-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- What Are Dolby Vision And Dolby Atmos Learn Why They Increase The Price Of Your Tv
Dolby Vision और Dolby Atmos क्या हैं? जानिए क्यों बढ़ जाती है इनसे TV की कीमत
- Written By: सिमरन सिंह
Dolby Experience: नया TV या स्मार्टफोन खरीदा है, तो उस पर Dolby Vision या Dolby Atmos का लोगो जरूर देखा होगा। कई लोग सोचते हैं कि आखिर ये टेक्नोलॉजी क्या है।

Dolby Vision And Dolby Atmos में क्या है खास। (सौ. Dolby)
Dolby Vision And Dolby Atmos: अगर आपने कभी नया TV या स्मार्टफोन खरीदा है, तो उस पर Dolby Vision या Dolby Atmos का लोगो जरूर देखा होगा। कई लोग सोचते हैं कि आखिर ये टेक्नोलॉजी क्या है और क्यों इनके जुड़ते ही प्रोडक्ट की कीमत बढ़ जाती है। दरअसल, ये दोनों फीचर वीडियो और ऑडियो क्वालिटी को अगले स्तर तक पहुंचा देते हैं। इनकी मदद से घर बैठे आपको सिनेमा हॉल जैसा अनुभव (Cinematic Experience) मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों की खासियतें और फर्क
Dolby Vision: पिक्चर क्वालिटी को बनाता है शानदार
Dolby Vision एक एडवांस्ड HDR (High Dynamic Range) टेक्नोलॉजी है, जो आपके टीवी की पिक्चर क्वालिटी को बेहद नेचुरल और गहराई से पेश करती है। इसमें 12-बिट कलर डेप्थ दी जाती है, जबकि आम HDR में 10-बिट होती है। इससे लाखों रंगों के शेड्स दिखते हैं, और हर सीन ज्यादा जीवंत व असली लगता है। टीवी के ब्लैक हिस्से और ब्राइट एरिया के बीच कॉन्ट्रास्ट इतना सटीक होता है कि डिटेल्स साफ नजर आती हैं।
Netflix, Disney+ Hotstar, और Amazon Prime Video जैसे प्लेटफॉर्म अब Dolby Vision सपोर्टेड कंटेंट उपलब्ध कराते हैं। यानी घर बैठे भी आप फिल्मों का वही मज़ा ले सकते हैं, जैसा कि किसी थिएटर या सिनेमा हॉल में मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
Dolby Atmos: आवाज को देता है 3D जैसा एहसास
Dolby Atmos को आप “3D साउंड टेक्नोलॉजी” कह सकते हैं। यह फीचर आवाज को केवल बाएं-दाएं नहीं बल्कि ऊपर, पीछे और चारों ओर से सुनाई देने का अहसास कराता है। उदाहरण के लिए, अगर किसी फिल्म के सीन में पीछे कांच टूट रहा है, तो आपको आवाज भी पीछे से ही सुनाई देगी। यह फीचर स्पेशल साउंडबार्स और स्पीकर्स के साथ आता है जो Atmos सपोर्ट करते हैं।
ये भी पढ़े: Aadhaar card के नए नियम 1 नवंबर से लागू, UIDAI ने किए तीन बड़े बदलाव, अब ऐसे होंगे आपके लिए असरदार
आजकल कई स्मार्ट टीवी, लैपटॉप और मोबाइल डिवाइस में भी इनबिल्ट Dolby Atmos सपोर्ट दिया जा रहा है, जिससे बिना थिएटर गए ही आप घर पर सिनेमा जैसा अनुभव ले सकते हैं।
क्यों महंगे होते हैं Dolby Vision और Atmos वाले डिवाइस?
Dolby Vision और Dolby Atmos वाले टीवी और गैजेट्स में बेहतर प्रोसेसर, डिस्प्ले पैनल और साउंड चिप्स लगाए जाते हैं। इसके अलावा, कंपनियों को Dolby Laboratories को लाइसेंस फीस भी चुकानी पड़ती है, जो इनकी कीमत बढ़ा देती है। हालांकि, अगर आप प्रीमियम क्वालिटी और रियल एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो इन फीचर्स वाले डिवाइस खरीदना पूरी तरह वर्थ इट (Worth It) साबित होगा।
What are dolby vision and dolby atmos learn why they increase the price of your tv
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अरुणाचल में भारी तबाही: फ्लैश फ्लड में 3 लोग लापता, असम के कई जिलों में हाई अलर्ट जारी
Jun 24, 2026 | 08:11 PMभोपाल में एक महीने पुराने ब्लाइंड मर्डर में बड़ा खुलासा; समलैंगिक संबंध बनाने की कोशिश में की आरोपी ने हत्या
Jun 24, 2026 | 08:10 PMबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला, पटना-नवादा समेत इन 5 जिलों को मिली नई यूनिवर्सिटी की सौगात; देखें पूरी लिस्ट
Jun 24, 2026 | 08:06 PMआगरा में 70 करोड़ के जीएसटी फर्जीवाड़े का खुलासा, फर्जी फर्मों के जरिए चल रहा था आईटीसी घोटाला; तीन गिरफ्तार
Jun 24, 2026 | 08:00 PMपाकिस्तानी एयरस्पेस में घुसी एयर इंडिया की फ्लाइट! अमृतसर में लैंडिंग के वक्त अचानक पार हो गई सीमा, मचा हड़कंप
Jun 24, 2026 | 07:55 PMICC की मैटरनिटी पॉलिसी को दीपिका पादुकोण का समर्थन, बोलीं- यह महिला खेलों के लिए ऐतिहासिक कदम
Jun 24, 2026 | 07:52 PMहोटलों में अब मुफ्त मिलेगा पानी! FDA कमिश्नर तुकाराम मुंढे ने जारी की सख्त गाइडलाइंस, जानें नए नियम
Jun 24, 2026 | 07:51 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM














