लड़कियों के लिए खुशखबरी, पिंक रंग में आ रहा Nothing Phone 4a, जानिए क्या होगा खास
Pink Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी Nothing ने अपने अपकमिंग Nothing Phone 4a के नए पिंक कलर वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
Nothing Phone 4a Pink (Source. Nothing)
Nothing Phone 4a Pink Variant: स्मार्टफोन बाजार में अपनी अलग पहचान बनाने वाली कंपनी Nothing ने अपने अपकमिंग Nothing Phone 4a के नए पिंक कलर वेरिएंट को आधिकारिक तौर पर टीज कर दिया है। पहली बार ब्रांड अपने लाइनअप में इतना बोल्ड और आकर्षक रंग ला रहा है, जिससे खासकर युवा यूजर्स के बीच उत्साह बढ़ गया है। यह फोन 5 मार्च को होने वाले Built Different इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।
अब पिंक में दिखेगा प्रीमियम लुक
अब तक नथिंग अपने स्मार्टफोन्स को व्हाइट और ब्लैक जैसे न्यूट्रल शेड्स में पेश करता रहा है। लेकिन इस बार कंपनी ने ट्रेंड से हटकर पिंक कलर पेश किया है। ब्रांड के अनुसार यह रंग आर्ट, फैशन और पॉप कल्चर से प्रेरित है। इससे साफ संकेत मिलता है कि कंपनी खासतौर पर युवा ग्राहकों को टारगेट कर रही है। पिंक के साथ व्हाइट वेरिएंट भी उपलब्ध रहेगा।
सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन बरकरार
डिजाइन की बात करें तो Nothing Phone 4a में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट बैक पैनल देखने को मिलेगा। फोन के पीछे पिल-शेप मॉड्यूल में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। LED फ्लैश कैमरा यूनिट के बाहर प्लेस किया गया है, जो इसे अलग पहचान देता है।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्टफोन बाजार को बड़ा झटका, 6 साल में पहली बार इतनी गिरी बिक्री, जानिए क्यों नहीं खरीद रहे लोग नए फोन
Airtel के Unlimited 5G की खुली पोल? हॉटस्पॉट नहीं चलेगा, 300GB लिमिट पर भी उठे सवाल
OnePlus का बड़ा फैसला, अब यूरोप और अमेरिका में नहीं लॉन्च होंगे नए फोन, जानिए कंपनी ने क्यों बदली रणनीति
Meta AI का बड़ा फैसला, अगर बच्चा AI से करेगा सुसाइड की बात, तो माता-पिता को तुरंत मिलेगा सीक्रेट अलर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नया Glyph Bar नोटिफिकेशन सिस्टम भी देखने को मिल सकता है, जो यूजर्स को यूनिक लाइटिंग एक्सपीरियंस देगा। पावर और वॉल्यूम बटन दाईं ओर हैं, जबकि बाईं तरफ एक अतिरिक्त बटन भी दिया गया है।
Snapdragon प्रोसेसर के साथ दमदार परफॉर्मेंस
कंपनी पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि इस सीरीज में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन चिपसेट मिलेगा। लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें Snapdragon 7s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में स्मूद परफॉर्मेंस देने में सक्षम होगा।
फोन में 6.7 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगी। इसके अलावा 5,400mAh की बड़ी बैटरी और 50W वायर्ड फास्ट चार्जिंग इसे लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए उपयुक्त बनाती है।
ये भी पढ़े: अब टीवी पर चलेगा Instagram, बड़ी स्क्रीन पर Reels देखने का मज़ा, YouTube को सीधी टक्कर
भारत में कब और कहां मिलेगा?
Nothing Phone 4a सीरीज भारत में Flipkart के जरिए उपलब्ध होगी। कंपनी ने लंदन और बेंगलुरु में प्रमोशनल एक्टिविटी भी शुरू कर दी है, जिससे लॉन्च से पहले ही बाजार में हलचल तेज हो गई है। 5 मार्च को होने वाले इवेंट में कीमत और सभी फीचर्स से पर्दा उठेगा। उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन मिड-रेंज बाजार में अन्य ब्रांड्स को कड़ी टक्कर देगा।
