14 अक्टूबर 2025 से Windows 10 सपोर्ट बंद, यूजर्स के लिए बड़ा बदलाव
Windows 10 ESU program: Microsoft ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि वह 14 अक्टूबर, 2025 से Windows 10 का सपोर्ट पूरी तरह बंद कर देगी।
- Written By: सिमरन सिंह
Windows 10 का इस्तेमाल होगा बंद। (सौ. Freepik)
Windows 10 support ends: Microsoft ने आधिकारिक रूप से ऐलान कर दिया है कि वह 14 अक्टूबर, 2025 से Windows 10 का सपोर्ट पूरी तरह बंद कर देगी। इसका मतलब यह नहीं है कि इसके बाद आपका Laptop बंद हो जाएगा, बल्कि डिवाइस पहले की तरह काम करता रहेगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि यूजर्स को अब कोई नया अपडेट, फीचर या सुरक्षा पैच नहीं मिलेगा।
Windows 10 डिवाइस चलते रहेंगे लेकिन असुरक्षित होंगे
Microsoft के EVP और कंज्यूमर CMO यूसुफ मेहदी ने कहा है, “सपोर्ट बंद होने के बाद भी Windows 10 डिवाइस काम करेंगे, लेकिन सुरक्षा पैच न मिलने से वे कमजोर हो जाएंगे।” ऐसे में हैकिंग और डेटा चोरी का खतरा बढ़ सकता है। यही वजह है कि कंपनी चाहती है यूजर्स जल्द से जल्द Windows 11 पर शिफ्ट हो जाएं।
Defender Antivirus अपडेट जारी रहेगा
Microsoft ने यूजर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Defender Antivirus का सपोर्ट अक्टूबर 2028 तक जारी रखने की घोषणा की है। यह बेसिक लेवल की सुरक्षा प्रदान करेगा ताकि यूजर्स को Windows 11 में ट्रांजिशन करने के लिए समय मिल सके।
सम्बंधित ख़बरें
mAadhaar ऐप से नहीं बदल पाएंगे नंबर या बाकी जानकारी, यह कमी लगवा सकती है गर्मी में आधार सेंटर के चक्कर
अब नहीं सताएगी गर्मी, शर्ट के अंदर छिपा ये Mini AC देगा शिमला जैसी ठंडक, नए गैजेट की तकनीक करेगी हैरान
Viral Photo असली है या AI का खेल? अब ऐसे पकड़ें नकली तस्वीरों की सच्चाई, वरना पड़ सकता है भारी
Airtel का नया Priority Postpaid प्लान बना चर्चा का विषय, क्या प्रीपेड यूजर्स की स्पीड होगी धीमी?
Microsoft का ESU प्रोग्राम
कंपनी ने 15 अक्टूबर 2025 से ESU (Extended Security Update) प्रोग्राम भी शुरू करने का ऐलान किया है। इसके तहत एक सिंगल डिवाइस के लिए तीन अलग-अलग सब्सक्रिप्शन ऑप्शन उपलब्ध होंगे। यह प्रोग्राम उन यूजर्स के लिए है, जो तुरंत Windows 11 में अपग्रेड नहीं करना चाहते।
अपग्रेड न करने पर बढ़ेगा खतरा
अगर यूजर्स Windows 10 पर ही बने रहते हैं तो उन्हें भविष्य में सुरक्षा खतरों और प्राइवेसी उल्लंघन का सामना करना पड़ सकता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बिना अपडेट के डिवाइस पर साइबर अटैक और मैलवेयर का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा।
ये भी पढ़े: Snapchat Memories अब होगा पेड फीचर, यूज़र्स में नाराज़गी
ऐसे करें Windows 11 में अपग्रेड
- Start बटन पर क्लिक करें और Settings खोलें।
- अब Update and Security में जाकर Windows Update पर क्लिक करें।
- यहां Check for update चुनें।
- अगर आपका डिवाइस Windows 11 सपोर्ट करता है तो Download and Install का विकल्प दिखाई देगा।
अपग्रेड से पहले जरूरी सावधानियां
- PC Health Check App से जांच लें कि आपका सिस्टम Windows 11 के न्यूनतम हार्डवेयर पर फिट बैठता है।
- सुनिश्चित करें कि आपका Windows 10 पूरी तरह से अपडेटेड है।
- अपग्रेड से पहले सभी जरूरी फाइलों का बैकअप लेना बेहतर रहेगा।
- अपडेट के दौरान डिवाइस को चार्जिंग पर रखें ताकि प्रक्रिया बाधित न हो।
