-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Whatsapp Is Bringing A Big Change In Voice And Video Calling Users Will Get These 3 New Features
WhatsApp ला रहा है वॉयस और वीडियो कॉलिंग में बड़ा बदलाव, यूज़र्स को मिलेंगे ये 3 नए फीचर्स
- Written By: सिमरन सिंह
व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.10.16 वर्जन में उपलब्ध है, जिसे गूगल प्ले स्टोर पर देखा गया है। WABetaInfo ने इस नए अपडेट की जानकारी के साथ एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें तीन बड़े बदलाव साफ तौर पर देखे जा सकते।

WhatsApp का नया फीचर आपके लिए भी होगा खास। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: व्हाट्सएप यूज़र्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। कंपनी ने वॉयस और वीडियो कॉलिंग के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। यह अपडेट फिलहाल व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.25.10.16 वर्जन में उपलब्ध है, जिसे गूगल प्ले स्टोर पर देखा गया है। WABetaInfo ने इस नए अपडेट की जानकारी के साथ एक स्क्रीनशॉट भी साझा किया है, जिसमें तीन बड़े बदलाव साफ तौर पर देखे जा सकते हैं।
कॉल्स के लिए नया म्यूट बटन
सबसे बड़ा बदलाव इनकमिंग कॉल स्क्रीन में देखने को मिला है। अब कॉल रिसीव करने से पहले यूज़र्स को ‘Mute’ बटन का ऑप्शन मिलेगा, जो ‘Decline’ और ‘Answer’ के बीच मौजूद होगा। इस बटन की मदद से यूज़र कॉल रिसीव करते समय ही अपने माइक्रोफोन को म्यूट कर सकते हैं। यह फीचर उन स्थितियों में बेहद उपयोगी साबित होगा जब आप कॉल उठाना तो चाहते हैं लेकिन तुरंत बात नहीं करना चाहते।
वीडियो कॉल रिसीव करने से पहले बंद कर सकेंगे कैमरा
दूसरा बड़ा अपडेट वीडियो कॉलिंग को लेकर है। अब यूज़र्स वीडियो कॉल रिसीव करने से पहले ही अपना कैमरा बंद कर सकेंगे। पहले कैमरा बंद करने के लिए कॉल उठानी पड़ती थी, जो अनजान या अवांछित नंबर से आए कॉल के मामले में असहज कर देता था। इस नए फीचर के आने से यूज़र्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी और भी मज़बूत हो जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp का नया फीचर बना चिंता की वजह, सरकार की रोक के बाद कंपनी ने सभी सवालों का दिया जवाब
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
अब WhatsApp पर नंबर बताए बिना होगी चैट! आ रहा है ऐसा फीचर जो बदल देगा मैसेजिंग का तरीका
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
वीडियो कॉल्स में आएगा इमोजी रिएक्शन का मजा
व्हाट्सएप ने अब वीडियो कॉल्स के लिए इमोजी रिएक्शन फीचर भी जोड़ा है। इससे यूज़र्स रियल टाइम में इमोजी भेजकर अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं, जिससे वीडियो कॉलिंग अनुभव और भी इंटरैक्टिव और मजेदार बन जाएगा। खासकर ग्रुप कॉल्स में यह फीचर काफी काम का होगा। उदाहरण के तौर पर, अगर आप किसी बात से सहमत हैं, तो आप ‘थम्ब्स अप’ इमोजी भेज सकते हैं।
फिलहाल यह फीचर बीटा यूज़र्स के लिए जारी किया गया है। बीटा टेस्टिंग सफल होने के बाद इसे ग्लोबल यूज़र्स के लिए स्टेबल वर्जन में रोलआउट किया जाएगा।
Whatsapp is bringing a big change in voice and video calling users will get these 3 new features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शालार्थ ID घोटाला: 11 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल, SIT का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन, 1100 संशयित घेरे में
Jul 02, 2026 | 07:09 PMभारी बारिश से बेहाल विदिशा: गर्ल्स स्कूल के पास भरा कमर तक पानी; जान जोखिम में डालकर निकाले गए छात्र
Jul 02, 2026 | 07:00 PMएक धक्का दो, ये गुम्बद तोड़ दो; महा मंडलेश्वर सच्चिदानंद महाराज के बयान से मचा सियासी बवाल
Jul 02, 2026 | 06:59 PM14 लाख का AI रोबोट जो समझेगा आपके जज्बात, इंसानों जैसी त्वचा, याद रखेगा हर बात, देखकर रह जाएंगे हैरान
Jul 02, 2026 | 06:58 PMMaharashtra Weather Update: महाराष्ट्र में अगले 4 दिन होगी आफत की भारी बारिश! इन जिलों में अलर्ट जारी
Jul 02, 2026 | 06:53 PMकेमिकल नहीं, फिर कैसे बचा रहा 4 महीने तक खामेनेई का शव? जनाजे से पहले सामने आया बड़ा सच
Jul 02, 2026 | 06:52 PMइंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














