Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज

Power Bank Launch: स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप यूजर्स के लिए Xiaomi ने भारत में अपना नया Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक कि खास बात यह है कि इसमें 20,000mAh बैटरी है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 24, 2026 | 04:41 AM

Power Bank 5i 20000 (Source. Xiaomi)

Follow Us
Follow Us:

Xiaomi Power Bank Price: स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप यूजर्स के लिए Xiaomi ने भारत में अपना नया Power Bank 5i 20000 67W लॉन्च कर दिया है। इस पावर बैंक कि खास बात यह है कि इसमें 20,000mAh बैटरी है जो 67W तक की फास्ट चार्जिंग और बिल्ट-इन USB Type-C केबल को सपोर्ट करती है। वहीं इसकी कीमत 3,500 रुपये से भी कम रखी गई है जिससे यह उन यूजर्स के लिए सही विकल्प बन सकता है जो कम कीमत में हाई-स्पीड चार्जिंग वाला पावर बैंक खरीदना चाहते हैं।

3,499 रुपये में मिलेगा नया Xiaomi Power Bank

कंपनी ने Xiaomi Power Bank 5i 20000 67W को 3,499 रुपये के स्पेशल लॉन्च प्राइस पर पेश किया है। जिसमें यूजर्स को ब्लैक और ब्लू दो कलर ऑप्शन मिल जाते है। वहीं इसकी बिक्री 28 जुलाई दोपहर 12 बजे से Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। बता दें कि इस कीमत में 20,000mAh क्षमता और 67W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स इसे बजट सेगमेंट का मजबूत दावेदार बनाते हैं।

बिल्ट-इन केबल और डिजिटल डिस्प्ले बने बड़ी खासियत

जानकारी में सामने आया है कि Xiaomi ने इस पावर बैंक को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया है। इसमें बिल्ट-इन USB Type-C केबल दी गई है, जिससे अलग चार्जिंग केबल साथ रखने की जरूरत नहीं पड़ती। इसके अलावा इसमें स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले भी शामिल किया गया है जो बैटरी प्रतिशत और चार्जिंग स्टेटस की रियल-टाइम जानकारी दिखाता है। वहीं कॉम्पैक्ट डिजाइन और आसान पोर्टेबिलिटी इसे यात्रा करने वाले यूजर्स के लिए भी उपयोगी बनाती है।

सम्बंधित ख़बरें

Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस

SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल

दिल्ली में इंटरनेट बंद, फिर भी चलते रहे मैसेज, आखिर क्या है Bluetooth Mesh तकनीक जिसकी जांच कर रही है पुलिस?

एक साथ चार्ज होंगे कई डिवाइस

डिवाइज में कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें इंटीग्रेटेड USB Type-C केबल, एक USB Type-C पोर्ट और एक USB Type-A पोर्ट दिया गया है। जिसकी मदद से यूजर एक ही समय में कई डिवाइस चार्ज कर सकते हैं। वहीं यह Android, iPhone, टैबलेट, लैपटॉप, गेमिंग डिवाइस और अन्य USB-पावर्ड गैजेट्स के साथ फास्ट चार्जिंग प्रोटोकॉल को सपोर्ट करता है।

ये भी पढ़े: Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस

65W इनपुट चार्जिंग से जल्दी होगा रिचार्ज

बता दें कि Xiaomi का यह पावर बैंक 65W तक की फास्ट इनपुट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है जिससे यह खुद भी कम समय में चार्ज हो जाता है। इसमें 20,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है जबकि इसका वजन करीब 420 ग्राम है। कंपनी का दावा है कि इसका कॉम्पैक्ट आकार इसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और ट्रैवल के लिए एक सुविधाजनक एक्सेसरी बनाता है। ऐसे में अगर आप भी कम कीमत में बड़ी बैटरी, तेज चार्जिंग और मल्टी-डिवाइस सपोर्ट वाला पावर बैंक तलाश रहे हैं तो Xiaomi का यह नया मॉडल एक मजबूत विकल्प साबित हो सकता है।

Xiaomi new 20000mah power bank launched in india power bank 5i 20000

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 04:41 AM

Topics:  

  • Tech News
  • Xiaomi India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.