Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

OTP और Password की टेंशन खत्म, Vi और Meta लाए नई टेक्नोलॉजी, अब WhatsApp-Facebook पर लॉगिन होगा और भी आसान

Vi SMV Technology: Vodafone Idea ने Meta के साथ साझेदारी कर देश में साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन जिसको SMV के नाम से भी जाना जाता है के नई नेटवर्क-बेस्ड वेरिफिकेशन तकनीक को लॉन्च कर दिया है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jun 05, 2026 | 06:38 AM

Vi and Meta (Source. Navbharat Desk)

Follow Us
Follow Us:

Vi And Meta Partnership On SMV Technology: भारत में डिजिटल दौर के आने के साथ अब डिजिटल सुरक्षा और यूजर एक्सपीरियंस को लेकर भी जोर दिया जा रहा है और अब अलग-अलग काम भी किए जा रहे है। ऐसे में Vi यानी Vodafone Idea ने Meta के साथ साझेदारी कर देश में साइलेंट मोबाइल वेरिफिकेशन जिसको SMV के नाम से भी जाना जाता है के नई नेटवर्क-बेस्ड वेरिफिकेशन तकनीक को लॉन्च कर दिया है। इस तकनीक के बारे में बताए तो इसका उद्देश्य WhatsApp, Facebook और Instagram जैसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लॉगिन और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पहले से ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाना है।

अब OTP और Password की नहीं पड़ेगी जरूरत

नई SMV तकनीक के आने से अब पासवर्ड और OTP आधारित वेरिफिकेशन की आवश्यकता को काफी हद तक खत्म कर दिया गया है। Vi ने इसको लेकर जानकारी दी है कि यूजर्स को केवल अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। जिसके बाद वेरिफिकेशन सीधे टेलीकॉम नेटवर्क के माध्यम से किया जाएगा। इस तरह से Meta के ऐप्स Vi के नेटवर्क को एक सुरक्षित वेरिफिकेशन सिग्नल भेजेंगे। जिसके बाद अगर नंबर सफलतापूर्वक वेरिफ़िएड हो जाता है तो यूजर बिना OTP या पासवर्ड डाले सीधे लॉगिन कर सकेगा।

WhatsApp, Facebook और Instagram पर मिलेगा फायदा

इस नई तकनीक को खास तौर पर WhatsApp, Facebook और Instagram के लिए लाया गया है। जिसको लेकर कंपनी का कहना है कि इससे नए यूजर्स के रजिस्ट्रेशन, मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन, लॉगिन, री-लॉगिन, अकाउंट रिकवरी और सिक्योरिटी चेक जैसे काम पहले से कई गुना तेज हो जाएंगी क्योंकि पूरा वेरिफिकेशन बैकग्राउंड में होता है। ऐसे में यूजर्स को अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने या OTP आने का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ती।

सम्बंधित ख़बरें

लोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score

AI+ स्मार्टफोन बना नया धमाका, 1 महीने में बिके 3 लाख स्मार्टफोन, 350 करोड़ की कमाई से मचाई धूम

Google Gemini में आया बड़ा बदलाव, अब जवाब देने से पहले ज्यादा सोचेगा AI, यूजर्स को मिलेंगे और बेहतर रिजल्ट्स

Apple WWDC 2026 में क्या होगा बड़ा धमाका? iOS 27 से AI तक कई बड़े ऐलान तय

फिशिंग और डिजिटल फ्रॉड से मिलेगी बेहतर सुरक्षा

Vi ने नई तकनीक को लेकर यह दावा भी किया है कि SMV तकनीक फिशिंग अटैक और डिजिटल आइडेंटिटी चोरी जैसे साइबर खतरों के खिलाफ अतिरिक्त सुरक्षा भी देगी क्योंकि इसमें यूजर को OTP या अन्य संवेदनशील जानकारी मैनुअली दर्ज नहीं करनी है जिससे साइबर ठगी या धोखाधड़ी का खतरा कम या बिलकुल खत्म हो जाएगा। वहीं इसको लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि नेटवर्क-आधारित ऑथेंटिकेशन भविष्य में डिजिटल सुरक्षा का नया मानक बन सकता है जो आसान होने के साथ ज्यादा सुरक्षित भी होगा।

ये भी पढ़े: लोन लेने से पहले कर लें ये काम, नहीं तो पड़ सकता है भारी, मिनटों में ऐसे चेक करें अपना CIBIL Score

जल्द अन्य प्लेटफॉर्म्स तक पहुंचेगी तकनीक

Vi ने दी जानकारी में यह संकेत भी दिया है कि आने वाले समय में SMV तकनीक को अन्य प्लेटफॉर्म्स और इकोसिस्टम पार्टनर्स तक भी लाया जाएगा। जिससे कंपनी भविष्य में फ्रॉड प्रिवेंशन, इंटेलिजेंट रिस्क-बेस्ड वेरिफिकेशन और एडवांस्ड ऑथेंटिकेशन सॉल्यूशन्स के लिए इस तकनीक की मदद से पहले ही योजना बना सकें।

Vi and meta new smv technology no otp password in whatsapp and facebook

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 05, 2026 | 06:38 AM

Topics:  

  • Meta
  • OTP
  • Tech News
  • Vodafone Idea

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.