Apple iPod (Source. Apple)
Music Player Without Notifications: एक समय था जब Apple iPod हर युवा की पहली पसंद हुआ करता था। जेब में हजार गाने, और दुनिया से पूरी तरह अलग अपना संगीत। करीब 10-12 साल पहले इसे बंद कर दिया गया था, लेकिन अब यह चर्चाओं में फिर से लौट आया है। क्या वाकई iPod की वापसी हो रही है? और अगर हां, तो क्या इस बार ज्यादा स्टोरेज, AI फीचर्स और बेहतर डिस्प्ले देखने को मिलेंगे?
iPod के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व एप्पल कर्मचारी Tony Fadell ने इस चर्चा को हवा दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा कि iPod “वापस आ रहा है।” हालांकि उन्होंने यह भी साफ किया कि यह असल में कभी पूरी तरह गया ही नहीं।
Tony Fadell के अनुसार, Apple ने इसे दोबारा लॉन्च नहीं किया है, बल्कि लोग खुद अपनी दराजों से पुराने iPod निकाल रहे हैं। माता-पिता अपने बच्चों को, बड़े भाई-बहन छोटे सदस्यों को यह डिवाइस दे रहे हैं। यानी iPod का क्रेज कंपनी की वजह से नहीं, बल्कि यूजर्स की पसंद से दोबारा जिंदा हो रहा है।
The #iPod is back!
It never really left…
Not because Apple relaunched it. But because people are digging them out of drawers and sharing their iPod with their kids, younger siblings, or nieces/nephews. Why the resurgence of the #iPod
No notifications.
No feeds.
No algo… — Tony Fadell (@tfadell) March 2, 2026
iPod की सबसे बड़ी खासियत थी कोई नोटिफिकेशन नहीं, कोई सोशल मीडिया फीड नहीं और ना ही कोई एल्गोरिद्म जो यह तय करे कि आपको क्या सुनना चाहिए। एक iPod में लगभग 1,000 गाने स्टोर हो जाते थे और बस आप और आपका संगीत। आज जब स्मार्टफोन लगातार नोटिफिकेशन और ऐप्स के जरिए ध्यान भटकाते हैं, तब iPod जैसी सिंपल डिवाइस लोगों को फोकस की याद दिला रही है।
हाल ही में The New York Times की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कई युवा अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से दूरी बना रहे हैं और डेडिकेटेड म्यूजिक प्लेयर्स की ओर लौट रहे हैं। रिपोर्ट में 25 वर्षीय एक महिला का जिक्र है, जिसने वीडियो स्ट्रीमिंग से परेशान होकर थर्ड जनरेशन iPod Nano खरीद लिया। उसने ढेरों ऐप्स के बीच उलझने की बजाय सीडी खरीदकर अपने पसंदीदा गाने iPod में ट्रांसफर किए।
ये भी पढ़े: पीएम मोदी ने रचा नया डिजिटल इतिहास, बने YouTube पर 3 करोड़ सब्सक्राइबर पाने वाले दुनिया के पहले नेता
Tony Fadell का कहना है कि असली बात किसी गैजेट या हार्डवेयर की नहीं है, बल्कि फोकस की है। iPod ने लोगों को बिना किसी डिजिटल शोर के संगीत का आनंद लेना सिखाया। शायद यही वजह है कि आज भी लोग इसे याद करते हैं और दोबारा अपनाना चाहते हैं।