1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के नियम: जानिए क्या होगा नया, क्या पड़ेगा आप पर असर

New UPI Rules: Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे ऐप्स में 1 अगस्त 2025 से कई बदलाव होने वाले है। नए UPI नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है जिससे आप आराम से UPI का इस्तेमाल कर सकें।
1 अगस्त से बदल जाएंगे UPI के नियम: जानिए क्या होगा नया, क्या पड़ेगा आप पर असर
UPI में होगे 1 अगस्त से कई बदलाव। (सौ. Freepik)
Published on
Updated on

UPI Rules Update On August 1: आप भी Paytm, PhonePe या Google Pay जैसे ऐप्स से रोजाना ट्रांजैक्शन करते हैं, तो आपके लिए एहम खबर है, जो 1 अगस्त 2025 से लागू होने वाले है। ऐसे में समय को देखते हुए नए UPI नियमों को जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI सिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करने और फेल ट्रांजैक्शन जैसी समस्याओं को रोकने के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। जिनका असर आम आदमी से लेकर बिजनस करने वालों पर भी पड़ने वाला है।

1 अगस्त से क्या होंगे नए नियम?

  • अब से यूजर्स एक दिन यानी 24 घंटों में सिर्फ 50 बार ही अकाउंट बैलेंस चेक कर सकेंगे। जो पहले अनलिमिटेड था।
  • इसके अलावा फोन नंबर से लिंक किए गए बैंक अकाउंट्स को देखने की सीमा 25 बार प्रति दिन तय कर दी गई है।

NPCI के मुताबिक, “इन बदलावों का मकसद सिस्टम पर अनावश्यक लोड को कम करना और पीक समय में UPI सेवा को अधिक भरोसेमंद बनाना है।”

UPI AutoPay में बदलाव

जो यूजर्स ऑटो पेमेंट का इस्तेमाल, सब्सक्रिप्शन, EMI या बिल पेमेंट के लिए करते थे, उनकी लेन देने शेड्यूल्ड ट्रांजैक्शन तय समय स्लॉट में ही प्रोसेस होंगे। हालांकि यह बदलाव बैकएंड प्रोसेस से जुड़ा है, लेकिन इससे प्लेटफॉर्म पर भीड़भाड़ को कम किया जाएगा और UPI ट्रांजैक्शन की स्पीड में सुधार आएगा। समय की बात करें तो पेमेंट पीक आर्वस में न हो कर सुबह 10:00 बजे से पहले, दोपहर में 1:00 से 5:00 के बीच और रात को 9:30 बजे के बाद ही होगी।

क्या ये बदलाव सभी यूजर्स पर होंगे लागू?

जी हां। हर एक UPI यूजर पर यह नियम लागू किए जा रहे है, चाहे वह दिन में एक बार ट्रांजैक्शन करता हो या बीस बार। हालांकि अगर आप उ लोगों में से है जो बार-बार बैलेंस चेक या स्टेटस रिफ्रेश नहीं करते, तो आपको ज्यादा फर्क करने की जरूरत नहीं है। यह बदलाव मुख्य रूप से हेवी यूजर्स के लिए हैं जो सिस्टम पर बार-बार रिक्वेस्ट भेजकर अनजाने में सर्वर पर दबाव बनाते हैं।

UPI से पेमेंट लिमिट में कोई बदलाव नहीं

  • सबसे बड़ी राहत की बात ये है कि UPI से एक बार में भुगतान की अधिकतम सीमा में किसी तरह के कोई बदलाव नहीं किया गया है।
  • सामान्य मामलों में एक ट्रांजैक्शन की सीमा ₹1 लाख तक है।
  • हेल्थकेयर और एजुकेशन जैसे खास सेक्टर्स के लिए यह सीमा ₹5 लाख तक है।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com