- Hindi News »
- Technology »
- Vodafone Idea Launches 5g Service In Mumbai Soon To Expand To Delhi Bihar Karnataka And Punjab
मुंबई में Vodafone Idea ने लॉन्च की 5G सेवा, जल्द ही दिल्ली, बिहार, कर्नाटक और पंजाब में भी विस्तार
इसे जल्द ही कई और राज्यों में लॉन्च करने की योजना है। इस लॉन्च के साथ ही Vi ने अपने वेबसाइट पर एक समर्पित 5G पेज भी तैयार किया है, जिसमें प्लान्स, नेटवर्क से जुड़ी जानकारी और संभावित समस्याओं का विवरण दिया गया है।
- Written By: सिमरन सिंह

मुंबई में Vodafone Idea ने लॉन्च की 5G सेवा, जल्द ही दिल्ली, बिहार, कर्नाटक और पंजाब में भी विस्तार (सौ. VI)
नवभारत टेक डेस्क: लंबे इंतज़ार के बाद Vodafone Idea (Vi) ने आखिरकार मुंबई टेलीकॉम सर्कल में अपनी 5G सेवा की आधिकारिक शुरुआत कर दी है। कंपनी ने देशभर में अन्य टेलीकॉम सर्कल्स में भी 5G रोलआउट की तैयारियां पूरी कर ली हैं और इसे जल्द ही कई और राज्यों में लॉन्च करने की योजना है। इस लॉन्च के साथ ही Vi ने अपने वेबसाइट पर एक समर्पित 5G पेज भी तैयार किया है, जिसमें प्लान्स, नेटवर्क से जुड़ी जानकारी और संभावित समस्याओं का विवरण दिया गया है।
अगले चरण में इन राज्यों में पहुंचेगा 5G
Vi की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, मुंबई के बाद दिल्ली, बिहार, कर्नाटक और पंजाब जैसे राज्यों में भी 5G सेवाएं शुरू की जाएंगी। इन राज्यों के नाम 5G पेज पर सूचीबद्ध हैं, जिससे यह स्पष्ट है कि कंपनी देश के प्रमुख हिस्सों में अपनी नेटवर्क पहुंच को मजबूत करने जा रही है।
Jio और Airtel पहले ही पहुंच चुके हैं 98% जिलों तक
Vi के मुकाबले Jio और Airtel पहले ही लगभग पूरे भारत में 5G नेटवर्क का विस्तार कर चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये दोनों कंपनियां देश के करीब 98% जिलों में अपनी 5G सेवा प्रदान कर रही हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मौत की पटरी पर नींद! CSMT के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर शराबी की करतूत, सतर्क मोटरमैन बना मसीहा
गैंगस्टर कुमार पिल्लई को हांगकांग वापस भेजने का आदेश; मुंबई की अदालत ने पुलिस को दिए निर्देश, जानें पूरा मामला
समंदर में तेल का ‘काला साम्राज्य’! मुंबई तट पर पकड़े गए 3 संदिग्ध ऑयल टैंकर, क्या ईरान से है इनका कनेक्शन?
लाडकी बहिन योजना: रुक गई है आपकी किश्त? सरकार ने दिया e-KYC सुधारने का आखिरी मौका, जानें पूरी प्रक्रिया
BSNL भी जून से शुरू करेगा 5G
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL भी पीछे नहीं है। साल 2022 में हुए 5G स्पेक्ट्रम ऑक्शन में Jio, Airtel, Vi के साथ Adani और BSNL ने भी हिस्सा लिया था। BSNL का लक्ष्य है कि वह जून 2025 तक दिल्ली सर्कल से अपने 5G नेटवर्क की शुरुआत करे।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
Vi के प्लान्स और TRAI का नया आदेश
Vi ने मुंबई में अपने 5G प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स भी लॉन्च कर दिए हैं। इनकी शुरुआती कीमत ₹299 है, जिसमें अनलिमिटेड 5G डेटा शामिल है।
वहीं, TRAI (भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण) ने हाल ही में सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपने नेटवर्क कवरेज की जानकारी सार्वजनिक करने का आदेश दिया है। यह नियम 1 अक्टूबर 2024 से लागू होगा और इसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को बेहतर नेटवर्क चुनने में मदद करना है।
Vodafone idea launches 5g service in mumbai soon to expand to delhi bihar karnataka and punjab
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Census 2027: जनगणना के लिए पुणे में रोडमैप तैयार, हर कर्मचारी की जवाबदेही हुई तय
Feb 17, 2026 | 01:17 PMबेंगलुरु की मां दो नैनी पर हर महीने 46 हजार खर्च करती हैं, मॉडर्न पैरेंटिंग पर छिड़ी बहस
Feb 17, 2026 | 01:15 PMSalim Khan: सलमान के पिता सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल में कराया गया भर्ती
Feb 17, 2026 | 01:14 PMबिना चखे पहचानें अंगूर मीठे हैं या खट्टे? खरीदने से पहले जान लें ये छोटा सा फर्क
Feb 17, 2026 | 01:12 PMशिवजयंती पर छत्रपति संभाजीनगर में डीजे पूरी तरह बंद, पुलिस का सख्त आदेश, कहा- शांति और स्वास्थ्य को प्राथमिकता
Feb 17, 2026 | 01:10 PMअधिकतर हवाई जहाज सफेद रंग के ही क्यों होते हैं? इसके पीछे छिपे हैं ये खास वैज्ञानिक और आर्थिक कारण
Feb 17, 2026 | 01:08 PMतारिक रहमान के शपथ से पहले देश छोड़कर भागने लगे यूनुस के करीबी! भ्रष्टाचार का शक, बांग्लादेश में मचा हड़कंप
Feb 17, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














