WhatsApp ला रहा है नए कॉलिंग फीचर्स, अब वीडियो कॉल का अनुभव होगा और भी पर्सनल

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अब अपनी Android एप में तीन खास ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इन नए अपडेट्स की जानकारी फीचर ट्रैकर WABetaInfo के ज़रिए सामने आई है।
WhatsApp
WhatsApp में आया नया फीचर्स आएगा काम। (सौ. Freepik)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp लगातार अपने यूज़र्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पर काम कर रहा है। Meta के स्वामित्व वाला यह इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप अब अपनी Android एप में तीन खास ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर्स जोड़ने की तैयारी कर रहा है। इन नए अपडेट्स की जानकारी फीचर ट्रैकर WABetaInfo के ज़रिए सामने आई है।

कॉल से पहले माइक म्यूट करने का विकल्प

व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.25.10.16 में जो सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, वह है कॉल रिसीव करने से पहले माइक को म्यूट करने की सुविधा। यानी अब जब कोई यूज़र वॉइस कॉल रिसीव करेगा, तो उसे कॉल पिक करने से पहले ही माइक ऑफ करने का विकल्प मिलेगा। यह फीचर उन यूज़र्स के लिए बेहद उपयोगी साबित हो सकता है जो कॉल उठाने से पहले शांति या गोपनीयता सुनिश्चित करना चाहते हैं।

वीडियो कॉल को केवल ऑडियो मोड में स्वीकार करने का विकल्प

दूसरा महत्वपूर्ण अपडेट वीडियो कॉल से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, अब वीडियो कॉल रिसीव करते समय "Turn off your video" का विकल्प दिखाई देगा। इससे यूज़र वीडियो कॉल को केवल वॉइस कॉल की तरह स्वीकार कर सकेगा। अगर पहले से ही कैमरा बंद है, तो "Accept without video" का कन्फर्मेशन भी सामने आ सकता है। इससे कॉलिंग का अनुभव ज्यादा निजी और यूज़र-कंट्रोल्ड हो जाएगा।

लाइव इमोजी रिएक्शन का फीचर

तीसरा और सबसे इंटरैक्टिव फीचर है – वीडियो कॉल के दौरान इमोजी रिएक्शन भेजने की सुविधा। अब यूज़र रियल टाइम में थम्ब्स-अप, हंसने वाला, या दिल जैसे इमोजी भेजकर अपनी भावना को बिना बातचीत में बाधा डाले व्यक्त कर सकेंगे। यह खासतौर पर ग्रुप वीडियो कॉल्स में एक नया और मज़ेदार अनुभव देगा। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

यूजर्स को मिलेगा कंट्रोल

व्हाट्सएप के ये नए फीचर्स न सिर्फ कॉलिंग अनुभव को और स्मार्ट बनाएंगे बल्कि यूज़र्स को बेहतर कंट्रोल और इंटरेक्शन का मौका भी देंगे। ये अपडेट्स फिलहाल बीटा वर्जन में उपलब्ध हैं और जल्द ही सभी यूज़र्स के लिए जारी किए जा सकते हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com