भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच: जानें कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव स्ट्रीमिंग

भारत सरकार ने भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज पर रोक लगा रखी है। ऐसे में दोनों टीमों का आमना-सामना केवल ICC टूर्नामेंट्स में ही संभव हो पाता है, जिससे इस मैच का क्रेज और भी बढ़ जाता है।
India-Pakistan cricket
India-Pakistan cricket को देखने के लिए कौन सा प्लाटफॉम काम का है। (सौ. X)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबले का रोमांच अपने चरम पर होता है। दोनों देशों के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए यह मुकाबला किसी महायुद्ध से कम नहीं होता। हालांकि, पाकिस्तान की आतंकी हरकतों के कारण भारत सरकार ने भारत-पाक द्विपक्षीय सीरीज पर रोक लगा रखी है। ऐसे में दोनों टीमों का आमना-सामना केवल ICC टूर्नामेंट्स में ही संभव हो पाता है, जिससे इस मैच का क्रेज और भी बढ़ जाता है।

अगर आप भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच फ्री में ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो हम आपको इसके आसान तरीके बता रहे हैं।

कैसे देखें भारत-पाक मैच फ्री में?

भारत-पाक मैच के टीवी प्रसारण अधिकार स्पोर्ट्स 18 चैनल के पास हैं, जो कि एक पेड चैनल है। अगर आपके टीवी पैक में यह चैनल शामिल नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप यह मैच Jio Hotstar पर मुफ्त में देख सकते हैं।

Jio Hotstar पर ऐसे देखें फ्री में मैच

BCCI ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग अधिकार जियो को दिए हुए हैं, और हाल ही में Jio ने Hotstar को खरीदकर उसका नाम बदलकर Jio Hotstar कर दिया है। ऐसे में Jio सिम यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर फ्री में भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन प्लान

अगर आप बेहतर अनुभव चाहते हैं, तो Jio के पास फ्री स्ट्रीमिंग के लिए कई प्लान उपलब्ध हैं।

  • Jio ₹899 प्रीपेड प्लान – इस प्लान में 90 दिनों तक अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और Jio Hotstar का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। इसमें रोजाना 2GB डेटा दिया जाता है, जिससे आप हाई-क्वालिटी स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।
  • Jio Hotstar मोबाइल सब्सक्रिप्शन ₹149 – यह प्लान तीन महीने की वैधता के साथ आता है, जिससे आप भारत-पाक मैच सहित अन्य क्रिकेट मुकाबले भी देख सकते हैं।

भारत-पाक मैच का शेड्यूल

  • मैच तिथि: 23 फरवरी 2025
  • स्थान: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम
  • टॉस का समय: भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे
  • मैच शुरू होने का समय: दोपहर 2:30 बजे

अगर आप भी भारतीय क्रिकेट टीम के बड़े फैन हैं, तो अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए तैयार रहें और इस महामुकाबले का आनंद उठाएं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com