-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Starts Rolling Voice Message Transcript Feature
WhatsApp का नया धमाका! अब वॉयस मैसेज बिना सुने भी पढ़ सकेंगे यूजर्स
- Written By: सिमरन सिंह
फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो शोरगुल भरे माहौल में होते हैं या मल्टीटास्किंग कर रहे होते हैं और वॉयस मैसेज को सुनना संभव नहीं होता।

WhatsApp Voice Message में आने वाला है नया फीचर। (सौ. Meta)
नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp ने भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए वॉयस मैसेज ट्रांसक्रिप्शन फीचर जारी करना शुरू कर दिया है। इस फीचर की घोषणा नवंबर 2024 में की गई थी, और अब यह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए उपलब्ध हो चुका है। जल्द ही iOS यूजर्स को भी यह सुविधा मिलेगी। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो शोरगुल भरे माहौल में होते हैं या मल्टीटास्किंग कर रहे होते हैं और वॉयस मैसेज को सुनना संभव नहीं होता।
कैसे काम करता है यह फीचर?
WhatsApp का यह नया फीचर पूरी तरह से ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर आधारित है। इसका मतलब यह है कि वॉयस मैसेज और उसका ट्रांसक्रिप्शन पूरी तरह से निजी रहेगा। WhatsApp के अनुसार, यह पूरा प्रोसेस स्थानीय स्तर पर डिवाइस पर ही होता है और कंपनी को इन मैसेजेस या ट्रांसक्रिप्शन का कोई एक्सेस नहीं मिलेगा।
किन भाषाओं में उपलब्ध है यह सुविधा?
फिलहाल, यह फीचर अंग्रेजी, स्पेनिश, पुर्तगाली और रूसी भाषा के वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में बदल सकता है। हालांकि, हिंदी भाषा के लिए आधिकारिक सपोर्ट अभी नहीं है, लेकिन कुछ मामलों में WhatsApp हिंदी वॉयस मैसेज का भी ट्रांसक्रिप्शन दिखा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही यह सुविधा हिंदी समेत अन्य भारतीय भाषाओं के लिए भी उपलब्ध होगी।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ला रहा है नया Green Dot फीचर, बिना चैट खोले पता चलेगा कौन है Online, जानिए कैसे करेगा काम
WhatsApp Username फीचर पर बड़ा अपडेट, सरकार ने Meta को दिया नया अल्टीमेटम, 9 जुलाई तक देना होगा जवाब
नवभारत संपादकीय: WhatsApp के नए फीचर पर सरकार सख्त, साइबर सुरक्षा बनी चिंता
Meta Summoned: Instagram Ads पर सरकार का बड़ा एक्शन, बच्चों से जुड़े आपत्तिजनक कंटेंट पर Meta को भेजा नोटिस
कैसे करें ट्रांसक्रिप्शन फीचर को एक्टिव?
- सेटिंग्स में जाएं और Chats विकल्प चुनें।
- नीचे स्क्रॉल कर Voice Message Transcripts सेक्शन में जाएं।
- इस विकल्प को इनेबल (Enable) करें और अपनी पसंदीदा भाषा चुनें।
- सेटअप प्रक्रिया को Wi-Fi या मोबाइल डेटा के जरिए पूरा किया जा सकता है।
वॉयस मैसेज को टेक्स्ट में कैसे बदलें?
- जिस वॉयस मैसेज का ट्रांसक्रिप्शन चाहिए, उसे लॉन्ग प्रेस करें।
- More Options में जाएं और Transcribe विकल्प चुनें।
- इसके बाद, वॉयस मैसेज का टेक्स्ट उसी चैट में दिखाई देने लगेगा।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
फीचर से किसे होगा सबसे ज्यादा फायदा?
यह नया फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जो बार-बार वॉयस मैसेज सुनने की बजाय सीधे टेक्स्ट में उसका कंटेंट पढ़ना चाहते हैं। WhatsApp जल्द ही इस सुविधा को और अधिक भाषाओं के लिए विस्तारित कर सकता है, जिससे अधिक से अधिक यूजर्स इसका लाभ उठा सकें।
Whatsapp starts rolling voice message transcript feature
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संभाजीनगर में पानी संकट: 2,740 करोड़ की नई जलापूर्ति योजना फिर ठप, बटरफ्लाई वाल्व बना बाधा
Jul 09, 2026 | 03:58 PMजीरो फेटेलिटी अभियान: छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 1,363 वाहन चालकों का कटा चालान
Jul 09, 2026 | 03:56 PMSpider-Man बनकर सड़क पर उतरा युवक, बारिश में संभाला ट्रैफिक; लोगों ने कहा- असली हीरो यही है
Jul 09, 2026 | 03:54 PMबरगद के पेड़ से शुरू हुआ BSE का सफर, 1 रुपये की फीस से रखी गई थी भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज की नींव
Jul 09, 2026 | 03:52 PMछत्रपति संभाजीनगर की बदल जाएगी सूरत! सड़कों के चौड़ीकरण के लिए CM फडणवीस से 1510 करोड़ रुपए की भारी-भरकम मांग
Jul 09, 2026 | 03:51 PMEXCLUSIVE: सोनम ने सुप्रीम कोर्ट में खुद को बताया बेकसुर, तो भड़क उठीं राजा रघुवंशी की मां, कह डाली बड़ी बात
Jul 09, 2026 | 03:46 PMमंदिर में 99.9% लोग BJP से जुड़े…, राम मंदिर पर अखिलेश का बड़ा दावा; बोले- सरकार ने श्रीराम की मर्यादा तोड़ी
Jul 09, 2026 | 03:43 PMवीडियो गैलरी

गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी का बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM
Agra Rain: पहली बारिश में डूबा वीवीआईपी रोड, सांसद के घर के बाहर जलभराव, खुली प्रशासन की पोल | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 10:34 PM
Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM














