सिर्फ ₹449 में 4 सिम का धमाका, जियो का फैमिली प्लान बना मिडिल क्लास के लिए सुपर डील
Jio Family Plans: हर महीने अलग-अलग रिचार्ज से आपका बजट बिगड़ जाता है, तो जियो अपनी नौवीं एनिवर्सरी के मौके पर ऐसा पोस्टपेड फैमिली प्लान लेकर आया है, जिसमें एक ही रिचार्ज पर पूरे परिवार को फायदा होगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Jio Family Plan For 4 Members (Source. X)
Jio Family Plan For 4 Members: अगर हर महीने अलग-अलग रिचार्ज से आपका बजट बिगड़ जाता है, तो यह खबर आपके लिए है। जियो अपनी नौवीं एनिवर्सरी के मौके पर ऐसा पोस्टपेड फैमिली प्लान लेकर आया है, जिसमें एक ही रिचार्ज पर पूरे परिवार की जरूरतें पूरी हो सकती हैं। खास बात यह है कि सिर्फ ₹449 प्रति माह में आप एक साथ 4 सिम तक चला सकते हैं। यह प्लान उन परिवारों के लिए खास है जो कम खर्च में ज्यादा डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और प्रीमियम सब्सक्रिप्शन का फायदा उठाना चाहते हैं।
₹449 वाला जियो पोस्टपेड फैमिली प्लान: क्या मिलेगा?
जियो के इस प्लान में ग्राहकों को 75GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है। अगर यह डेटा खत्म हो जाता है तो ₹10 प्रति GB की दर से अतिरिक्त चार्ज देना होगा। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी शामिल है। यानी कॉल और मैसेज के लिए अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं।
एक प्लान, चार सिम की सुविधा
इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत है फैमिली सिम जोड़ने का विकल्प। यूजर्स अपने अकाउंट में 3 अतिरिक्त सिम ऐड कर सकते हैं। यानी कुल मिलाकर 4 सिम एक ही प्लान के तहत इस्तेमाल किए जा सकते हैं। हर अतिरिक्त सिम पर 5GB एक्स्ट्रा डेटा मिलेगा। हालांकि, हर फैमिली सिम के लिए ₹150 प्रति माह का अतिरिक्त शुल्क देना होगा। फिर भी अलग-अलग रिचार्ज के मुकाबले यह डील किफायती साबित हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Vivo का बड़ा धमाका, 75 घंटे बैटरी और 58dB Noise Cancellation वाले हेडफोन्स लॉन्च
Oura Ring 5 लॉन्च: अब उंगली में पहनी रिंग बताएगी हेल्थ का पूरा हाल, AI फीचर्स और नई तकनीक से लेंस
Apple का सबसे बड़ा AI दांव, नया Siri बनेगा ChatGPT जैसा स्मार्ट, iPhone यूजर्स चौंक जाएंगे
महंगे होते जा रहे Smartphones, AI फीचर्स, 5G और कैमरा क्वालिटी ने बढ़ाई आपकी जेब की टेंशन
डेटा के साथ मिल रहे प्रीमियम सब्सक्रिप्शन
यह प्लान सिर्फ कॉल और इंटरनेट तक सीमित नहीं है। इसमें कई फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिए जा रहे हैं।
- JioHotstar का मोबाइल/टीवी सब्सक्रिप्शन 3 महीने के लिए मुफ्त
- JioSaavn Pro का 1 महीने का फ्री एक्सेस
- JioAICloud में 50GB फ्री स्टोरेज
- Netmeds First की 6 महीने की मेंबरशिप
- Zomato Gold का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन
- EaseMyTrip से घरेलू उड़ानों पर ₹2220 तक की छूट और होटलों पर 15% डिस्काउंट
इसके अलावा Reliance Digital पर ₹399 और Ajio पर ₹200 का डिस्काउंट भी मिल रहा है। JioHome का 2 महीने का फ्री ट्रायल भी शामिल है।
ये भी पढ़े: आपका चेहरा ही बनेगा पासवर्ड, जानिए Face ID कितना सुरक्षित है और क्या इसे धोखा दिया जा सकता है?
5G यूजर्स के लिए खास फायदा
अगर आप जियो के 5G नेटवर्क के लिए पात्र हैं, तो इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलेगा। यानी तेज स्पीड इंटरनेट का मजा बिना अतिरिक्त खर्च के।
क्यों है यह प्लान फायदे का सौदा?
कम कीमत में ज्यादा डेटा, चार सिम की सुविधा और ढेर सारे प्रीमियम ऑफर्स यह प्लान खासकर लोअर मिडिल क्लास परिवारों के लिए बजट-फ्रेंडली विकल्प बन सकता है। एक ही बिल में पूरे परिवार की जरूरतें पूरी करना अब आसान हो गया है।
