YouTube पर 1 मिलियन व्यूज से कितनी होती है कमाई? जानिए पूरा गणित
1 Million Views YouTube: यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का नहीं बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। डॉक्टर से लेकर एंटरटेनर तक, हर क्षेत्र के लोग यूट्यूब चैनल बनाकर कमाई कर रहे है।
- Written By: सिमरन सिंह
YouTube पर 1 million पर कितने पैसे मिलते है। (सौ. Pixabay)
YouTube Earnings: आज के समय में यूट्यूब सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं रहा, बल्कि यह लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। डॉक्टर, कोच, फिटनेस ट्रेनर से लेकर एंटरटेनर तक, हर क्षेत्र के लोग यूट्यूब चैनल बनाकर वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इस प्लेटफॉर्म की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह नाम और पैसा दोनों दिलाता है। लेकिन सवाल यह है कि किसी यूट्यूब वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज आने पर कितनी कमाई होती है? आइए जानते हैं विस्तार से।
1 मिलियन व्यूज पर कितनी कमाई होती है?
यूट्यूब वीडियो से होने वाली कमाई तय नहीं होती। यह वीडियो के कंटेंट, कैटेगरी, ऑडियंस लोकेशन और विज्ञापन दर (Ad Rates) पर निर्भर करती है। यूट्यूब से होने वाली अधिकतर कमाई विज्ञापनों से आती है। जब भी कोई दर्शक वीडियो पर दिखने वाला विज्ञापन देखता है या उस पर क्लिक करता है, तो उस पैसे का हिस्सा यूट्यूबर को मिलता है। इसके अलावा, क्रिएटर्स स्पॉन्सरशिप, ब्रांड प्रमोशन और एफिलिएट मार्केटिंग से भी आय अर्जित कर सकते हैं।
किन बातों पर निर्भर करती है कमाई?
यूट्यूब की कमाई को प्रभावित करने वाले कई कारक हैं:
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में गैस कटर से ATM काटकर ₹12.22 लाख की चोरी, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Explainer: PM मोदी ने किया माफ…फिर भी छात्राओं को मिल रही रेप की धमकी, डॉक्सिंग पर क्या कहता है कानून?
क्या सच में बन गया Spider-Man का Web Shooter? YouTuber ने बनाया हाथ से जाल फेंकने वाला गजब डिवाइस
2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
- Cost Per Mille (CPM): यह दर्शाता है कि 1,000 विज्ञापन इंप्रेशन के लिए विज्ञापनदाता कितना भुगतान करता है। भारत में CPM आमतौर पर 42 से 170 रुपये के बीच होता है।
- कंटेंट कैटेगरी: गेमिंग, फिटनेस, टेक्नोलॉजी जैसी कैटेगरी में विज्ञापन दर अधिक मिलती है।
- ऑडियंस लोकेशन: अमेरिका, इंग्लैंड और अन्य विकसित देशों से आने वाले व्यूज की कीमत भारत की तुलना में कहीं ज्यादा होती है।
- विज्ञापन एंगेजमेंट: अगर दर्शक विज्ञापन को पूरा देखते हैं या उस पर क्लिक करते हैं, तो क्रिएटर की कमाई और बढ़ जाती है।
भारत में औसतन कितनी होती है कमाई?
भारत में औसतन किसी यूट्यूब वीडियो पर 1 मिलियन व्यूज आने पर 10,000 रुपये से 50,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। हालांकि, यह आंकड़ा कई बार इससे कम या ज्यादा भी हो सकता है। अगर क्रिएटर का कंटेंट हाई-क्वालिटी का है और वह ब्रांड पार्टनरशिप या प्रायोजित वीडियो करता है, तो कमाई लाखों तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़े: Samsung Galaxy S25 FE लॉन्च: दमदार AI फीचर्स और हाई-एंड कैमरा के साथ आया नया स्मार्टफोन
ध्यान दें
यूट्यूब आज की डिजिटल दुनिया में कमाई और पहचान दोनों का प्लेटफॉर्म है। यदि आप भी चैनल शुरू करने की सोच रहे हैं, तो केवल व्यूज पर निर्भर न रहकर ब्रांड सहयोग और एफिलिएट मार्केटिंग जैसे विकल्पों को भी अपनाना जरूरी है।
