क्या सच में बन गया Spider-Man का Web Shooter? YouTuber ने बनाया हाथ से जाल फेंकने वाला गजब डिवाइस
Spider-Man Web Shooter: Spider-Man के फैन हैं तो यह जानकारी आपको जरूर रोमांचित कर देंगी। कल्पना कीजिए कि आपकी कलाई पर ऐसा डिवाइस हो जो बटन दबाते ही स्पाइडर-मैन की तरह जाल फेंकने लगे।
- Written By: सिमरन सिंह
Spider-Man (Source. Social Media)
DIY Web Shooter: आप भी Spider-Man के फैन हैं तो यह जानकारी आपको जरूर रोमांचित कर देंगी। कल्पना कीजिए कि आपकी कलाई पर ऐसा डिवाइस हो जो बटन दबाते ही स्पाइडर-मैन की तरह जाल फेंकने लगे। सुनने में भले ही यह किसी फिल्म का सीन लगे लेकिन एक YouTuber ने इसे हकीकत में बदलने का दावा किया है। बता दें कि Plentiful Props 3D नाम के YouTube क्रिएटर ने एक ऐसा Web Shooter तैयार किया है जो डिजाइन और काम करने के तरीके में Spider-Man की फिल्मों से प्रेरित है। इस प्रोजेक्ट में 3D प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग का शानदार मेल देखने को मिलता है।
ऐसे तैयार हुआ हाई-टेक Web Shooter
इस डिवाइस के बारे में बताए तो इसको बनाने के लिए YouTuber ने ESP32-S3 Mini Development Board का इस्तेमाल किया जिसे एक कस्टम PCB पर लगाया गया है। इसके अलावा इसमें 18650 Lithium-Ion Battery, चार्जिंग मॉड्यूल, किल स्विच और ट्रिगर बटन जैसे कई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स जोड़े गए हैं। जैसे ही यूजर ट्रिगर बटन दबाता है सिग्नल ESP32 बोर्ड तक पहुंचता है।
इसके बाद मोटर एक्टिव होती है और स्प्रे पंप को दबाकर विशेष लिक्विड बाहर निकालती है। यही लिक्विड हवा के संपर्क में आते ही धागे जैसे जाल का रूप ले लेता है, जिससे यह Spider-Man के वेब की तरह दिखाई देता है।
सम्बंधित ख़बरें
2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
अब Google बताएगा आपकी उम्र, लेकिन बिना जन्मतिथि मांगे, Android यूजर्स के लिए आ रहा बड़ा बदलाव
Spider-Man फिल्म के साथ TVS का बड़ा सरप्राइज, लॉन्च हुई Doctor Doom थीम वाली Raider 125
Friend 2.0 AI Pendant: अब गले में पहनिए डिजिटल दोस्त, अकेलेपन का इलाज या नई चिंता? जानिए क्यों मचा है बवाल
सबसे बड़ी चुनौती थी स्प्रे सिस्टम
वीडियो में दिखाया गया है कि इस प्रोजेक्ट का सबसे मुश्किल हिस्सा ऐसा स्प्रे मैकेनिज्म तैयार करना था जो सही ताकत और सटीकता के साथ काम करे। इसके लिए मोटर की कई बार टेस्टिंग की गई। आखिरकार हाई-टॉर्क मेटल गियर मोटर का इस्तेमाल किया गया, जो स्प्रे पंप को पर्याप्त दबाव के साथ संचालित कर सके। वहीं डिवाइस की पूरी बॉडी और लिक्विड कार्ट्रिज को 3D प्रिंटर की मदद से तैयार किया गया। क्योंकि इस सिस्टम में एसीटोन का इस्तेमाल होता है इसलिए कंटेनर को ऐसे विशेष मटेरियल से प्रिंट किया गया जिस पर केमिकल का असर न पड़े।
ये भी पढ़े: UPI पेमेंट के बाद अब नहीं दिखेगा आपका पूरा मोबाइल नंबर, NPCI का बड़ा फैसला, 4 सितंबर से बदल जाएंगे नियम
कैसे बनता है Spider-Man जैसा जाल?
इस Web Shooter का सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका जाल है। इसे कपड़ा चिपकाने वाले गोंद और एसीटोन के खास मिश्रण से तैयार किया गया है। यह घोल स्प्रे के रूप में बाहर निकलता है और हवा के संपर्क में आते ही ठोस धागे जैसी संरचना बना लेता है जिससे यह Spider-Man के वेब जैसा दिखता है। लेकिन यह डिवाइस केवल एक DIY इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट है और किसी सुपरहीरो जैसी ताकत नहीं देता। फिर भी यह दिखाता है कि आधुनिक 3D प्रिंटिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और क्रिएटिव इंजीनियरिंग की मदद से फिल्मी कल्पनाओं को काफी हद तक वास्तविक रूप दिया जा सकता है।
