लैपटॉप से सीधे WhatsApp कॉलिंग का मजा, Web वर्जन पर आया बड़ा अपडेट, अब नहीं पड़ेगी अलग ऐप की जरूरत
WhatsApp Web यूज करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। कंपनी ने वेब वर्जन पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है।
- Written By: सिमरन सिंह
WhatsApp Web (Source. AI)
WhatsApp Web Video Call Feature: WhatsApp Web यूज करने वालों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने वेब वर्जन पर ऑडियो और वीडियो कॉलिंग फीचर को बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट करना शुरू कर दिया है। इसका साफ मतलब है कि जल्द ही यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकती है। अब तक यूजर्स को कंप्यूटर या लैपटॉप से कॉल करने के लिए WhatsApp की ऑफिशियल डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करनी पड़ती थी, लेकिन नए अपडेट के बाद यह जरूरत खत्म होने वाली है। यूजर्स काफी समय से इस फीचर की मांग कर रहे थे और आखिरकार कंपनी ने उनकी सुन ली है।
शुरुआत में मिलेगा सिर्फ वन-टू-वन कॉल का विकल्प
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलहाल WhatsApp Web पर केवल वन-टू-वन ऑडियो और वीडियो कॉलिंग की सुविधा दी जाएगी। ग्रुप कॉलिंग के लिए यूजर्स को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है।
बताया जा रहा है कि कंपनी लगभग एक साल से इस फीचर पर काम कर रही थी। जिन बीटा यूजर्स को यह सुविधा मिल चुकी है, उनका कहना है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
यूजर्स को सिर्फ WhatsApp Web ओपन कर कॉल बटन पर क्लिक करना है। खास बात यह है कि इस फीचर के लिए किसी अतिरिक्त सॉफ्टवेयर या ऐप को डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होगी।
वीडियो कॉल के दौरान मिलेगा स्क्रीन शेयरिंग का विकल्प
WhatsApp Web पर वीडियो कॉलिंग के साथ स्क्रीन शेयरिंग फीचर भी जोड़ा जा रहा है। मोबाइल ऐप में यह सुविधा पहले से उपलब्ध है, लेकिन अब इसे वेब वर्जन में भी शामिल किया जाएगा।
इसका सबसे बड़ा फायदा ऑफिस या ऑनलाइन मीटिंग्स के दौरान मिलेगा। अब साधारण मीटिंग के लिए Google Meet या Microsoft Teams जैसे प्लेटफॉर्म की जरूरत कम पड़ सकती है। आप सीधे WhatsApp Web से वीडियो कॉल कर अपनी स्क्रीन शेयर कर सकेंगे। जब ग्रुप कॉलिंग का फीचर भी जुड़ जाएगा, तब यह सुविधा और भी ज्यादा ताकतवर साबित होगी।
अब नहीं पड़ेगी डेस्कटॉप ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत
अभी तक लैपटॉप या डेस्कटॉप से वॉइस और वीडियो कॉल करने के लिए WhatsApp की अलग से ऐप इंस्टॉल करनी पड़ती थी। लेकिन नए अपडेट के बाद यूजर्स सीधे ब्राउज़र के जरिए कॉलिंग का फायदा उठा सकेंगे। यह अपडेट खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद होगा जो ऑफिस या घर पर कंप्यूटर से ज्यादा काम करते हैं और बार-बार ऐप डाउनलोड नहीं करना चाहते।
