आपका चेहरा ही बनेगा पासवर्ड, जानिए Face ID कितना सुरक्षित है और क्या इसे धोखा दिया जा सकता है?
Face ID Working: स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग का साधन नहीं, बल्कि हमारी जिंदगी का डिजिटल तिजोरी बन चुका है। ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। इसी जरूरत को देखते हुए कंपनियों ने फेस अनलॉक तकनीक लाई है।
- Written By: सिमरन सिंह
Face ID (Source. Freepik)
How Face ID Works: आज के दौर में स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग का साधन नहीं, बल्कि हमारी निजी जिंदगी का डिजिटल तिजोरी बन चुका है। ऐसे में सुरक्षा सबसे बड़ा सवाल है। इसी जरूरत को देखते हुए कंपनियों ने फेस अनलॉक तकनीक यानी Face ID पेश की। लेकिन क्या यह सच में सुरक्षित है? क्या कोई इसे बेवकूफ बना सकता है? और क्या यह पासकोड से बेहतर है? आइए आसान भाषा में समझते हैं।
Face ID कैसे काम करता है?
Face ID आपके चेहरे की थ्री-डायमेंशनल (3D) मैपिंग पर आधारित होता है। यह सिर्फ फोटो देखकर अनलॉक नहीं होता, बल्कि आपके चेहरे के अलग-अलग पॉइंट्स को स्कैन करता है।
जब आप पहली बार Face ID सेट करते हैं, तो फोन आपके चेहरे का डिजिटल मॉडल तैयार करता है। हर बार अनलॉक करते समय यह सिस्टम उसी डेटा से मिलान करता है। इसमें इंफ्रारेड कैमरा और डॉट प्रोजेक्टर जैसी तकनीक का इस्तेमाल होता है, जिससे कम रोशनी में भी आपका फोन आसानी से अनलॉक हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
क्या Face ID को बेवकूफ बनाया जा सकता है?
अक्सर लोग पूछते हैं कि क्या फोटो या वीडियो दिखाकर फोन खोला जा सकता है? आमतौर पर नहीं। क्योंकि Face ID सिर्फ 2D इमेज पर भरोसा नहीं करता, बल्कि गहराई (Depth) भी पहचानता है। हालांकि, कुछ दुर्लभ मामलों में एक जैसे जुड़वां (ट्विन) या बहुत एडवांस्ड 3D मास्क से सिस्टम को धोखा देने की कोशिश की जा सकती है। लेकिन आम उपयोगकर्ता के लिए यह जोखिम बेहद कम माना जाता है।
Face ID के फायदे क्या हैं?
- टाइप करने की जरूरत नहीं, बस स्क्रीन की ओर देखें और फोन अनलॉक।
- कम रोशनी में भी काम करता है।
- तेजी से भुगतान और ऐप लॉगिन संभव।
- गलत पासकोड डालने की चिंता खत्म।
यह तकनीक खासकर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो तेज और आसान एक्सेस चाहते हैं।
Face ID या पासकोड: कौन ज्यादा सुरक्षित?
सुरक्षा के मामले में दोनों के अपने फायदे हैं। पासकोड पूरी तरह आपके दिमाग पर निर्भर है, लेकिन अगर कोई आपका कोड देख ले या अंदाजा लगा ले तो खतरा बढ़ सकता है। वहीं Face ID बायोमेट्रिक तकनीक पर आधारित है, जिसे दोहराना मुश्किल होता है। एक्सपर्ट मानते हैं कि लंबा और मजबूत पासकोड सबसे सुरक्षित विकल्प है, लेकिन Face ID सुविधा और सुरक्षा का संतुलित मेल देता है। बेहतर सुरक्षा के लिए आप दोनों का साथ में उपयोग कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: कम बजट में धमाका, AI+ के नए गैजेट्स ने मचाई हलचल, 699 रुपये से शुरू कीमत
ध्यान दें
अगर आप रोजमर्रा की जिंदगी में आसान और तेज सुरक्षा चाहते हैं, तो Face ID एक भरोसेमंद विकल्प है। लेकिन अतिरिक्त सुरक्षा के लिए मजबूत पासकोड रखना भी जरूरी है। आखिरकार, आपकी डिजिटल सुरक्षा आपकी जागरूकता पर निर्भर करती है।
