बिना खर्च घर बैठे देखें फ्री फिल्में और चैनल आपके Smart TV के लिए आए शानदार Free Streaming ऐप्स
OTT Platforms: डिजिटल दौर में Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन की परिभाषा ही बदल दी है।
- Written By: सिमरन सिंह
Smart TV Free Streaming में क्या क्या होगा। (सौ. AI)
Smart TV Free Streaming: आज के डिजिटल दौर में Netflix, Amazon Prime Video और Disney+ Hotstar जैसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स ने मनोरंजन की परिभाषा ही बदल दी है। मगर अब यही प्लेटफॉर्म्स दर्शकों की जेब पर भारी पड़ने लगे हैं। हर ऐप की अलग मासिक फीस और एक्सक्लूसिव कंटेंट ने दर्शकों को उलझन में डाल दिया है। लेकिन अब आपके लिए एक खुशखबरी है आप बिना कोई पैसा खर्च किए अपने Smart TV पर फ्री में फिल्में और Live TV देख सकते हैं। कई ऐसे फ्री और लीगल स्ट्रीमिंग ऐप्स हैं जो आपके टीवी को एक पूरा एंटरटेनमेंट हब बना सकते हैं।
Smart TV पर Free Streaming के नए विकल्प
आज स्ट्रीमिंग का मतलब सिर्फ Netflix या Prime Video तक सीमित नहीं रह गया है। अब Roku, Tubi, Pluto TV और YouTube जैसे प्लेटफॉर्म्स फ्री और विज्ञापन-समर्थित कंटेंट (FAST और AVOD मॉडल) के ज़रिए दर्शकों को हजारों घंटे का मनोरंजन मुफ्त में दे रहे हैं।
इन ऐप्स पर थोड़े-बहुत विज्ञापन जरूर दिखते हैं, लेकिन बदले में आपको फिल्में, टीवी शोज़ और लाइव चैनल्स की विशाल लाइब्रेरी बिल्कुल मुफ्त मिलती है।
आपका टीवी चाहे Samsung, LG, Fire TV या Android TV का हो हर सिस्टम में App Store मौजूद होता है, जहां से आप इन ऐप्स को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर टीवी स्लो हो जाए, तो अनावश्यक ऐप्स डिलीट करके या सिस्टम रीस्टार्ट करके परफॉर्मेंस सुधारी जा सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Apple में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं John Ternus? नए बॉस करेंगे कंपनी में क्या चेंज
13,499 में दमदार 5G फोन, लंबी बैटरी और बड़ी स्क्रीन के साथ आज Realme की पहली सेल, मिडिल क्लास के लिए बड़ा मौका
अब फ्री WhatsApp नहीं रहेगा पहले जैसा, WhatsApp Plus के लिए देने पड़ सकते हैं पैसे
खाते से उड़ गए पैसे? घबराइए नहीं, ChatGPT से ऐसे पहचानें फेक मैसेज और बचाएं अपनी कमाई
The Roku Channel फ्री स्ट्रीमिंग का बादशाह
Roku Channel वर्तमान में सबसे लोकप्रिय Free Streaming Platform है। इसमें 500 से अधिक लाइव चैनल उपलब्ध हैं जिनमें न्यूज़, स्पोर्ट्स और बच्चों के कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसके अलावा “Prey”, “2 Broke Girls” और “Retribution” जैसी हिट फिल्में और शोज़ भी फ्री में देखे जा सकते हैं। अगर आपके टीवी में यह ऐप सपोर्ट नहीं करता, तो आप Roku Streaming Device लगाकर इसका लाभ उठा सकते हैं।
Tubi नेटफ्लिक्स जैसा अनुभव, वो भी मुफ्त
अगर आप बिना सब्सक्रिप्शन के नेटफ्लिक्स जैसा अनुभव चाहते हैं, तो Tubi आपके लिए परफेक्ट ऐप है। इस पर 260+ लाइव चैनल और करीब 2.75 लाख ऑन-डिमांड टाइटल्स मौजूद हैं, जिनमें 300 ओरिजिनल शोज़ शामिल हैं। “Hercules”, “Angel Has Fallen” और “Tom & Jerry” जैसी मशहूर फिल्में भी यहां देखी जा सकती हैं। अकाउंट बनाना जरूरी नहीं, लेकिन अगर आप साइन अप करते हैं तो आपको Parental Control और Watch History जैसे एक्स्ट्रा फीचर मिलते हैं।
Pluto TV Paramount की तरफ से फ्री मनोरंजन
Pluto TV, जो Paramount द्वारा संचालित है, में सैकड़ों लाइव चैनल उपलब्ध हैं। यहां आप CBS Originals जैसे “Ghosts” और “FBI” शोज़ के साथ-साथ The Godfather जैसी क्लासिक फिल्मों का आनंद ले सकते हैं।
ये भी पढ़े: नवभारत बना AI न्यूज़ रूम ट्रेनिंग लेने वाला नागपुर का पहला मीडिया हाउस, DataLEADS से सीखी बारीकियां
अन्य शानदार विकल्प: Amazon Freevee, Plex और YouTube
Amazon Freevee (अब Prime Video का हिस्सा) पर “Bosch: Legacy” और “Jury Duty” जैसे शोज़ फ्री में देखे जा सकते हैं।
वहीं Plex एक शानदार ऑल-इन-वन प्लेटफॉर्म है, जिसमें लाइव चैनल्स, ऑन-डिमांड मूवीज़ और आपकी पर्सनल मीडिया लाइब्रेरी तक स्ट्रीम हो सकती है। और YouTube तो अब भी सबसे बहुमुखी विकल्प है जहां आप फ्री चैनल्स और फुल-लेंथ मूवीज़ दोनों का आनंद उठा सकते हैं।
