे पॉज करें। स्क्रीन के ऊपर दिए गए मेनू में “लेंस” का विकल्प नजर आएगा। इस पर क्लिक करने के बाद, आप वीडियो में दिख रही किसी चीज़ को टच कर सकते हैं, उसके चारों ओर बॉर्डर खींच सकते हैं या उसे हाईलाइट कर सकते हैं। सर्च के नतीजे तुरंत स्क्रीन पर ऊपर दिखाई देने लगेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Google का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
Google का फ्री AI Course मचा रहा धूम, बिना Coding सीखे बनाएं App, मिलेगा Professional Certificate
Google का बड़ा बदलाव, अब बिना मोबाइल नंबर नहीं मिलेगा पूरा 15GB स्टोरेज, यूजर्स में मची हलचल
Googlebook Laptop का बड़ा धमाका, Gemini AI बदलेगा लैपटॉप इस्तेमाल करने का तरीका, ChromeOS और Android का संगम
जून के पहले हफ्ते में धमाका करेंगे ये तीन नए स्मार्टफोन, जानें सेल डेट, कीमत और फीचर्स
फीचर की कुछ खास बातें
यह फीचर वर्तमान में बीटा फेज़ में है और इसमें अभी किसी भी प्रकार के विज्ञापन नहीं दिखाए जाएंगे। इसके साथ ही, यूट्यूब ने कैप्शन ट्रांसलेशन के लिए भी एक अलग बटन शामिल किया है। ध्यान देने योग्य बात यह है कि यह फीचर उन शॉर्ट्स वीडियो में उपलब्ध नहीं होगा, जिनमें यूट्यूब शॉपिंग के एफिलिएट लिंक या पेड प्रमोशन शामिल हैं।
यूजर्स के लिए और भी इंटरैक्टिव अनुभव
गूगल की मानें तो इस फीचर का उद्देश्य कंटेंट एक्सप्लोरेशन को और भी आसान और इंटरैक्टिव बनाना है। अब दर्शक सिर्फ वीडियो देखने तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि उससे जुड़ी जानकारी भी उसी समय, उसी प्लेटफॉर्म पर प्राप्त कर सकेंगे।
यह फीचर यूट्यूब शॉर्ट्स को टिकटॉक और इंस्टाग्राम रील्स जैसे प्रतिद्वंद्वियों से आगे बढ़ाने में सहायक होगा, क्योंकि फिलहाल इन प्लेटफॉर्म्स में ऐसा कोई विजुअल सर्च टूल मौजूद नहीं है। उम्मीद है कि इस सप्ताह के अंत तक यह फीचर सभी यूजर्स को उपलब्ध हो जाएगा।
