इंटरनेट नहीं है? फिर भी देखें यूट्यूब वीडियो! जानिए आसान तरीका

इंटरनेट बंद हो जाए और घर का बच्चा यूट्यूब देखने की जिद पकड़ ले, तो परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे में एक सवाल सबके मन में आता है—क्या यूट्यूब बिना इंटरनेट के चल सकता है?
YouTube
YouTube को बिना इंटरनेट के लिए चला सकते है (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: आज के डिजिटल युग में यूट्यूब हर उम्र के लोगों के लिए सबसे पसंदीदा प्लेटफॉर्म बन गया है। बच्चे जहां कार्टून और राइम्स के दीवाने हैं, वहीं युवा और बड़े पढ़ाई, रेसिपी, न्यूज और मनोरंजन से जुड़ी जानकारी यहीं से पाते हैं। लेकिन जब अचानक इंटरनेट बंद हो जाए और घर का बच्चा यूट्यूब देखने की जिद पकड़ ले, तो परेशानी खड़ी हो जाती है। ऐसे में एक सवाल सबके मन में आता है—क्या यूट्यूब बिना इंटरनेट के चल सकता है?

बिना इंटरनेट ऐसे चलाएं यूट्यूब

बहुत कम लोगों को पता होता है कि यूट्यूब को ऑफलाइन भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए बस थोड़ी सी तैयारी करनी होती है जब आपके पास इंटरनेट उपलब्ध हो।

ऑफलाइन यूट्यूब वीडियो डाउनलोड करने का तरीका:

  • सबसे पहले अपने मोबाइल या टैब में यूट्यूब ऐप खोलें।
  • जिस वीडियो को आप बाद में देखना चाहते हैं, उसे सर्च करें और प्ले करें।
  • वीडियो स्क्रीन के नीचे ‘डाउनलोड’ का विकल्प आएगा, उस पर टैप करें।
  • अब वीडियो की क्वालिटी चुनें—लो, मीडियम या हाई।
  • चयन करते ही वीडियो आपके फोन में सेव हो जाएगा।

बिना नेट के ऐसे देखें डाउनलोडेड वीडियो

जब इंटरनेट न हो, तब यूट्यूब ऐप खोलें और ऊपर दाईं ओर प्रोफाइल आइकन पर टैप करें। अब ‘डाउनलोड्स’ सेक्शन में जाएं, जहां सभी सेव किए गए वीडियो मौजूद होंगे। किसी भी वीडियो को सिलेक्ट कर बिना इंटरनेट के देखें। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

किन लोगों के लिए सबसे उपयोगी है ये फीचर?

यह सुविधा खासकर उनके लिए लाभकारी है जो ट्रैवल करते हैं या जहां नेटवर्क कनेक्टिविटी कमजोर होती है। ट्रेन, बस या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ये फीचर बेहद उपयोगी है। बच्चों वाले पैरेंट्स के लिए भी यह एक राहत है क्योंकि वे बिना जिद के बच्चों को मनपसंद वीडियो दिखा सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com